नागपुर में रॉकेट और स्काई शॉट पर 30 नवंबर तक रोक, 42 जगह आग की घटनाओं के बाद मनपा का सख्त आदेश

Nagpur Fire Crackers Ban: नागपुर में लक्ष्मी पूजन पर आग की 42 घटनाओं के बाद मनपा ने बालकनी, छत व घनी बस्तियों में रॉकेट और स्काई शॉट चलाने पर 30 नवंबर तक कड़ा प्रतिबंध लगा दिया है।
NMC Sky Shot Rocket Ban
रॉकेट और स्काई शॉट पर प्रतिबंधसोर्स- सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • नागपुर में 24 घंटे के भीतर आग लगने की 42 से अधिक घटनाएं सामने आईं।

  • मनपा ने रॉकेट और स्काई शॉट जैसी हवाई आतिशबाजी पर प्रतिबंध लगाया।

  • आदेश 9 से 30 नवंबर 2026 तक पूरे मनपा क्षेत्र में लागू रहेगा।

  • छतों, बालकनी, बाजारों, घनी बस्तियों और पार्किंग क्षेत्रों में रोक रहेगी।

NMC Sky Shot Rocket Ban: नागपुर शहर लक्ष्मी पूजन के दिन 24 घंटे के भीतर आग की 42 घटनाएं सामने आने के बाद नागपुर महानगरपालिका के शहरी आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (यूडीएमए) ने बड़ा और कड़ा फैसला लिया है।

नागपुर शहर में हवा में उड़ने वाले पटाखे, स्काई शॉट, रॉकट और इसी तरह की अन्य आतिशबाजी पर इमारतों की छत, बालकनी, घनी बस्तियों, बाजारों और पार्किंग क्षेत्रों में चलाने पर 30 नवंबर तक पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया गया है। इस संबंध में यूडीएमए के अध्यक्ष एवं मनपा आयुक्त विपिन इटनकर द्वारा आदेश जारी किए गए हैं।

नागपुर में आग के तांडव के बाद निर्णय

रविवार को नागपुर शहर में 24 घंटे के भीतर आग लगने की 42 से अधिक घटनाएं हुई जिनमें सार्वजनिक और निजी संपत्ति का भारी नुकसान हुआ। जांच में सामने आया कि हवा में उड़ने वाले रॉकेट और स्काई शॉट की चिंगारियों व ज्वलनशील पदार्थों के कारण ये हादसे हुए।

अग्निशमन विभाग के अनुसार यदि ये आतिशबाजी ऊंची इमारतों की छतों, झोपड़पट्टियों, - कबाड़ की दुकानों, गोदामों, पेट्रोल पंपों या खड़े वाहनों पर गिरती हैं तो भीषण आग और बड़े पैमाने पर जान-माल का नुकसान हो सकता है।

NMC Sky Shot Rocket Ban
नागपुर में दिवाली की रात आग का तांडव, मेडिकल चौक के TVS शोरूम में खड़ी कारें जलकर खाक

इन स्थानों पर लागू रहेगा प्रतिबंध

आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के तहत नागपुर की भौगोलिक स्थिति, बहुमंजिला इमारतों, घनी आबादी और व्यापारिक गोदामों को ध्यान में रखते हुए आतिशबाजी पर रोक लगाई गई है। इमारतों की छत, टेरेस, बालकनी संकरी गलियां, झोपड़पट्टियां और घने रिहायशी इलाके प्रमुख बाजारपेठ और व्यावसायिक प्रतिष्ठान, पार्किंग क्षेत्र, गोदाम और ज्वलनशील पदार्थ वाले स्थान।

NMC Sky Shot Rocket Ban
नागपुर में खौफनाक वारदात: कार के सामने पटाखे फोड़ने से रोका तो कुख्यात अपराधी ने युवक को उतारा मौत के घाट

उल्लंघन करने पर होगी सख्त कानूनी कार्रवाई

  • यह प्रतिबंध 9 से 30 नवंबर 2026 तक पूरे नागपुर मनपा क्षेत्र में लागू रहेगा।

  • मनपा आयुक्त ने पुलिस आयुक्तालय और अग्निशमन विभाग को इस आदेश का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए हैं।

  • आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आपदा प्रबंधन कानून 2005 की धारा 51 से 60 और भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 के प्रावधानों के तहत दंडात्मक व कानूनी कार्रवाई की जाएगी।