Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Shardiya Navratri |
  • Asia Cup 2025 |
  • Rahul Gandhi |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

कचरा जैसा का वैसा, लाखों का खर्चा भी काम नहीं आया, प्रशिक्षण दौरे का नगर परिषद को नहीं मिला लाभ

Nagpur News: जूनी कामठी गाडेघाट रोड पर कन्हान नगर परिषद द्वारा जलाए जा रहे घरेलू कचरा एवं कचरा व्यवस्थापन प्रशिक्षण में लाखों का खर्चा किया गया। लेतिन असर कुछ दिखाई नहीं दिया।

  • By प्रिया जैस
Updated On: Sep 22, 2025 | 11:28 AM

पारशिवनी में कचरा (सौजन्य-नवभारत)

Follow Us
Close
Follow Us:

Parshivni News: जूनी कामठी गाडेघाट रोड पर कन्हान नगर परिषद द्वारा जलाए जा रहे घरेलू कचरा एवं कचरा व्यवस्थापन प्रशिक्षण में खर्च किए 4 लाख 59 हजार रुपए को लेकर कन्हान नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष डॉ. मनोहर पाठक ने नगर परिषद मुख्याधिकारी सचिन घोड़के को जमकर सुनाई तथा कचरा जलाने की प्रक्रिया को लेकर मुख्याधिकारी द्वारा किसी भी प्रकार का कोई जवाब नहीं दे पाए।

सनद रहे कि जूनी कामठी गाडेघाट रोड पर कन्हान नगर परिषद द्वारा घरेलू कचरा डालकर खुले में जला दिया जाता है। इस कचरे को लेकर महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण मंडल से लेकर जिलाधिकारी तक शिकायत करने के बाद भी शासन प्रशासन मौन बैठा हुआ है। इसी समस्या को लेकर भाजपा डॉ. पाठक के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल मिला तथा कचरा व्यवस्थापन को लेकर की जा रही लापरवाही पर सवाल खड़ा किया।

21 नगरसेवकों ने प्रशिक्षण लिया

इस संदर्भ में डॉ. पाठक ने सीओ से पूछा कि जब 4 लाख 59 हजार 166 रुपए खर्च करके नगर पालिका निगम इन्दौर में जाकर कचरा व्यवस्थापन का कुल 21 नगरसेवकों ने प्रशिक्षण लिया है तो फिर नगर परिषद खुले में कचरा क्यों जला रही है। इस सवाल पर नगर परिषद मुख्याधिकारी ने जवाब देने की जगह सवाल को ही टाल दिया।

इस संदर्भ में डॉ. पाठक ने बताया कि नगर परिषद द्वारा सर्वसाधारण सभा 22 फरवरी 2023 को नगरसेविका अनिता पाटिल द्वारा विषय क्रमांक 31 में पुणे शहर के यसदा में जाकर स्थानीय स्वराज्य संस्था के संदर्भ में जानकारी प्राप्त करने का प्रस्ताव रखा गया, जिसे नगरसेविका वर्षा लोढे के अनुमोदन से पास किया गया था। इस प्रस्ताव के आधार पर यसदा का प्रस्ताव लेकर नगर परिषद के 14 नगरसेवकों सहित उनकी पत्नी बच्चों को मिलाकर कुल 27 लोग नगर परिषद इन्दौर जा पहुंचे।

प्रशिक्षण का खर्चा

इस प्रशिक्षण टूर में डॉ. भीमराव आंबेडकर की जन्मस्थली एवं उज्जैन में महाकाल के दर्शन किए गए। इस प्रशिक्षण दौरे में एसी होटल पॅराडाईज में तीन दिन रहना, खाना, नास्ते पर कुल 1 लाख 33 हजार 310 रुपए खर्च किए गए। जिस एसी वाल्वो स्लीपर कोच बस से इन्दौर आना-जाना किया गया उस बस का किराया 1 लाख 21 हजार रुपए दिया गया। प्रशिक्षण सामग्री पर 11,328, यात्रा के दौरान भोजन 7000, नगर पालिका निगम इन्दौर देखने का शुल्क 50,000, लोकल में घूमने के लिए 20,000, उज्जैन भ्रमण 20,000, प्रिटिंग एवं स्टेशनरी 7000, अन्य खर्च 13,000, प्रशासकीय खर्च 76,528 रुपए खर्च किए गए थे।

नहीं मिला प्रशिक्षण का लाभ

इस संदर्भ में डॉ. पाठक ने कहा कि नगर परिषद में नगराध्यक्ष सहित कुल 20 नगरसेवक थे तो फिर प्रशिक्षण की संख्या 27 कैसे हो गई। इस प्रशिक्षण में जो 18 साल से कम आयु बच्चे एवं नगरसेविका के पति तथा नगरसेवक की पत्नी ने प्रशिक्षण लिया, उसका नगर परिषद को क्या लाभ मिला। ज्ञात हो कि नगर पालिका निगम इन्दौर ने स्पष्ट किया है कि उनके द्वारा नगर निगम देखने के लिए किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लिया गया है।

यह भी पढ़ें – इंजीनियरिंग में अब तक के रिकॉर्ड एडमिशन, कॉलेजों में खुशी की लहर, मुंबई का दूसरा स्थान

इनकी रही उपस्थिति

इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री रिकेश चवरे, मंडल अध्यक्ष बिरेंद्र सिंह, कन्हान शहर अध्यक्ष विनोद किरपान, गट नेता राजेंद्र शेंद्रे, भाजपा व्यापारी आघाड़ी अध्यक्ष लाखेश्वर वासाडे, शैलेष शेडके, आकाश पंडितकर, शिवशंकर वाकुडकर, मनोज कुरडकर, अजय लोढे, मयूर माटे, सुनील लाडेकर, संजय रंगारी, संगीता खोब्रागड़े, प्रतीक्षा चवरे, अमोल सकोरे, सौरभ डोनेकर, हर्ष पाटिल सहित अन्य भाजपाई उपस्थित थे।

Garbage expenditure of lakhs not help city council benefit from training tour

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 22, 2025 | 11:28 AM

Topics:  

  • Nagpur
  • Nagpur News
  • Today Nagpur News

सम्बंधित ख़बरें

1

इंजीनियरिंग में अब तक के रिकॉर्ड एडमिशन, कॉलेजों में खुशी की लहर, मुंबई का दूसरा स्थान

2

हेल्दी स्ट्रीट स्कीम पर मनपा की पहल, सर्वे में 1300 लोगों ने लिया हिस्सा, 800 से अधिक ऑनलाइन सर्वे

3

‘जिसकी जितनी चादर उतना…’, अपने फैसले पर अडिग भाजपा, ताकत के अनुपात में ही होगा सीटों का बंटवारा

4

दोबारा पोस्टमार्टम के लिए कब्र से निकाला जाए शव, बेटे की संदिग्ध मौत, CID जांच की मांग

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.