ड्रैगन पैलेस बनेगा विश्व बौद्ध धम्म संस्कृति का केंद्र, 27वे वर्धापन दिवस पर सीएम फडणवीस का बयान

Dragon Palace Temple 27th Anniversary: नागपुर के कामठी स्थित विश्वप्रसिद्ध ड्रैगन पैलेस टेंपल का 27वां वर्धापन दिवस कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर अंतरराष्ट्रीय धम्म मैत्री और उत्साह के साथ मनाया गया।
dragon palace temple 27th anniversary kamthi fadnavis
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस-सुलेखा ताई कुंभारे (सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • कार्तिक पूर्णिमा पर कामठी स्थित ड्रैगन पैलेस टेंपल का 27वां वर्धापन दिवस अंतरराष्ट्रीय धम्म मैत्री और भव्यता के साथ मनाया गया।

  • मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने ड्रैगन पैलेस को विश्वस्तरीय बौद्ध संस्कृति, दर्शन, विपश्यना और पर्यटन केंद्र बनाने की बात कही।

  • जापान, थाईलैंड, श्रीलंका, म्यांमार और वियतनाम सहित सात बौद्ध देशों की वास्तुकला और सांस्कृतिक विरासत को एक छत के नीचे प्रदर्शित करने की योजना है।

  • जापान के करीब 5 हजार बौद्ध विहारों के प्रमुख भंते कानसेन मोचिदा बीमारी के बावजूद समारोह में पहुंचे।

Kamthi Buddhist Temple: कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर कामठी स्थित विश्वप्रसिद्ध ड्रैगन पैलेस टेपल का 27वां वर्धापन दिवस समारोह अभूतपूर्व उत्साह, अंतरराष्ट्रीय धम्म मैत्री और भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुआ। जापान सहित विभिन्न देशों से आए वरिष्ठ बौद्ध भिक्खु संघ की मंगलमय बुद्ध बंदना से पूरा परिसर 'बुद्धं शरणं गच्छामि' के जयघोष से गूंज उठा।

इस ऐतिहासिक समारोह में प्रमुख अतिथि के रूप में उपस्थित महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि ड्रैगन पैलेस केवल भारत ही नहीं, बल्कि पूरे विश्व की बौद्ध संस्कृति, दर्शन, विपश्यना और अंतरराष्ट्रीय पर्यटन का अग्रणी केंद्र बनेगा।

हजारों बौद्ध उपासक उपासिकाएं उपस्थित

इस अंतरराष्ट्रीय समारोह में जापान के करीब 5 हजार बौद्ध विहारों के प्रमुख एवं इंटरनेशनल निधिरेन शू फेलोशिप एसोसिएशन के अध्यक्ष भंते कानसेन मोचिदा, टोक्यो के भंते तायकेन आओयामा, अमेरिका की इंटरनेशनल त्रिपिटक चैटिंग सेरेमनी की मुख्य संरक्षक वांगमी दीक्षिती तथा ड्रैगन पैलेस की प्रणेता एवं पूर्व राज्यमंत्री एड. सुलेखा ताई कुंभारे सहित देश-विदेश के गणमान्य नागरिक, भिक्खु संघ और हजारों बौद्ध उपासक उपासिकाएं उपस्थित थे।

एक ही छत के नीचे दिखेंगे 7 आचर्य

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में ड्रैगन पैलेस की भविष्य की विकास योजनाओं की सराहना की। उन्होंने कहा कि 'सेवन वंडर्स ऑफ बुद्धिस्ट वर्ल्ड अंडर वन अम्बेला' की संकल्पना अत्यंत दूरदर्शी और अद्वितीय है।

जापान, धाईलैंड, श्रीलंका, म्यांमार और वियतनाम सहित सात प्रमुख बौद्ध देशों की वास्तुकला, जीवन मूल्य, सांस्कृतिक परंपराओं और ऐतिहासिक विरासत का दर्शन एक ही छत के नीचे होगा। उन्होंने कहा कि परिसर के विभिन्न विकास कार्यों के लिए राज्य सरकार आवश्यक आर्थिक सहायता निरंतर उपलब्ध कराएगी। संपूर्ण नियोजन, वास्तु रचना और निर्माण कार्यों की देखरेख एड. सुलेखा ताई कुंभारे के नेतृत्व में होगी।

dragon palace temple 27th anniversary kamthi fadnavis
किसानों के समर्थन में रोहित पवार का ट्रैक्टर मार्च, 4 दिसंबर को शेगांव से शुरुआत, 9 को नागपुर पहुंचेगी रैली

बीमारी के बावजूद पहुंचे अंते कानसेन मोचिदा

जापान के भंते कानसेन मौविदा की उपस्थिति समारोह का प्रमुख आकर्षण रही, उनकी उपस्थिति ने पूरे परिसर को भावुक कर दिया। 23 नवंबर 1999 को उद्घाटन समारोह से लेकर अब तक अधिकांशा वर्धापन दिवस समारोहों का धार्मिक नेतृच भी मंचिया ने किया है।

27 वर्षों के प्रवास का स्मरण

कार्यक्रम की प्रस्तावना में ड्रैगन पैलेस की संस्थाधिका एड. सुलेखा ताई कुंभारे ने 27 वी के गौरवशाली धम्म प्रयास का भावुक स्मरण किया। उन्होंने बताया कि इस वर्ष धम्मचक्र प्रवर्तन दिवस के अवसर पर दीक्षाभूमि पहुंचे जनसागर में से 12 लाख 50 हजार से अधिक अनुयायियों ने ड्रैगन पैलेस टेपल पहुंचकर तथागत गौतम बुद्ध को चंदन किया।

उन्होंने कहा कि 23 नवंबर 1999 को जब इस वास्तु की आधारशिला रखी गई थी, तब इतनी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के यहां पहुंचने की कल्पना भी नहीं की थी। आज ड्रैगन पैलेस की पहचान केवल विदर्भ वा भारत तक सीमित नहीं है, बल्यिा पूरी दुनिया, विशेषकर जापान में इसे सम्मान की दृष्टि से देखा जाता है। यह हमारे लिए गर्व की बात है।

dragon palace temple 27th anniversary kamthi fadnavis
नागपुर में शराब के नशे में युवक ने चलाई गोली, 17 वर्षीय किशोर के सिर में लगी, हालत नाजुक

दुनिया को अब युद्ध नहीं, बुद्ध चाहिए

दुनिया में बढ़ती हिंसा, सीमा विवाद और युद्ध की पृष्ठभूमि में भते कानसेन मौविदा का शांति संदेश सभी के दिली को छू गया। उन्होंने अपने संदेश ने कहा कि आज पूरी दुनिया में नफरत, संघर्ष और विनाश की काली छाया फैल रही है। युद्ध में केवल निर्देषी का खून बहता है और मानवता का संहार होता है। ऐसे समय में मानवजाति को युद्ध की नहीं, बल्कि तथागत गौतम बुद्ध की प्रज्ञा, शील और करुणा की जरूरत है।

dragon palace temple 27th anniversary kamthi fadnavis
ड्रैगन पैलेस 27वां वर्धापन दिवस(सोर्सः सोशल मीडिया)

मनमोहक नृत्य प्रस्तुति

समारोह के उत्तरार्ध में ड्रैगन इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने हैरान पैलेस महान' गीत पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुति दी। बौद्ध संस्कृति और शांति का संदेश देती बच्चों की प्रस्तुति पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, जापानी प्रतिनिधियों और उपस्थित अतिथियों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ सराहना की।

अंतरराष्ट्रीय भिक्खु सथ की मंगलमय उपस्थिति, राज्य सरकार का विकास संबंधी समर्थन भारत-जापान की धम्म मैत्री और हजारों उपासक-उपसिकाओं की भागीदारी से बैगन पैलेस का 27वां व्धीपन दिवस समारोह यादगार बन गया, कार्यक्रम का संचालन शीतल गडलिंग ने किया।