Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • मंगल, 4 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

नागपुर में गर्लफ्रेंड ने बॉयफ्रेंड को घोंपा चाकू, डेटिंग के दौरान होटल में हुआ विवाद

डेटिंग के दौरान हुए विवाद में प्रेमिका ने अपने प्रेमी को चाकू घोंप दिया। कॉटन मार्केट के एक होटल में हुई इस घटना से परिसर में हड़कंप मच गया। चाकू के वार से रामबाग कॉलोनी, इमामवाड़ा निवासी अनिकेत अशोक बेडगे (27) गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी का उपचार जारी है। इस मामले में पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

  • Written By: शुभम सोनडवले
Updated On: Jul 20, 2024 | 01:53 AM

प्रतीकात्मक तस्वीर

Follow Us
Follow Us:

नागपुर. डेटिंग के दौरान हुए विवाद में प्रेमिका ने अपने प्रेमी को चाकू घोंप दिया। कॉटन मार्केट के एक होटल में हुई इस घटना से परिसर में हड़कंप मच गया। चाकू के वार से रामबाग कॉलोनी, इमामवाड़ा निवासी अनिकेत अशोक बेडगे (27) गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी का उपचार जारी है। इस मामले में पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

मिली जानकारी के अनुसार 19 वर्षीय युवती किसी अन्य शहर की रहवासी है। वह पढ़ाई के सिलसिले में नागपुर आई हुई थी। अनिकेत एक निजी होटल में कैशियर के पद पर कार्यरत है। कॉमन फ्रेंड के जरिए अनिकेत और युवती की मुलाकात हुई। इसके बाद दोनों में अच्छी दोस्ती हो गई। कुछ ही समय बाद दोस्ती प्रेम संबंध में बदल गई। इसके बाद दोनों कई बार एक दूसरे से मिलने लगे। गुरुवार को दोनों ने साथ मिलकर नाइट डेटिंग का फैसला किया। इसके बाद घाट रोड स्थित ‘सिल्वरनेक्स्ट होटल’ में एक कमरा बुक किया। कमरे में देर रात दोनों ने नशीले पदार्थ का सेवन किया।

दोनों के खिलाफ मामला दर्ज

दोनों ने पूरी रात होटल में बिताई। शुक्रवार की सुबह किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया और हाथापायी हुई। नशे में युवती ने अनिकेत के पैरों और शरीर पर चाकू से वार कर दिए। सुबह करीब 6.30 बजे होटल के स्टाफ को घटना का पता चला। तुरंत पुलिस को सूचित किया गया। गणेशपेठ थाने के पीआई अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

सम्बंधित ख़बरें

Nagpur Robbery: चाकू की नोक पर कार में सवार परिवार से लूट, बच्ची ने मोबाइल में रिकॉर्ड की पूरी वारदात | देखें

नागपुर पुलिस का आधी रात को बड़ा एक्शन; सीपी विश्वास नांगरे पाटिल के आदेश पर ‘कॉम्बिंग ऑपरेशन’ से थर्राए अपराधी

नागपुर में ट्रैफिक कांस्टेबल पर स्टंटबाजों का खूनी हमला, हॉर्न पर कार रोककर पीटा, CCTV से 14 आरोपी गिरफ्तार

नागपुर में नहीं थम रहा क्राइम: कामठी में महिला की धारदार हथियार से निर्मम हत्या; घटना के बाद से पति फरार

पुलिस ने अनिकेत की शिकायत पर युवती के खिलाफ हत्या का प्रयास और युवती की शिकायत पर अनिकेत के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया। युवती को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि अनिकेत का उपचार जारी है। पुलिस आगे की जांच कर रही है।

Girlfriend stabbed boyfriend in nagpur

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 20, 2024 | 01:53 AM

Topics:  

  • Nagpur Crime

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.