

Highlights
अजनी और खापरी के बीच रेलवे ट्रैक पर एक महिला गंभीर रूप से घायल मिली थी।
महिला को उपचार के लिए एम्स नागपुर में भर्ती कराया गया।
पीड़िता ने बयान में TTE रविन्द्र निमजे पर चलती ट्रेन से धक्का देने का आरोप लगाया।
नागपुर GRP ने आरोपी को भुसावल रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया।
आरोपी को अदालत में पेश किए जाने के बाद न्यायिक हिरासत में भेजे जाने की जानकारी दी गई।
Running Train Incident Nagpur: शादीशुदा प्रेमी जोड़े के बीच विवाद इतना बढ़ा कि टीटीई (ट्रेन टिकट इंजार्च) ने अपनी प्रेमिका को चलती ट्रेन से गिराकर जान से मारने का प्रयास किया। लोहमार्ग पुलिस नागपुर ने आरोपी टीटीआई रविन्द्र निमजे को भुसावल स्टेशन से अरेस्ट कर लिया।
आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। करीब 5 दिन पहले अजनी लोहमार्ग पुलिस को सूचना मिली कि अजनी और खापरी के बीच रेलवे ट्रैक पर किमी 825/30 के पास एक महिला गंभीर रूप से जख्मी हालत में पड़ी है।
उसे एम्स में भर्ती कराया गया लेकिन गंभीर रूप से जख्मी होने के कारण तुरंत बयान नहीं दे सकी। करीब 3 दिन इलाज के बाद पीड़िता संजना (बदला हुआ नाम) ने जीआरपी को बताया कि टीटीई रविन्द्र ने उसे चलती ट्रेन से धक्का देकर जान से मारने का प्रयास किया।
जानकारी के अनुसार, आरोपी रविन्द्र मध्य रेल के भुसावल मंडल में टीटीई पद पर कार्यरत है। संजना मूलतः अकोला निवासी है और शादीशुदा है। रविन्द्र की भी शादी हो चुकी है। इसके बावजूद दोनों के बीच पिछले करीब 10 वर्षों से अनैतिक संबंध थे। संजना का अक्सर नागपुर आना-जाना लगा रहता था।
ऐसे में ट्रेन में ही दोनों की पहचान और दोस्ती हो गई। शादीशुदा होने के बावजूद दोनों के बीच अनैतिक प्रेम संबंध भी हो गये। दोनों अक्सर नागपुर शहर में मिला करते थे।
संजना द्वारा दिये बयान के अनुसार, पिछले करीब 2-3 वर्षों से दोनों के बीच विवाद बढ़ गया था और अक्सर झगड़े होते थे। रविन्द्र के खिलाफ नागपुर के यशोधरानगर और अकोला के बाजारपेठ थाने में संजना ने मामला भी दर्ज कराया था।
घटना के दिवससंजना कामठी मिलिट्री कैंटीन से सामान लेने के लिए अकोला से नागपुर आई थी। अपनी सहेली के मिलिट्री कार्ड पर सामान लेने बाद वह अकोला लौटने के लिए नागपुर स्टेशन पहुंची, हावड़ा-मुंबई मेल में सवार होने के लिए उसने जनरल टिकट लिया और प्लेटफॉर्म 3 पर पहुंची।
उसे पता था कि रविन्द्र भी इसी ट्रेन में ड्यूटी पर है। इसलिए उससे मिलने के लिए संजना वातानुकूलित श्रेणी के बी.कोच में बैठ गई। यहां रविन्द्र उसे मिला और कुछ देर में उनके बीच किसी बात पर विवाद शुरू हो गया, रविन्द्र ने बात करने के लिए उसे कोच के दरवाजे पर बुलाया। संजना उसके इरादे भांप नहीं सकी।
इससे पहले कि यह कुछ समझ पाती, दरवाजे पर पहुंचते ही रविन्द्र ने संजना को चलती ट्रेन से धक्का मार दिया ताकि उसकी मौत हो जाये और यह हादसा लगे। इस समय ट्रेन अजनी और खापरी के बीच से गुजर रही थी।
किस्मत से संजना की मौत नहीं हुई और गंभीर रूप से जख्मी हालत में उसे एम्स में भर्ती कराया गया, उसके बयान के आधार पर जीआरपी ने जान से मारने के प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपी रविन्द्र को 24 घंटे के भीतर भुसावल रेलवे स्टेशन से अरेस्ट कर लिया जांच जारी थी।
यह कार्रवाई नागपुर जीआरपी के पुलिस अधीक्षक शिंदे के मार्गदर्शन और पीआई गावंडे के नेतृत्व में एपीआई मानकर, येलेकर, घोंगडी, मजहर अली, मोगरे आदि द्वारा पूरी की गई।
किस्मत से संजना की मौत नहीं हुई और गंभीर रूप से जख्मी हालत में उसे एम्स में भर्ती कराया गया, उसके बयान के आधार पर जीआरपी ने जान से मारने के प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपी रविन्द्र को 24 घंटे के भीतर भुसावल रेलवे स्टेशन से अरेस्ट कर लिया जांच जारी थी।
यह कार्रवाई नागपुर जीआरपी के पुलिस अधीक्षक शिंदे के मार्गदर्शन और पीआई गावंडे के नेतृत्व में एपीआई मानकर, येलेकर, घोंगडी, मजहर अली, मोगरे आदि द्वारा पूरी की गई।