सोने की जगह को लेकर हुआ विवाद, गंगाबाई घाट में भिखारी की हत्या

Nagpur Murder: नागपुर के गंगाबाई घाट में सोने की जगह को लेकर हुए विवाद में भिखारी ने दूसरे की लोहे की रॉड से हत्या कर दी। मृतक सूरज मेश्राम की मौत इलाज के दौरान हुई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया।
सोने की जगह को लेकर हुआ विवाद, गंगाबाई घाट में भिखारी की हत्या
सोने की जगह को लेकर हुआ विवाद, गंगाबाई घाट में भिखारी की हत्या (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Updated on

Nagpur News: गंगाबाई घाट परिसर में सोने की जगह को लेकर हुए विवाद में एक भिखारी ने दूसरे भिखारी पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल भिखारी को मेयो अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

मृतक की पहचान सूरज शंकर मेश्राम (35), निवासी कॉरपोरेशन कॉलोनी, गंगाबाई घाट के रूप में हुई है। जबकि गिरफ्तार आरोपी देवराज भजनलाल यादव (37) मूल रूप से छिंदवाड़ा का निवासी बताया गया है।

घटना का कारण

पुलिस के अनुसार, सूरज पिछले एक वर्ष से अपने परिवार से अलग रह रहा था। वह गंगाबाई घाट के सामने स्थित ‘विसावा आश्रय स्थान’ की साफ-सफाई करता था और वहां आने वाले लोगों से दान लेकर अपना जीवन यापन करता था। लगभग छह महीने पहले देवराज भी घाट पर आकर रहने लगा और वहीं भीख मांगने लगा। रात में वह भी घाट के पास ही सोता था।कुछ समय से दोनों के बीच सोने की जगह को लेकर विवाद चल रहा था। देवराज, सूरज की जगह पर कब्जा करना चाहता था।

घटना का विवरण

25 अक्टूबर की रात लगभग 9 बजे, दोनों के बीच फिर विवाद हुआ। इसी दौरान देवराज ने झाड़ू की रॉड से सूरज के सिर पर लगातार कई प्रहार किए और वहां से फरार हो गया।स्थानीय लोगों ने सूरज को घायल अवस्था में देखकर मेयो अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। प्रारंभ में पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु (AD) का मामला दर्ज किया था।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि सूरज के सिर पर किसी ठोस वस्तु से वार किया गया था, जिससे उसकी मौत हुई। इसके बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पूछताछ में सूरज और देवराज के बीच विवाद की जानकारी मिलने पर पुलिस ने देवराज को गिरफ्तार कर लिया।

Navbharat Live
navbharatlive.com