त्योहारी सीजन में नागपुर में बजा मोबाइल नेटवर्क का बैंड, बाजार से कॉलोनियों तक सिग्नल गायब

Nagpur Mobile Network Problem: त्योहारों की भीड़ और भारी ट्रैफिक के चलते नागपुर के बाजारों और कॉलोनियों में मोबाइल नेटवर्क फेल हो गया है, जिससे कॉलिंग और डिजिटल पेमेंट में भारी परेशानी हो रही है।
 Nagpur Festive Season Network Down
मोबाइल नेटवर्क फेलसोर्स- सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • त्योहारों से पहले नागपुर के बाजारों और रिहायशी इलाकों में मोबाइल नेटवर्क की समस्या की शिकायतें सामने आई हैं।

  • सीताबर्डी, इतवारी, गांधीबाग, धरमपेठ, सदर, जरीपटका, महल और सक्करदरा जैसे इलाकों का उल्लेख किया गया है।

  • कॉल ड्रॉप, बातचीत के दौरान आवाज कटने और इंटरनेट धीमा चलने से लोग परेशान बताए जा रहे हैं।

Nagpur Festive Season Network Down: त्योहारी सीजन नजदीक आते ही आम जनता को खुशियों के बीच मोबाइल नेटवर्क' की समस्या बढ़ गई है। त्योहारों की रौनक के साथ ही शहर के बाजारों और रिहायशी इलाकों में मोबाइल नेटवर्क का 'बैंड' बजने लगा है जिससे लोग खासे परेशान होने लगे हैं।

बाजारों से लेकर कॉलोनियों तक मोबाइल नेटवर्क की समस्या बनी हुई है। दिवाली और अन्य प्रमुख त्योहारों को खरीदारी के लिए बाजारों में लोगों की भारी भीड़ उमड़ने लगी है लेकिन इस दौरान सबसे बड़ी चुनौती अपनों से संपर्क साधने की बन गई है।

स्थिति यह है कि शहर के मार्केट बहुल इलाकों सीताबर्डी, इतवारी, गांधीबाग, धरमपेठ, सदर, जरीपटका, महल, कमाल चौक, सक्करदरा के साथ- साथ आवासीय कॉलोनियों में भी मोबाइल सिग्नल अचानक गायब हो रहे हैं। चार- बार कॉल ड्रॉप होना, फोन पर बात करते करते आवाज कट जाना और इंटरनेट का बेहद धीमा चलना बीते कुछ दिनों से आम बात हो गई है।

अचानक बड़े लोड से चरमराई व्यवस्था

मोवाइल कंपनी से जुड़े जानकारों के अनुसार, त्योहार के इन दिनों में डेटा और वॉयस कॉलिंग का ट्रैफिक अचानक कई गुना बढ़ जाता है। लोग एक दूसरे को त्योहार की बधाइयां देने के लिए वीडियो कॉल करते हैं।

सोशल मीडिया पर फोटो-वीडियो शेयर करते हैं और बाजार में खरीदारी के दौरान डिजिटल पेमेंट का धड़ल्ले से इस्तेमाल होता है लेकिन मोबाइल टावरों की क्षमता सीमित होने और लोड अत्यधिक बढ़ने से नेटवर्क का ढांचा इस दबाव को झेल नहीं पाता। अचानक बढ़े लोड से व्यवस्था चरमरा जाती है।

 Nagpur Festive Season Network Down
नागपुर-काटोल हाईवे निर्माण को लेकर हाईकोर्ट सख्त, मार्च 2027 तक काम पूरा करने की डेडलाइन तय

डिजिटल कामकाज और भुगतान पर असर

नेटवर्क की समस्या का सबसे बुरा असर दुकानदारों और ग्राहकों पर पड़ रहा है। बाजार में खरीदारी के दौरान जब लोग ऑनलाइन पेमेंट करने की कोशिश करते हैं तो सर्वर डाउन या नी नेटवर्क का परर सामने आ जाता है।

इससे घुगतान अटक जाते है और दुकानदारों तथा ग्राहकों दोनों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ता है। आगे कई बड़े त्योहार आने वाले हैं। इन त्योहारों में बाजार में बड़े पैमाने पर डिजिटल ट्रांजेक्शन होगा, ऐसे में मोबाइल नेटवर्क के सिग्नल गायब होने की समस्या करोड़ों रुपयों के कारोबार को बाधित कर सकती है।

Navbharat Live
navbharatlive.com