- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Fake Medicines Supplied In Nagpur Government Hospital
नागपुर के सरकारी अस्पताल में नकली दवाईयां, रेसीपी-500 गोलियों की सप्लाई, सप्लायर गिरफ्तार
नागपुर जिले में सरकारी अस्पतालों में नकली दवा सप्लाई कर मरीजों को देने का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। इस मामले में मुंबई से सप्लायर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। दवा के नकली होने का संदेह होने के बाद पूरे स्कैम का खुलासा हुआ।
- Written By: शुभम सोनडवले

प्रतीकात्मक तस्वीर
नागपुर. सरकारी अस्पतालों में नकली दवा सप्लाई कर मरीजों को देने का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। मामले का खुलासा होने से हड़कंप मच गया है। जांच में सामने आया कि ये दवाएं नकली हैं। इस मामले में मुंबई से सप्लायर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। यह दवा कलमेश्वर ग्रामीण अस्पताल में मरीजों को दी जा रही थी।
सप्लायर के खिलाफ कलमेश्वर थाने में मामला दर्ज किया गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़ा गया आरोपी मीरा रोड, ठाने निवासी विजय शैलेन्द्र चौधरी बताया गया। आरोपी ने गिरफ्तारी पूर्व जमानत के लिए जिला एवं सत्र न्यायालय और उच्च न्यायालय, नागपुर बेंच की शरण लेने का प्रयास किया। लेकिन पुलिस की तत्परता के चलते आरोपी को जमानत नहीं मिली।
6 फरवरी, 2023 को औषध निरीक्षक नितिन भांडारकर ने उक्त गोलियों के नकली होने की शिकायत मिलने पर कलमेश्वर अस्पताल का दौरा किया और इस दवा के नमूने परीक्षण के लिए मुंबई की चिकित्सा प्रयोगशाला में भेज दिए। तब खुलासा हुआ कि यह दवा नकली है। इसके बाद कार्रवाई की गई।
सम्बंधित ख़बरें
घायल हूं इसलिए घातक हूं…Raghav Chadha ने सोशल मीडिया पर किया पोस्ट, खोली AAP की पोल; कही यह बड़ी बात
CSK के नाम जुड़ा एक अनचाहा रिकॉर्ड, T20 क्रिकेट में चेन्नई सुपर किंग्स ने वेस्टइंडीज को भी छोड़ा पीछे
NMACC में रणवीर सिंह का जलवा, नीता अंबानी संग ‘गल्लां गूड़ियां’ सॉन्ग पर किया जबरदस्त डांस, वायरल हुआ VIDEO
गैस सिलेंडर की टेंशन खत्म, बिना एड्रेस प्रूफ तुरंत मिलेगा छोटू LPG, मिडिल क्लास हो जाएगा खुश
टेंडर के लिए पेश किए फर्जी दस्तावेज
आरोपी ने उक्त दवा की सप्लाई के लिए सरकार की ई-निविदा में भाग लिया था। इस टेंडर के लिए आरोपी ने दवाओं की खरीद और आपूर्ति के मद्देनजर फर्जीवाड़ा दस्तावेज पेश किए थे। इसके बाद आरोपी विजय को सप्लाई की अनुमति मिल गई। इसके बाद शुभम ने दवा की आपूर्ति शुरू की। यह दवा रेसीपी-500, बैच नंबर एलसी-44, उत्पादन तिथि 10/2022, एक्सपायरी तिथि 09/2024 है। यह मेसर्स रेफंट फार्मा, प्राइवेट, केरल द्वारा मैन्यूफैक्चर किए जाने का खुलासा हुआ। इस दवा के नकली होने का संदेह होने के बाद पूरे स्कैम का खुलासा हुआ। इसके बाद मरीजों को यह दवा देना बंद कर दिया गया। इस मामले में सावनेर के उपविभागीय पुलिस अधिकारी अनिल म्हस्के की टीम के उपनिरीक्षक दत्तात्रय कोलटे, मनीष सोनोने, नितीश पुसाम ने कार्रवाई की।
सरकारी उदासीनता
ग्रामीण इलाकों में गरीब मरीजों को इस तरह की नकली दवा दिया जाना चौंकाने वाली बात है और यह सरकारी उदासीनता का कारण है। अस्पताल में कार्यरत डॉक्टर भी दवाओं से परिचित नहीं हैं और उनके द्वारा मरीजों को ऐसी नकली दवाएं दिए जाना मरीजों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ है। यह भी जानना जरूरी है कि कितने मरीजों को यह दवा दी गई और कब दी गई। इसके अलावा इन दवाओं के सेवन के बाद कलमेश्वर और आसपास के इलाकों में मरीजों के स्वास्थ्य पर क्या असर पड़ रहा है, इसकी जांच भी जरूरी हो गई है।
Fake medicines supplied in nagpur government hospital
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
घायल हूं इसलिए घातक हूं…Raghav Chadha ने सोशल मीडिया पर किया पोस्ट, खोली AAP की पोल; कही यह बड़ी बात
Apr 04, 2026 | 04:06 PMCSK के नाम जुड़ा एक अनचाहा रिकॉर्ड, T20 क्रिकेट में चेन्नई सुपर किंग्स ने वेस्टइंडीज को भी छोड़ा पीछे
Apr 04, 2026 | 04:02 PMNMACC में रणवीर सिंह का जलवा, नीता अंबानी संग ‘गल्लां गूड़ियां’ सॉन्ग पर किया जबरदस्त डांस, वायरल हुआ VIDEO
Apr 04, 2026 | 03:58 PMगैस सिलेंडर की टेंशन खत्म, बिना एड्रेस प्रूफ तुरंत मिलेगा छोटू LPG, मिडिल क्लास हो जाएगा खुश
Apr 04, 2026 | 03:58 PMMiddle East War: महायुद्ध के बीच ‘Green Sanvi’ ने पार किया हॉर्मुज, ईरान ने LPG टैंकर को दिया सुरक्षित रास्ता
Apr 04, 2026 | 03:54 PMToaster Trailer 2026: एक टोस्टर ने बना दिया खूनी! राजकुमार राव का अजीबोगरीब अवतार देख चौंक जाएंगे आप
Apr 04, 2026 | 03:49 PM‘महाराष्ट्र में SIR से कटेंगे 2.9 करोड़ वोटर्स के नाम’, प्रकाश आंबेडकर का बड़ा दावा, चुनाव आयोग पर बोला हमला
Apr 04, 2026 | 03:49 PMवीडियो गैलरी

मस्जिद के वजू खाने की छत पर चढ़कर लहराया भगवा, शोभा यात्रा के दौरान तुगलकाबाद में मचा बवाल
Apr 03, 2026 | 10:27 PM
AAP में छिड़ा गृहयुद्ध! आतिशी ने राघव चड्ढा को घेरा, बोलीं- क्या आप मोदी से डरकर लंदन भाग गए थे- VIDEO
Apr 03, 2026 | 10:24 PM
दिल्ली AIIMS में VIP कल्चर! 3 साल से धक्के खा रही महिला का वीडियो वायरल, बोली- यह गरीबों के लिए नहीं
Apr 03, 2026 | 10:20 PM
Bihar में सिस्टम फेल? डिप्टी सीएम के सामने फूट-फूटकर रोया फौजी
Apr 03, 2026 | 10:17 PM
योगी सरकार में घूसखोरी नहीं चलेगी, सलोन विधायक अशोक कोरी ने बीच सभा में एसडीओ की लगाई क्लास; वीडियो वायरल
Apr 03, 2026 | 10:13 PM
नालंदा भगदड़ में मासूम बच्ची की मौत पर भड़के पप्पू यादव, सिस्टम की विफलता पर उठाए सवाल, सरकार को दी चेतावनी
Apr 03, 2026 | 01:54 PM










