Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

फिर शोषण का शिकार हुईं बच्चियां, कव्वाली गायक गिरफ्तार

  • Written By: नवभारत डेस्क
Updated On: Apr 05, 2023 | 03:31 AM

File Photo

Follow Us
Close
Follow Us:

नागपुर. जरीपटका थाना क्षेत्र में एक बार फिर बच्चियों के शोषण का मामला सामने आया है. छत पर खेल रही बच्चियों के साथ पड़ोस में रहने वाले कव्वाली गायक ने अश्लील हरकत की. इसी दौरान एक किशोरी ने उसे देख लिया. मामला बिगड़ता देख आरोपी वहां से भाग निकला. पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया. पकड़ा गया आरोपी महेंद्र वसंतराव गजभिये उर्फ विजय भारती (50) बताया गया. विजय भारती कव्वाली गायक है और सिटी में कई कार्यक्रमों में गाने गाए है.

रविवार की रात 9 बजे के दौरान 11 और 10 वर्षीय बालिकाएं पड़ोस के घर की छत पर लेझिम की प्रैक्टिस कर रही थी. विजय भी छत पर पहुंचा. उसने खेलने के बहाने बच्चियों के साथ अश्लील हरकत शुरू कर दी. इसी दौरान 11 वर्षीय बालिका की बड़ी बहन छत पर पहुंची. उसने विजय को दोनों बच्चियों के साथ अश्लील हरकत करते देख लिया. तुरंत उसने दोनों को अपने साथ घर चलने को कहा. विजय भारती ने बड़ी बहन को रोका. किसी को कुछ बताने पर बुरा अंजाम होने की धमकी दी. किशोरी अपने घर पहुंची और मां को घटना की जानकारी दी.

मां तुरंत विजय से जवाब-तलब करने पहुंची. विजय ने उससे माफी मांगी और इस बारे में किसी को कुछ न बताने का निवेदन किया लेकिन माहौल बिगड़ता देख विजय अपने घर से भाग निकला. घटना की जानकारी पुलिस को दी गई. खबर मिलते ही इंस्पेक्टर संतोष बकाल और एपीआई राजकुमार त्रिपाठी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे. पीड़ित बच्ची की मां की शिकायत पर विजय के खिलाफ पोक्सो एक्ट सहित विविध धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया. सोमवार को पुलिस ने विजय को चंद्रपुर से गिरफ्तार किया. इस घटना से पूरे इलाके में खलबली मच गई है.

सम्बंधित ख़बरें

16 साल का ड्राइवर और खौफनाक अंत, महिला को हवा में उछाला, हादसे का वीडियो देख कांप जाएगी रूह

नागपुर में एक्स-गर्लफ्रेंड के चक्कर में खूनी संघर्ष; 12 लड़कों ने मचाया तांडव, तलवारें लहराईं, गाड़ियां तोड़ीं

नागपुर बनेगा बीमारियों से लड़ने का अभेद्य किला: NCDC की नई बिल्डिंग का काम तेज, अब पुणे-बेंगलुरु के चक्कर खत्म

25 साल से फाइलों में दफन नागपुर का ‘बचत गट मॉल’, सरकारें बदले पर नहीं बदली किस्मत, ZP की जमीन पर अब भी सन्नाटा

Girls became victims of exploitation again qawwali singer arrested

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 05, 2023 | 03:31 AM

Topics:  

  • Exploitation
  • Nagpur Crime
  • Nagpur News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.