- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Godhni Nagar Panchayat Voter List Controversy Kunda Raut Case
अधिकारी को नोटिस तक नहीं, कुंदा राऊत के खिलाफ मामला दर्ज, मतदाता सूची गायब होने का मामला
- Written By: आंचल लोखंडे
Voter List Missing Issue: गोधनी नगर पंचायत चुनाव में पिटेसुर वार्ड के दो बूथों पर 150 मतदाताओं की पूरक सूची गायब होने के मामले में कांग्रेस की कुंदा राऊत पर पर मामला दर्ज किया गया।

अधिकारी को नोटिस तक नहीं
Godhni Nagar Panchayat Election: नगर परिषद एवं नगर पंचायत चुनाव के दौरान जिले के कई मतदान केंद्रों पर गड़बड़ियों की शिकायतें सामने आई थीं। गोधनी रेलवे नगर पंचायत के प्रभाग क्रमांक 6 पिटेसुर के बूथ क्रमांक 6/1 और 6/2 पर लगभग 150 मतदाताओं के नाम वाली पूरक सूची उपलब्ध ही नहीं थी, जिसके कारण मतदाताओं को नाम न होने की बात कहकर वापस लौटाया जा रहा था।
यह जानकारी मिलने के बाद पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष एवं कांग्रेस प्रदेश महासचिव कुंदा राऊत मौके पर पहुंचीं और ड्यूटी पर तैनात सहायक चुनाव निर्णय अधिकारी सचिन शिंदे से जवाब-तलब किया। राऊत के अनुसार, अधिकारी ने गलती स्वीकार की और दोपहर करीब 3 बजे पूरक सूची उपलब्ध कराई गई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मतदाताओं को वोट देने के अधिकार से वंचित किए जाने का आरोप लगाते हुए संबंधित अधिकारी के निलंबन की मांग की थी।
गोधनी नपं पिटेसुर वार्ड का वाक्या
मामला शांत हो चुका था, लेकिन दो दिन बाद देर रात 1 बजे प्रशासन द्वारा राऊत पर अड़चन डालने का आरोप लगाते हुए मानकापुर थाने में मामला दर्ज कराया गया। राऊत ने इसे “उल्टा चोर कोतवाल को डांटे” जैसा कदम बताया और कहा कि गलती स्वीकार करने वाले अधिकारी को अभी तक नोटिस तक जारी नहीं किया गया, जबकि मतदाताओं के अधिकार की आवाज उठाने पर उन पर मामला दर्ज कर दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि यह कार्रवाई ऊपरी दबाव में की गई।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर में ‘मिशन मुक्ति’ की कामयाबी: भिक्षावृत्ति के दलदल से मुक्त कराए गए 52 और लोग, अब तक 745 को नया जीवन
हाई कोर्ट की सख्ती के बाद मनपा का बुलडोजर, अब सिर्फ हॉकर्स नहीं, अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों पर भी कार्रवाई
नारियल तेल खरीदारों की बल्ले-बल्ले, नागपुर में नारियल तेल धड़ाम! 2 दिन में टिन 2,000 रुपये सस्ता
नागपुर में स्कूल खुलने से पहले अभिभावकों को झटका; यूनिफॉर्म के दामों में 10% की बढ़ोतरी से बिगड़ा बजट
ये भी पढ़े: पति ने तलाक से किया इनकार…पत्नी ने रच दी खौफनाक साजिश! ठाणे पुलिस ने 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार
कलेक्टर से शिकायत, कार्रवाई की मांग
कुंदा राऊत के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी एवं जिला चुनाव निर्णय अधिकारी को ज्ञापन देकर दोषी अधिकारी पर तुरंत मामला दर्ज कर निलंबन करने की मांग की। उनका कहना है कि सुबह 7:30 से दोपहर 3 बजे के बीच पूरक सूची में दर्ज मतदाताओं को मतदान के अधिकार से वंचित रखा गया, इसके बावजूद तीन दिन बीतने पर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
Godhni nagar panchayat voter list controversy kunda raut case
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
मुरैना में प्लाईवुड से भरे ट्रक में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक, ड्राइवर-कंडक्टर ने कूदकर बचाई जान
Jun 13, 2026 | 01:15 PMनासिक जिले के 654 स्थानों पर गहराया भीषण जलसंकट, 179 निजी टैंकरों के भरोसे 3 लाख से अधिक आबादी की प्यास
Jun 13, 2026 | 01:04 PMMonsoon Update: एयरपोर्ट पर मची खलबली, फ्लाइट्स हुई लेट; UP-MP में भी बदला मौसम का मिजाज
Jun 13, 2026 | 12:59 PMनागपुर में ‘मिशन मुक्ति’ की कामयाबी: भिक्षावृत्ति के दलदल से मुक्त कराए गए 52 और लोग, अब तक 745 को नया जीवन
Jun 13, 2026 | 12:58 PMसुप्रीम कोर्ट से शिक्षकों को बड़ी राहत, आरटीई से पहले नियुक्त टीचरों को टीईटी पास करने के लिए 2028 तक का समय
Jun 13, 2026 | 12:49 PMहाई कोर्ट की सख्ती के बाद मनपा का बुलडोजर, अब सिर्फ हॉकर्स नहीं, अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों पर भी कार्रवाई
Jun 13, 2026 | 12:46 PMरतलाम के पलसोड़ी में औद्योगिक क्षेत्र विवाद के दौरान पथराव, 4 पर FIR, एक दर्जन से अधिक लोग भेजे गए जेल
Jun 13, 2026 | 12:46 PMवीडियो गैलरी

कानपुर से दिल्ली जा रहे मोहन भागवत की ट्रेन पर हमला! फिरोजाबाद स्टेशन के पास की घटना, देखें VIDEO
Jun 12, 2026 | 11:11 PM
जापान के बाद नेपाल ने भारतीय आमों पर लगाई रोक, आखिर क्या है असली वजह- VIDEO
Jun 12, 2026 | 11:06 PM
मुस्लिमों की जबरन नसबंदी करो…बढ़ती आबादी पर नियाज़ खान का विवादितच बयान! देखें VIDEO
Jun 12, 2026 | 11:02 PM
काशी में फिर गरजा योगी का बुलडोजर, दालमंडी के व्यापारियों में मचा हड़कंप; एक साथ जमींदोज हुए कई मकान- VIDEO
Jun 11, 2026 | 09:17 PM
80% मुस्लिम कारीगर बनाते हैं कान्हा के कपड़े, ईद हो या जन्माष्टमी; एक साथ मनाते हैं त्योहार, VIDEO वायरल
Jun 11, 2026 | 09:05 PM
POK में जनता का फूटा गुस्सा, 1 करोड़ के इनामी युवा नेता सरदार अमन खान ने उड़ाई सेना की नींद, देखें VIDEO
Jun 11, 2026 | 08:52 PM












