नागपुर में सोना-चांदी धड़ाम: 2 दिन में सोने पर 4,600 और चांदी 12,400 सस्ती, जानें आज के ताजा भाव

Nagpur Gold Rate Today: नागपुर सराफा बाजार में सोने-चांदी के दामों में भारी गिरावट। दो दिनों में सोना ₹4,600 और चांदी ₹12,400 प्रति किलो सस्ती हुई। त्योहारी सीजन से पहले ग्राहकों को बड़ी राहत।
Today Gold-Silver Price Update
आज सोने- चांदी के ताजा भावसोर्स-AI
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • नागपुर सराफा बाजार में लगातार दूसरे दिन सोने और चांदी के भाव गिरे।

  • शनिवार को सोना 2,800 रुपये टूटकर 1,38,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंचा।

  • दो दिनों में सोने की कीमत कुल 4,600 रुपये कम हुई।

  • चांदी 4,200 रुपये गिरकर 1,83,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर आई।

  • दो दिनों में चांदी के भाव में कुल 12,400 रुपये की गिरावट दर्ज की गई।

Nagpur Silver Price Drop: नागपुर सराफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में लगातार दूसरे दिन बड़ी गिरावट दर्ज की गई। कीमती धातुओं के भाव में आई इस भारी कमी से बाजार में जहां हलचल मच गई वहीं ग्राहकों को राहत मिली।

शनिवार को सोने की कीमत में 2,800 रुपये प्रति 10 ग्राम की बड़ी गिरावट आई। उसके बाद सोना घटकर 1,38,800 रुपये पर पहुंच गया।

त्योहारों में राहत भरी गिरावट

इससे पहले शुक्रवार को सोने का भाव 1,41,600 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रहा था। इस तरह महज 2 दिनों के भीतर सोने की कीमत में कुल 4,600 रुपये की गिरावट आ चुकी है। सोने के साथ ही चांदी की कीमतों में भी जोरदार कमजोरी देखने को मिली।

शनिवार को चांदी का भाव 4,200 रुपये प्रति किलोग्राम और टूटकर 1,83,000 रुपये पर आ गया। शुक्रवार को चांदी 1,87,200 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रही थी। पिछले 2 दिनों के आंकड़ों पर नजर डालें तो चांदी की कीमत में कुल 12,400 रुपये प्रति किलोग्राम की बड़ी गिरावट दर्ज की जा चुकी है।

नागपुर में सोने और चांदी का भाव

Today Gold-Silver Price Update
Gold Silver Rate: सोने की कीमतों में तेजी, चांदी ₹1,94,990 प्रति किलो पर पहुंची, जानिए 24K गोल्ड का ताजा भाव

सोने और चांदी के भाव में लगातार आ रही गिरावट

नागपुर सराफा बाजार में सोने और चांदी के भाव में लगातार आ रही गिरावट से उन लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है जो लंबे समय से कीमतों में कमी का इंतजार कर रहे थे। खासकर शादी-विवाह और आगामी त्योहारों के लिए गहनों की खरीदारी की योजना बना रहे ग्राहकों के लिए यह गिरावट राहत भरी खबर मानी जा रही है।

हालांकि बाजार में कीमतों का रुख आगे कैसा रहेगा, इस पर सभी की नजरें टिकी हुई है। लगातार 2 दिनों की गिरावट के बाद सर्राफा कारोबारियों और निवेशकों के बीच भी बाजार की अगली चाल को लेकर उत्सुकता बनी हुई है।