अक्टूबर महीने से 35 से 95 पैसे प्रति यूनिट महंगी होगी बिजली, सभी ग्राहकों पर बढ़ेगा बोझ
Nagpur News: इस त्योहार के सीजन में आम जनता से लेकर बड़े व्यापारियों तक बिजली बिल की कीमतों के मामले में बड़ा झटका लगने वाला है। ऐसा इसलिए क्योंकि अक्टूबर महीने से बिजली मंहगी होने जा रही है।
- Written By: प्रिया जैस
प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: सोशल मीडिया)
Electricity Expensive Per Unit: इस त्योहारी सीजन में बिजली ग्राहकों को बड़ा झटका लगने वाला है। त्योहार के मौके पर महंगी बिजली का झटका लगने जा रहा है। महावितरण ने ईंधन समायोजन शुल्क के रूप में अक्टूबर महीने के बिल में प्रति यूनिट 35 से 95 पैसे तक की बढ़ोतरी की है। हालांकि महावितरण के अधिकारी ने बताया कि ईंधन समायोजन शुल्क नियामक आयोग की अनुमति से एडजस्ट की जाती है।
सितंबर महीने में उपयोग की गई बिजली पर यह शुल्क वसूला जाएगा जो आगामी आदेश तक लागू रहेगा। बताया गया कि बिजली उत्पादन खर्च बढ़ने और ओपन मार्केट से महंगी बिजली खरीदी करने के कारण यह वृद्धि करनी पड़ती है।
सभी ग्राहकों पर असर
इस दर वृद्धि का असर घरेलू, कमर्शियल व औद्योगिक ग्राहकों पर पड़ने वाला है। मतलब दिवाली के मौके पर बढ़ी हुई बिजली बिल का भार नागरिकों की जेबों पर अलग से पड़ने वाला है। बताया गया कि बिजली की मांग बढ़ने से अतिरिक्त उत्पादन खर्च के चलते ग्राहकों को अस्थायी रूप से आर्थिक भार सहन करना होगा।
सम्बंधित ख़बरें
मार दो सर, डरूंगा नहीं!, दिल्ली पुलिस की बर्बरता के सामने डटे नागपुर के भरत बनैत, न्यूज चैनल पर छलका दर्द
नागपुर SBL ब्लास्ट: फॉरेंसिक एक्सपर्ट उकुंडे पहुंचे हाईकोर्ट, 10 मौतों के असली कारण का पता लगाने का किया दावा
स्टे देकर मामला लटकाने पर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त, ग्राम विकास मंत्री को 3 हफ्ते की मोहलत, जानें पूरा मामला
नागपुर में झमाझम बारिश के बाद भी पिछले साल से 22% कम पानी! जानिए किस डेम में कितना जल स्टॉक
यह भी दावा किया गया कि आने वाले कुछ वर्षों में बिजली दरों में स्थायी रूप से कमी होगी। सरकार व मंत्री राज्य में नागरिकों को सस्ती बिजली देने का दावा कर रहे हैं और ईंधन समायोजन शुल्क सहित अन्य शुल्क लगाकर ग्राहकों की जेब ढीली करने का कार्य किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें – FDA ने रोकी ‘ओन्डेनसेट्रॉन’ की सेल, नागपुर में नहीं हुई कोल्ड्रिफ सिरप की सप्लाई, लोगों में छाई दहशत
इस तरह पड़ेगा बोझ
| यूनिट | दर वृद्धि (पैसे में) |
|---|---|
| 1 से 100 | 35 |
| 101 से 300 | 65 |
| 301 से 500 | 85 |
| 501 से ऊपर | 95 |
