नागपुर के फरस चौक से गोधनी तक डबल अतिक्रमण, रेंगने को मजबूर गाड़ियां, हवा हुई प्रशासन की सख्त कार्रवाई

Nagpur Godhani Road Encroachment: नागपुर के गोधनी रोड पर दुकानदारों के अवैध कब्जे और नो-पार्किंग वाहनों से भीषण ट्रैफिक जाम लग रहा है। फरस चौक से गोधनी तक पैदल चलने वालों की राह भी दुश्वार हो गई है।
Faras Chowk To Godhani Traffic Jam
दुकानदारों और छोटे व्यवसायियों द्वारा किए गए अतिक्रमणप्रतीकात्मक तस्वीर, सोर्स- AI
Published on: 
Updated on: 

Faras Chowk To Godhani Traffic Jam: नागपुर जिले में गोधनी रोड पर सड़क के दोनों ओर दुकानदारों और छोटे व्यवसायियों द्वारा किए गए अतिक्रमण के कारण मार्ग लगातार संकरा होता जा रहा है। इसका सीधा असर यातायात व्यवस्था पर पड़ रहा है और रोजाना हजारों वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

गोधनी रोड पर दिनभर वाहनों की आवाजाही बनी रहती है। इसके बावजूद सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटाने के लिए नियमित कार्रवाई नहीं हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अतिक्रमण उन्मूलन दस्ता कभी-कभार कार्रवाई करता है, लेकिन कुछ ही समय बाद स्थिति फिर पहले जैसी हो जाती है।

गुरुवार बाजार, व्यवस्था लाचार यहां हर गुरुवार को बाजार भरता है। बाजार के चलते व्यवस्था पूरी तरह लाचार हो जाती है। रोड के कई हिस्सों में दुकानों का सामान सड़क तक फैला रहता है।

फल-सब्जी विक्रेताओं और अन्य छोटे कारोबारियों ने भी सड़क किनारे जगह घेर रखी है। इससे वाहनों के लिए उपलब्ध सड़क की चौड़ाई कम हो गई है। व्यस्त समय में यहां जाम की स्थिति बनने से वाहन चालकों को काफी देर तक फंसे रहना पड़ता है।

गौधनी रोड पर नो पार्किंग में वाहनों की भरमार

नागपुर जिले में गौधनी रोड पर पार्किंग की कमी यातायात के लिए नासूर बनती जा रहीं है। यहां कई दुकाने, अस्पताल और हॉल समेत अन्य प्रतिष्ठान मौजूद है। पार्किंग की कमी के कारण यहां आने वाले लोगों के वाहन सड़कों पर खड़े देखे जा सकते हैं।

इससे मार्ग अधिक संकरा हो जाता है, नो पार्किंग में वाहनों की भरमार के कारण वाहन चालकों को पर्याप्त जगह नहीं मिलती। इससे यातायात ठप हो जाता है। लोगों का कहना है कि यहां आए दिन छोटे-बड़े हादसे होते रहते हैं। प्रशासन को इस ओर तत्काल ध्यान देने की आवश्यकता है।

Faras Chowk To Godhani Traffic Jam
नागपुर में AITUC महाधिवेशन में अमरजीत कौर का हमला, BJP ने वोटों की चोरी से बनाई सरकार, युवा देंगे जवाब

फरस चौक टू गोधनी डबल लेन अतिक्रमण

  • पश्चिम नागपुर के फरस चौक से गोधनी तक अतिक्रमण की समस्या बढ़ती ही जा रही है। यहां डबल लेन में अतिक्रमण देखा जा सकता है,

  • एक ओर जहां दुकानदार फुटपाथ पर अवैध कब्जा जमाए बैठे हैं तो दूसरी ओर सड़क पर वाहनों चालकों ने पार्किंग बना रखी है।

  • इस कारण मार्ग से गुजरने वाले वाहनों चालकों समेत पैदल चलने वालों को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

  • कौराडी रोड से भारी वाहनों के गुजरने की व्यवस्था होने के बावजूद कई ट्रक चालक गोधनी रोड का उपयोग करते हैं। इससे हादसों और जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है।

  • देर शाम और रात के वक्त जाम की समस्या बड़ा सिरदर्द बन जाती है। इसके बावजूद प्रशासन सख्त कार्रवाई करने में असफल नजर आ रहा है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com