पेट्रोल की बढ़ी कीमतें देख अच्छे-अच्छों का छूटा पसीना, नागपुर में इलेक्ट्रिक वाहन चालकों की ‘मौज’ बरकरार
Nagpur Fuel Shortage: नागपुर में पेट्रोल किल्लत और बढ़ती कीमतों से आम लोग परेशान हैं। कई पंपों पर ईंधन खत्म होने के बोर्ड लगे हैं, जबकि इलेक्ट्रिक वाहन चालकों पर इसका असर नहीं दिख रहा।
- Written By: अंकिता पटेल
नागपुर पेट्रोल संकट, ईंधन किल्लत,(सोर्स: सौजन्य AI)
Nagpur Fuel Shortage Electric Vehicles: नागपुर इन दिनों पेट्रोल की किल्लत ने आम जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। रही-सही कसर मूल्य वृद्धि ने पूरी दी है। दर वृद्धि अच्छे अच्छों को परेशान कर रही है। लोग चिंता में हैं कि काम कैसे होगा। शहर के कई पेट्रोल पंपों पर ‘पेट्रोल खत्म, डीजल नहीं के बोर्ड अब भी देखे जा सकते हैं।
बढ़ी कीमतों के कारण लोग पंपों से दूरी बनाने लगे हैं। वाहन चालको की परेशानी कई गुना बढ़ गई है। वहीं एक वर्ग ऐसा भी है जो इन झंझटों से कोसों दूर है। ये हैं इलेक्ट्रिक वाहनों के ‘स्वामी।’ इन स्वामियों को पेट्रोल-डीजल किल्लत से कोई फर्क नहीं पड़ रहा है। ये मस्त हो अपनी सवारी का आनंद उठा रहे हैं।
बिना कतार, बिना टेंशन, सीधा सफर
इस अफरा-तफरी और परेशानियों के बीच शहर का एक वर्ग ऐसा भी है जो पूरी तरह निश्चिंत और बेफिक्र नजर आ रहा है। यह वर्ग है इलेक्ट्रिक वाहन चालकों का। मूल्य बड़े या फिर पेट्रोल वाहन चलाने वाले लोग धूप में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करें, ईवी चालक आराम से एसी ऑन करके अपनी गाड़ी चला रहे हैं। न उन्हें पेट्रोल पंप की कतार में लगना पड़ता है। न ‘नो स्टॉक’ का डर सताता है और न ही दामों में वृद्धि की चिंता। उनके लिए चार्जिंग का मतलब है- घर या ऑफिस में प्लग लगाना और कुछ घंटों में वाहन फिर से चलने के लिए तैयार।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई: एसटी महामंडल के भूमि विकास को मिलेगी गति, पीपीपी नीति से छूट देने को मंत्रिमंडल की मंजूरी
महाराष्ट्र सरकार की पहल से गहरे समुद्र में हो सकेगा संपर्क, BSNL के साथ मछुआरों के लिए सैटेलाइट फोन योजना
राम मंदिर दानराशि विवाद पर हर्षवर्धन सपकाल ने सरकार पर हमला कर कहा- RSS साहस दिखाए, दोषियों को निष्कासित करे
Amravati News: अमरावती में भाजपा किसान मोर्चा की बैठक, किसान हित के मुद्दों पर हुई चर्चा
फ्यूचर ड्राइवर : चार्जिंग से चल रहा सफर
कई इंची चालक इस समय खुद को ‘फ्यूचर ड्राइवर मानते हुए कहते नजर आ रहे हैं कि उन्होंने पहले ही सही फैसला ले लिया था। एक ईवी उपयोगकर्ता का कहना है कि पहले यह भी पेट्रोल पंपी की लाइन में खड़ा रहता था लेकिन अब सिर्फ रात को गाड़ी चार्ज करता है और सुबह बिना किसी तनाव के निकल जाता है।
शहर में बढ़ते चार्जिंग स्टेशनों ने भी ईवी उपयोग को आसान बना दिया है। मॉल, ऑफिस और सार्वजनिक स्थानी पर चार्जिंग पॉइंट्स उपलब्ध होने से लंबी दूरी तय करना भी अब पहले जितना मुश्किल नहीं रहा, जहां पेट्रोल पंपों पर अफरा-तफरी और तनाव का माहौल है वहीं चार्जिंग स्टेशनों पर लोग आराम से बैठकर अपनी गाड़ी चार्ज होने का इंतजार करते हैं, इस संकट के समय में इलेक्ट्रिक वाहन बालकों का अनुभव बाकी लोगों के लिए एक स्पष्ट संदेश दे रहा है कि वैकल्पिक ऊर्जा पर आधारित परिवहन कितना सुविधाजनक हो सकता है।
इलेक्ट्रिक वाहन बन रहे हैं स्मार्ट विकल्प
नागपुर में पैदा हुई स्थिति केवल एक अस्थायी संकट नहीं बल्कि भविष्य के लिए एक बड़ा संकेत भी है। पेट्रोल और डीजल जैसे पारंपरिक ईंधनों पर निर्भरता आज की दुनिया में एक जोखिम भरा विकल्प बनती जा रही है, खासकर तब जब वैश्विक घटनाओं का सीधा असर स्थानीय स्तर पर देखने को मिलता है। इलेक्ट्रिक वाहन इस संदर्भ में एक मजबूत और भरोसेमंद विकल्प के रूप में उभर रहे हैं। सबसे बड़ा फायदा यह है कि ईवी चालकों को पेट्रोल पंपों पर निर्भर नहीं रहना पड़ता।
यह भी पढ़ें:-30 मई का इतिहास : हिन्दी पत्रकारिता दिवस: 1826 में आज ही निकला था पहला हिन्दी अखबार ‘उदन्त मार्तण्ड’
वे अपने घर या ऑफिस में ही वाहन चार्ज कर सकते हैं जिससे समय और ऊर्जा दोनों की बचत होती है। इसके अलावा, इलेक्ट्रिक वाहनों का संचालन खर्च भी पेट्रोल वाहनों की तुलना में काफी कम होता है जिससे लंबी अवधि में आर्थिक लाभमिलता है। मानसिक शांति भी एक बड़ा कारण है। जहां पेट्रोल की किल्लत के कारण लोग तनाव में हैं वहीं ईवी चालक पूरी तरह टेंशन-फ्री हैं। इस संकट के बाद नागपुर में इलेक्ट्रिक वाहनों के प्रति लोगों की रुचि तेजी से बढ़ी है।
पेट्रोल पर निर्भरता घटाने का संकेत
ऑटोमोबाइल डीलरों के अनुसार, पिछले कुछ दिनों में ईवी के बारे में पूछताछ में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। लोग अब समझने लगे हैं कि भविष्य जीवाश्म ईंधन का नहीं बल्कि स्वच्छ और वैकल्पिक ऊर्जा का है। सरकार द्वारा दी जा रही सब्सिडी, टैक्स में छूट और चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर के विस्तार ने भी इस बदलाव को गति दी है। यह संकट मानो एक चेतावनी है कि समय रहते यदि परिवहन के साधनों में बदलाव नहीं किया गया तो भविष्य में ऐसी समस्याएं और भी बढ़ सकती हैं।
