Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

सरकार का नया फैसला OBC को पड़ेगा भारी! वडेट्टीवार ने कर दिया बड़ा ऐलान, इस दिन निकालेंगे महामोर्चा

Nagpur News: मराठा को आरक्षण दिए जाने की मांग को महाराष्ट्र सरकार ने स्वीकार कर लिया है। इस मामले में अब विजय वडेट्टीवार ने ओबीसी को एक साथ आने की अपील की है।

  • Written By: प्रिया जैस
Updated On: Sep 08, 2025 | 09:41 AM

विजय वडेट्टीवार (सौजन्य-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Vijay Wadettiwar: कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने कहा कि मराठा आरक्षण के संदर्भ में सरकार ने जो नया निर्णय लिया है उससे ओबीसी को नुकसान होगा। 27 फीसदी आरक्षण में से 13 प्रतिशत तो पहले ही कम हो गया था। शेष जो 14 प्रतिशत है उसमें से भी मराठा को आरक्षण दिया गया तो बचेगा ही कितना। उन्होंने कहा कि अब ओबीसी का अधिकार खत्म होने की संभावना बढ़ गई है।

उन्होंने अपील की कि कोई किसी भी पार्टी से जुड़ा हो लेकिन अपने अधिकार के लिए लड़ाई में साथ देने के लिए एकजुट हो जाएं। रविभवन में विदर्भ के ओबीसी नेताओं की बैठक के बाद वे पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने मराठा समाज को ओबीसी कोटे से आरक्षण देने के लिए जो पहला निर्णय लिया था उसमें ‘पात्र’ शब्द का उपयोग था लेकिन दूसरे जीआर में ‘पात्र’ शब्द को हटा दिया गया। इसका अर्थ मराठा समाज को ओबीसी कोटे से सरसकट आरक्षण देना होता है जो ओबीसी के साथ अन्याय है।

अक्टूबर में निकालेंगे महामोर्चा

वडेट्टीवार ने बताया कि अन्याय के खिलाफ संघर्ष के लिए 25 प्रमुख लोगों की एक समिति गठित की जाएगी। अक्टूबर महीने में नागपुर से ओबीसी का महामोर्चा निकाला जाएगा। बैठक में विधायक अभिजीत वंजारी, खुशाल बोपचे, शेखर सावरबांधे, नागेश चौधरी, ईश्वर बालबुधे, ज्ञानेश वाकुडकर, किशोर लांबट, उमेख कोर्राम सहित नागपुर, भंडारा, गोंदिया, गड़चिरोली, चंद्रपुर, वर्धा, यवतमाल, अमरावती, अकोला, बुलढाना, वाशिम जिले के ओबीसी संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित थे। इस बैठक में ओबीसी नेताओं ने मराठा समाज को ओबीसी कोटे से आरक्षण देने का पुरजोर विरोध किया।

सम्बंधित ख़बरें

North Korea की 9वीं पार्टी कांग्रेस, आधिकारिक शेड्यूल पर सस्पेंस के बीच बढ़ीं अटकलें

बिहार कांग्रेस में सब ठीक है! राहुल–खरगे से मिले पार्टी के 6 विधायक, दल-बदल की अटकलों पर लगा विराम

चंद्रपुर कांग्रेस में दो फाड़! वड्डेटीवार और धानोरकर अपने-अपने नगरसेवकों के साथ हुए अलग, सुलह नही कर पाए सपकाल

Nagpur Crime: पुरानी रंजिश का खूनी अंत, बजरंग दल के पूर्व शाखा अध्यक्ष की बेरहमी से हत्या

यह भी पढ़ें – सरकारी जमीन पर लेआउट बनाकर बेंच दिए प्लॉट, भांडेवाड़ी में कारनामा, हाई कोर्ट का धोखेबाज पर एक्शन

12 को तय होगी रणनीति

नागपुर में ही 12 सितंबर को प्रमुख ओबीसी नेताओं की बैठक होगी जिसमें मराठा आरक्षण के संदर्भ में सरकार के निर्णय के खिलाफ संघर्ष की व्यूह रचना बनाई जाएगी। दो स्तरों पर यह संघर्ष करने का फैसला बैठक में लिया गया। पहली लड़ाई न्यायालयीन स्तर पर लड़ी जाएगी। विदर्भ का वकील संगठन पूरी ताकत से न्यायालय में अपना पक्ष रखेगा जिसे सभी ओबीसी संगठनों का समर्थन होगा। दूसरी लड़ाई आंदोलन के माध्यम से शुरू की जाएगी। उन्होंने कहा कि किसी पर अन्याय न हो, यह हमारी भूमिका है। साथ ही हमारे हक की रक्षा होना भी जरूरी है।

Government decision loss for obc vijay wadettiwar announce grand rally vidarbha

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 08, 2025 | 09:41 AM

Topics:  

  • Congress
  • Nagpur News
  • Vijay Wadettiwar

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.