नागपुर में फुटपाथ घेरने वालों पर सख्ती, महल में मनपा का बुलडोजर एक्शन; 14 दुकानों के शेड हटाए

Nagpur NMC Bulldozer Action News: नागपुर के महल क्षेत्र में मनपा के प्रवर्तन विभाग ने अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाकर 14 दुकानों के फुटपाथ तक फैले अवैध शेड हटाए।
Crackdown on footpath encroachers in Nagpur; NMC's bulldozer action in Mahal; sheds of 14 shops removed.
नागपुर मनपा, अतिक्रमण कार्रवाई, (सोर्स: नवभारत फाइल फोटो)
Published on
Updated on

Nagpur NMC Encroachment Drive News: नागपुर सोमवार को दोपहर में महल स्थित बडकस चौक और केलीबाग रोड पर के दुकानदारों में उस समय हड़कम्प मच गया, जब मनपा का प्रवर्तन विभाग दलबल के साथ पहुंचा। फुटपाथ पर हॉकर्स नदारद होने के बावजूद दस्ते के पहुंचते ही कार्रवाई देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई।

हमेशा से हॉकर्स के खिलाफ कार्रवाई करने वाले दस्ते ने अचानक दुकानों की ओर रुख किया। कई दुकानों के शेड फुटपाथ तक बाहर निकले हुए थे। यहां तक कि इन शेड के सहारे कपड़े आदि सामग्री टांगकर उन्हें बेचा जा रहा था।

इन्हें मनपा के प्रवर्तन विभाग ने निशाना बनाना शुरू कर दिया। कार्रवाई की तीव्रता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि दस्ते ने एक के बाद एक 14 दुकानों के शेड पर बुलडोजर चला दिया। कार्रवाई में उपायुक्त मंगेश खवले और सहायक आयुक्त संजय कांबले के मार्गदर्शन में टीमों ने हिस्सा लिया।

4 ट्रक सामान किया जब्त

उल्लेखनीय है कि अतिक्रमण कार्रवाई को लेकर हाई कोर्ट की ओर से मनपा पर कड़ी टिप्पणी की गई थी। कोर्ट का मानना था कि मनपा केवल गरीब हॉकर्स पर ही कार्रवाई करती है, जबकि कई दुकानदार भी फुटपाथ घेरकर रहते हैं। सोमवार को विशेष रूप से दस्ते ने दुकानों को ही निशाना बनाया।

अभियान महल चौक से शुरू होकर बडकस चौक, शिवाजी पुतला, केलीबाग रोड, गडकरी वाडा परिसर और कल्याणेश्वर मंदिर परिसर तक चलाया गया। यह पूरी कार्रवाई दिनभर महाल और बडकस चौक तक जारी रही। शेड के अलावा दुकानों के सामने अनधिकृत रूप से बनाए गए 7 ओटों को भी इस अतिक्रमण निर्मूलन अभियान के दौरान ध्वस्त कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान कुल 4 ट्रक सामान जब्त किया गया।

सीताबर्डी मेन रोड पर दिनभर घूमा दस्ता

सीताबर्डी परिसर में प्रवर्तन विभाग के दस्ते ने मोर्चा संभाला, यह कार्रवाई सीतावडीं मेन रोड से लेकर वैरायटी चौक तक और फिर वापस पूरे सीताबर्डी मेन रोड पर दिनभर जारी रही इस दौरान सड़क के दोनों और और फुटपाथ पर अवैध कब्जा करने वाले लोगों के ठेलों और दुकानों को सख्ती से हटाया गया, ताकि राहगीरों और यातायात के लिए रास्ता साफ हो सके।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com