किसानों को मदद सरकार की प्राथमकिता, राजस्व मंत्री बोले- कोताही बरती तो अधिकारियों पर होगी कार्रवाई

Nagpur News: मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने राज्य में भारी बारिश जैसी आपदा से पीड़ित किसानों की तत्काल मदद को प्राथमिकता दी है। उन्होंने कहा कि किसान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
Nagpur News: मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने राज्य में भारी बारिश जैसी आपदा से पीड़ित किसानों की तत्काल मदद को प्राथमिकता दी है। उन्होंने कहा कि किसान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
चंद्रशेखर बावनकुले (फाइल फोटो)
Published on
Updated on

Chandrashekhar Bawankule: नागपुर में राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा कि अतिवृष्टि व बाढ़ जैसी आपदा से पीड़ित किसानों की तत्काल मदद सरकार का सर्वोच्च प्राथमिकता है। अब तक 17 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में फसल नुकसान का पंचनामा हो चुका है। जल्द ही इस संबंध में जीआर जारी किया जाएगा। जिलाधिकारियों के माध्यम से किसानों को तत्काल सहायता दी जाएगी।

जिनके घर ढह गए हैं या जिनकी जमीनें बर्बाद हुई हैं, उन्हें अलग से सहायता मिलेगी। आपदा प्रबंधन निधि से सहायता राशि का वितरण शुरू हो चुका है। वे नागपुर में पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अनेक जनप्रतिनिधि, एनजीओ व व्यापारी वर्ग मदद के लिए आगे आ रहे हैं।

अगर किसी अधिकारी की लापरवाही से किसानों को नुकसान हुआ तो उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि अकोला के एक मंडल अधिकारी की जांच के आदेश विभागीय आयुक्त को दिए गए हैं।

केंद्र भेजी जाएगी रिपोर्ट

मंत्री बावनकुले ने बताया कि नुकसान की रिपोर्ट केन्द्र सरकार को भेजकर सहायता की मांग की जाएगी। किसानों को संकट से बाहर निकालना सरकार का उद्देश्य है। उन्होंने बताया कि आदिवासी समाज को आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए पड़ी हुईं जमीनें सौर प्रकल्पों के लिए भाड़े पर देने की योजना है। जमीनें आदिवासियों के नाम पर ही रहेंगी। करार जिलाधिकारी के समक्ष होगा। इससे प्रति एकड़ ₹50,000 रुपये तक का सीधा लाभ मिलेगा।

स्मार्ट सार्वजनिक शौचालय का लोकार्पण

नागपुर में मनपा की ओर से अंबाझरी दहनघाट परिसर में अत्याधुनिक स्मार्ट शौचालय का निर्माण किया गया।

मनपा की ओर से अंबाझरी दहनघाट परिसर में अत्याधुनिक स्मार्ट शौचालय का निर्माण किया गया. अंतिम संस्कार के दौरान पहुंचने वाले लोगों को इसका लाभ मिलेगा.
स्मार्ट टायलेट (सौजन्य-नवभारत)

अंतिम संस्कार के दौरान पहुंचने वाले लोगों को इसका लाभ मिलेगा। गुरुवार को धरमपेठ जोन के सहायक आयुक्त राजकुमार मेश्राम के हाथों लोकार्पण किया गया। कार्यकारी अभियंता कमलेश चव्हाण, मनोज गद्रे, उप अभियंता मनोज रंगारी, देवेन्द्र भोवते आदि उपस्थित थे।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com