नागपुर में पैसे के विवाद में दोस्त की हत्या, बल्ली से सिर पर वार कर मौत के घाट उतारा
नागपुर में पैसे के विवाद में एक युवक ने अपने ही दोस्त की हत्या कर दी। दोनों ने साथ बैठकर शराब पी और नशे में विवाद हो गया। आरोपी ने सिर पर बल्ली से प्रहार कर दोस्त को जख्मी कर दिया। उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। यह घटना सक्करदरा थाना क्षेत्र में हुई। मृतक ओल्ड बीड़ीपेठ निवासी गौरव रामकृष्ण बोरकर (26) बताया गया।
- Written By: शुभम सोनडवले
प्रतीकात्मक तस्वीर
नागपुर. पैसे के विवाद में एक युवक ने अपने ही दोस्त की हत्या कर दी। दोनों ने साथ बैठकर शराब पी और नशे में विवाद हो गया। आरोपी ने सिर पर बल्ली से प्रहार कर दोस्त को जख्मी कर दिया। उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। यह घटना सक्करदरा थाना क्षेत्र में हुई। मृतक ओल्ड बीड़ीपेठ निवासी गौरव रामकृष्ण बोरकर (26) बताया गया। परिसर में ही रहने वाले आरोपी नागेश रमेश टेकाम (27) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार गौरव और नागेश दोनों पर ही चोरी और मारपीट के मामले दर्ज हैं। एक ही इलाके के निवासी होने के कारण दोनों की दोस्ती थी। करीब 1 महीने पहले नागेश ने गौरव से 2400 रुपये उधार लिए थे। 1 सप्ताह में पैसे लौटाने का आश्वासन दिया था। कई दिन बीतने के बाद भी नागेश पैसे नहीं लौटा रहा था। विगत 16 अगस्त को गौरव ने नागेश को परिसर में रोका और पैसों की मांग की। नागेश ने पैसे न होने की जानकारी दी। इससे गौरव चिढ़ गया और उसे 2 थप्पड़ लगा दिए। 2-3 दिन बाद दोनों ने सुलह भी कर ली।
यह भी पढ़ें: संपत्ति के लिए नानी को उतारा मौत के घाट, पुलिस ने दो पोतियों को किया गिरफ्तार, आरोपीयों में एक नाबालिग
सम्बंधित ख़बरें
Maharashtra Weather Update: महाराष्ट्र में अगले 4 दिन होगी आफत की भारी बारिश! इन जिलों में अलर्ट जारी
वो शरणार्थी नहीं, धर्म के योद्धा थे! भारत-पाक विभाजन पर बोले RSS चीफ मोहन भागवत, सिंधी समाज को लेकर कही ये बात
कोटेदारों ने की मुख्य सचिव से शिकायत, सड़े गले चावल कैसे बांटे साहब, इसे जानवर ही खा सकते हैं, गरीब लोग नहीं
टमाटर के तीखे तेवर हुए नरम! 60 रूपए से घटकर 20 रूपए किलो पर आया दाम; नागपुर के आम उपभोक्ताओं को बड़ी राहत
बुधवार की रात गौरव और नागेश ने साथ मिलकर शराब पी। रात 9.30 बजे के दौरान परिसर में दाखिल हुए। इसी दौरान गौरव ने फिर पैसों की मांग की। उसने नागेश से कहा कि तेरे पास दारू पीने के पैसे हैं लेकिन उधार लौटाने के नहीं। दोनों के बीच गालीगलौज और हाथापायी शुरू हो गई। नागेश ने पास पड़ी बल्ली उठाकर गौरव के सिर पर 3 बार प्रहार किया। खून की धार लग गई और गौरव वहीं गिर गया।
यह भी पढ़ें: नागपुर के रिक्शा चालक की बुटीबोरी में हत्या, लव ट्रायंगल में हुआ मर्डर, 2 गिरफ्तार
पड़ोस में रहने वाले अभिषेक चौधरी नामक युवक ने घटना की जानकारी पुलिस को दी और गौरव को उपचार के लिए मेडिकल अस्पताल ले गया। खबर मिलते ही सक्करदरा पुलिस मौके पर पहुंची। हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर नागेश को हिरासत में ले लिया। बुधवार की दोपहर 2 बजे के दौरान गौरव की मृत्यु हो गई। पुलिस ने अब हत्या की धारा लगाई है।
