नागपुर में FDA का बड़ा एक्शन: नवरात्रि पर 3,938 किलो मिलावटी खाद्य पदार्थ जब्त, वसूला भारी जुर्माना

Adulteration Raid in Nagpur: नागपुर में नवरात्रि पर एफडीए ने मिलावटखोरों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई की है। 3,938 किलो मिलावटी उत्पाद जब्त कर 81 सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं।
Adulteration Raid In Nagpur
FDA खाद्य निरीक्षण अभियान(सोर्स: AI)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • नागपुर में नवरात्रि के दौरान FDA ने विशेष खाद्य निरीक्षण अभियान चलाया।

  • विभाग ने जांच के लिए 81 खाद्य पदार्थों के सैंपल जुटाए।

  • कार्रवाई में 3,938 किलोग्राम विभिन्न खाद्य उत्पाद जब्त किए जाने की जानकारी दी गई।

  • नियमों के उल्लंघन पर कुल 6,21,064 का जुर्माना वसूले जाने का दावा है।

  • FDA ने धम्मचक्र प्रवर्तन दिवस के बाद दिवाली के लिए भी निरीक्षण की तैयारी शुरू की।

Adulteration Raid In Nagpur: नागपुर में नवरात्रि पर एफडीए ने मिलावटखोरों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई की है। 3,938 किलो मिलावटी उत्पाद जब्त कर 81 सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं।नागपुर शहर में नवरात्रि उत्सव के पावन पर्व पर आम नागरिकों को मिलावट मुक्त और सुरक्षित खाद्य उपलब्ध कराने के लिए खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) एक्शन मोड में नजर रहा है।

पर्व के दौरान मिलावटखोरों पर नकेल कसने के उद्देश्य से एफडीए ने शहरभर में एक व्यापक और आक्रामक निरीक्षण अभियान चलाया। इस विशेष कार्रवाई के दौरान विभाग की टीमों ने विभिन्न प्रतिष्ठानों से कुल 81 खाद्य पदार्थों के सैंपल जांच के लिए इकट्ठा किये हैं, साथ ही इस अभियान के तहत कार्रवाई के दौरान 3,938 किलोग्राम विभिन्न मिलावटी उत्पाद भी भारी मात्रा में जब्त किए गए।

FDA ने अपनी तैयारियों को पहले ही पुख्ता कर लिया

नियमों का गंभीर उल्लंघन करने वाले कारोबारियों पर कार्रवाई करते हुए एफडीए ने कुल 6।21,064 रुपये का आर्थिक जुर्माना भी वसूला है। एफडीए की इस ताबड़तोड़ कार्रवाई से शहर के खाद्य एवं मिष्ठान विक्रेताओं में हड़कंप मच गया है। त्योहारी सीजन के दौरान मिलावट की आशंका को देखते हुए खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने अपनी तैयारियों को पहले ही पुख्ता कर लिया था।

उत्सव के शुरुआती दिनों से ही अधिकारियों की अलग-अलग टीमों ने शहर के विभिन्न जोन, थोक बाजारों और खुदरा दुकानों का औचक निरीक्षण करना शुरू कर दिया था। इस दौरान विशेष रूप से मावा, पनीर, मिठाइयों, खाद्य तेलों और व्रत में उपयोग होने वाले साबूदाना, सिंघाड़े के आटेकी गुणवत्ता की बारीकी से जांच की गई।

Adulteration Raid In Nagpur
नागपुर गोधनी गैस रिसाव कांड: ठेकेदार और सप्लायर पर मामला दर्ज, लापरवाही से खतरे में पड़ी थी लोगों की जान

स्वास्थ्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं करेंगे

आम जनता के स्वास्थ्य के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नवरात्रि पर पूरी सक्रियता से टीम नजर रख रही है। शनिवार से धम्मचक्र प्रवर्तन दिवस पर निरीक्षण शुरू करेंगे, त्रुटि पाए जाने पर सुधार के लिए अवसर दिया जाएगा, नवरात्रि के बाद दिवाली की तैयारी भी शुरू कर दी गई गई है।

कृष्णा जयपुरकर, सह आयुक्त, एफडीए, नागपुर

Navbharat Live
navbharatlive.com