पर्यावरण पखवाड़ा: नागपुर के 75 उद्यानों में चला महा स्वच्छता अभियान; मनपा का शहरव्यापी सफाई अभियान

Nagpur Cleanliness Drive: पर्यावरण संवर्धन पखवाड़े के तहत नागपुर में 75 उद्यानों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।
Environment Fortnight: Mega cleanliness campaign launched in 75 gardens of Nagpur; Municipal Corporation's city-wide cleaning campaign
नागपुर स्वच्छता अभियान, पर्यावरण पखवाड़ा, उद्यान सफाई, (सोर्स: नवभारत फाइल फोटो)
Published on
Updated on

Nagpur Eco Campaign News: नागपुर जिले में पर्यावरण संवर्धन पखवाड़े के अवसर पर महानगरपालिका द्वारा सोमवार को संपूर्ण शहर के उद्यानों और उसके परिसरों को स्वच्छ बनाने के लिए एक विशेष महा-अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत भारी जनभागीदारी के साथ सभी जोनों के 75 उद्यानों की सघन साफ-सफाई की गई।

महापौर नीता ठाकरे, विधायक कृष्णा खोपड़े, उपमहापौर लीला हाथीबेड, स्थायी समिति की सभापति शिवानी दाणी, सत्तापक्ष के नेता बाल्या बोरकर और नेता प्रतिपक्ष संजय महाकालकर के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान में नागरिकों ने बढ़-चढ़कर अपना योगदान दिया। सुबह से ही साफ-सफाई के इस काम में जनप्रतिधियों के साथ-साथ स्थानीय युवाओं, बुजुर्गों और महिलाओं ने अपनी अहम भूमिका निभाई।

वाटर हार्वेस्टिंग होगा अनिवार्य, टैक्स में छूट

खोपड़े ने नागपुर मनपा के इस अभियान की सराहना करते हुए कहा कि नागपुर को देश में प्रथम स्थान पर लाने के लिए हम सभी को मिलकर प्रयास करना होगा। उन्होंने एक महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए बताया कि शहर के प्रत्येक घर के लिए 'वाटर हार्वेस्टिंग' अनिवार्य कर दिया गया है। जो भी नागरिक इन नियमों का पालन करेंगे उन्हें संपति कर में विशेष छूट प्रदान की जाएगी। साथ ही उन्होंने शहर के उद्यानों और मैदानों के विकास के लिए आवश्यक सरकारी निधि उपलब्ध कराने का आश्वासन भी दिया।

स्वच्छता पर दें विशेष ध्यान

महापौर नीता ठाकरे ने लकड़गंज जोन स्थित भारत माता उद्यान में सफाई अभियान में हिस्सा लेने के बाद कहा कि नागपुर को देश के सबसे स्वच्छ और सुंदर शहरों की सूची में शामिल करने के लिए हर नागरिक को प्रतिबद्ध होने की आवश्यकता है और आज की यह मुहिम इसी दिशा में एक शुरुआत है।

उन्होंने बताया कि मनपा द्वारा 5 से 21 जून तक 'विशेष स्वच्छता अभियान' चलाया जा रहा है।

महापौर ने शहर के 'फेफड़े' कहे जाने वाले उद्यानों के हरित आवरण को बढ़ाने पर जोर देते हुए नागरिकों से इस अभियान में निरंतर सहयोग करने की अपील की।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com