Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

पर्यटन विभाग का महानिदेशक बताकर की ठगी, ठग अनिरुद्ध होशिंग ने कई लोगों को लगाया चूना

  • Written By: नवभारत डेस्क
Updated On: Aug 11, 2023 | 05:00 AM

Representative Photo

Follow Us
Close
Follow Us:

नागपुर. खुद को केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय का महानिदेशक बताकर एक ठग ने कई लोगों को चूना लगाया. इको टूरिज्म सहित अन्य स्कीम के नाम पर लोगों से लाखों रुपये लिए और फरार हो गया. आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (ईओडब्ल्यू) ने प्राथमिक जांच के बाद आरोपी ब्रम्हघाट, वाराणसी निवासी अनिरुद्ध आनंदकुमार होशिंग के खिलाफ धोखाधड़ी और एमपीआईडी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है.

जयताला निवासी सुनील वसंतराव कुहीकर की शिकायत पर राणाप्रतापनगर थाने में मामला दर्ज किया. अक्टूबर 2021 में कुहीकर का परिचय होशिंग से हुआ था. उसने खुद को पर्यटन मंत्रालय का महानिदेशक बताया. केंद्र और उत्तर प्रदेश के बड़े नेताओं के साथ अपनी तस्वीरें बताईं.

कुछ सेलिब्रिटी के साथ भी उसकी तस्वीरें थीं. सरकार के नाम पर उसने बोगस मैग्जीन भी छाप रखी थी. लोगों को बताया कि उनका पैसा पर्यटन मंत्रालय के अधीन चलने वाली स्कीम में निवेश किया जाएगा. इसमें उन्हें भारी मुनाफा होगा. कुहीकर समेत 5 लोग उसके झांसे में आ गए और समय-समय पर होशिंग को 48.85 लाख रुपये दिए. लोगों का पैसा लेने के बाद होशिंग अचानक गायब हो गया. पीड़ितों ने उससे संपर्क करने का प्रयास किया लेकिन उसका फोन नंबर बंद हो गया था. आखिर परेशान होकर पुलिस से शिकायत की.

सम्बंधित ख़बरें

वाडी में तथागत गौतम बुद्ध जयंती के मौके पर “वॉक फॉर पीस एंड नेशन” वॉक थाम को उत्तम प्रतिसाद

नागपुर में गरजे वडेट्टीवार, बंगाल में भाजपा ने की लोकतंत्र की हत्या, अब जनता पर महंगाई का प्रहार

NEET UG 2026 पर सख्ती: NMC का बड़ा फैसला 2-3 मई को मेडिकल छात्रों की छुट्टी पर रोक, नकल रोकने के निर्देश

नागपुर बनेगा एविएशन ट्रेनिंग हब: फ्लाइट सिम्युलेटर से घटेगी लागत, CPL छात्रों को अब बाहर नहीं जाना पड़ेगा

प्राथमिक जांच में वह ठग होने की बात सामने आई है. होशिंग के खिलाफ और भी मामले दर्ज हो चुके हैं. उसने पर्यटन मंत्रालय के नाम पर अपना ट्विटर अकाउंट भी बना रखा था. हाल ही में हुए जी20 समिट में भी उसने विदेश से आए मेहमानों के साथ फोटो अपलोड की थी.

जानकारी मिली है कि अपनी ठगी का धंधा बढ़ाने के लिए होशिंग पांचसितारा होटलों में सेमिनार भी लेता था. डीसीपी अर्चित चांडक ने बताया कि फिलहाल 5 पीड़ित सामने आए हैं. मामला दर्ज होने की जानकारी मिलने पर और भी लोग पुलिस से शिकायत कर सकते हैं. पुलिस होशिंग की तलाश में जुट गई है.

Fraud by pretending to be director general of tourism department thug anirudh hoshing cheated many people

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 11, 2023 | 05:00 AM

Topics:  

  • Nagpur Crime
  • Nagpur News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.