Nagpur News: फिरौती से पहले फंस गया किडनैपर, पुलिस की फुर्ती ने बचाई 5 वर्षीय मासूम की जान, 1 घंटे में सुलझी अपहरण की गुत्थी
बेलतरोडी पुलिस थाने ने एक गंभीर अपहरण के मामले को मात्र एक घंटे के भीतर सुलझाकर न सिर्फ एक मासूम बच्ची को सुरक्षित परिजनों से मिलाया, बल्कि समाज में पुलिस पर जनता के विश्वास को और मजबूत किया है।
- Written By: आंचल लोखंडे
फिरौती से पहले फंस गया किडनैपर। (सौजन्यः सोशल मीडिया)
नागपुर: बेलतरोडी पुलिस थाने ने एक गंभीर अपहरण के मामले को मात्र एक घंटे के भीतर सुलझाकर न सिर्फ एक मासूम बच्ची को सुरक्षित परिजनों से मिलाया, बल्कि समाज में पुलिस पर जनता के विश्वास को और मजबूत किया है।
हिंगणा पुलिस थाना क्षेत्र की 30 वर्षीय महिला ने बेलतरोडी पुलिस स्टेशन में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी 5 वर्षीय मासूम बच्ची को एक व्यक्ति वर्धा रोड से जबरदस्ती उठाकर ले गया है। महिला ने यह भी बताया कि आरोपी ने बच्ची को छोड़ने के बदले 20,000 रुपये की फिरौती की मांग की है। उसने यह भी कहा कि पैसे लेकर बुटीबोरी आने को कहा गया है।
अपहरण के 1 घंटे में पर्दाफाश
शिकायत मिलते ही बेलतरोडी पुलिस ने गंभीरता से संज्ञान लेते हुए त्वरित कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने तकनीकी विश्लेषण और स्थानीय मुखबिर तंत्र की सहायता से आरोपी की पहचान सूर्या उर्फ मिलिंद बघेल (उम्र 29 वर्ष, निवासी बुटीबोरी) के रूप में की। पुलिस ने तत्काल जाल बिछाकर आरोपी को धरदबोचा और उसके कब्जे से अपहृत बच्ची को सुरक्षित बाहर निकाला।
सम्बंधित ख़बरें
ट्रेन में सिगरेट पीना अब पड़ेगा बहुत भारी! रेलवे ने 20 गुना बढ़ाया जुर्माना, ₹100 की जगह देने होंगे ₹2,000
महिला निर्माण श्रमिकों के लिए खुशखबरी! फिर शुरू हुई प्रसूति सहायता योजना; अब प्रसव पर मिलेंगे सीधे ₹25,000
नागपुर HC से CSIR को झटका: पुनर्विचार याचिका खारिज, कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों को मिलेगा समान काम का समान लाभ!
पैसे दो या काम बंद करो: महाराष्ट्र स्टेट गवर्नमेंट कॉन्ट्रैक्टर फेडरेशन का बड़ा ऐलान
अपराध जगत से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…
पुलिस के साथ मासुम
बच्ची सुरक्षित
प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी मिलिंद बघेल पर पूर्व में हत्या जैसे गंभीर अपराधों के मामले दर्ज हैं। साथ ही, वह क्राइम चैट ग्रुप से भी जुड़ा रहा है, जो अपराध गतिविधियों में संलिप्त है।
बेलतरोडी पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने यह सराहनीय कार्य किया। पुलिस टीम की तत्परता, योजना और सूझबूझ के कारण बच्ची सुरक्षित बचा ली गई और एक बड़ा अपराध समय रहते रोका गया।
वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक, बेलतरोडी पुलिस स्टेशन ने बताया कि इस कार्रवाई के लिए बेलतरोडी पुलिस की टीम को समाज के विभिन्न वर्गों से प्रशंसा प्राप्त हो रही है।
