स्वर दीपावली का आयोजन
नागपुर, व्यापार संवाददाता: ‘दिवाली पहाट’ यानी ‘दिवाली उत्सव के दौरान सुबह-सुबह आयोजित होने वाले कार्यक्रम’ की परंपरा काफी वर्षों पुरानी है जहां सभी एक साथ सांस्कृतिक रूप से मिलते हैं और मराठी गीतों का आनंद लेते हैं।
शहर के लोगों को यही आनंद देने व उनके दिवाली उत्साह को दोगुना करने के लिए ‘नवराष्ट्र’ द्वारा दिवाली पहाट ‘स्वर दीपावली’ का आयोजन 28 अक्टूबर को सुबह 5:30 बजे से सिविल लाइंस स्थित चिटणवीस सेंटर में किया जा रहा है। कार्यक्रम के पावर्ड बाय नैवेद्यम व पिरामिड आमरा हैं।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों, गीतों, कविता व किस्सों के माध्यम से एकजुटता का जश्न मनाने के विचार से यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। ‘दिवाली पहाट’ जैसी अनोखी महफिल में दिग्गज मराठी कलाकर समीर चौगुले, सोनाली कुलकर्णी, सलील कुलकर्णी, शरयु दाते व संकर्षण करहाडे अपनी प्रस्तुति से लोगों को मंत्रमुग्ध करेंगे। शहर के लोगों को हर दिवाली में इस तरह के कार्यक्रम का बेसब्री से इंतजार रहता है। उनकी यह बेसब्री जल्द ही खत्म होगी।
दिवाली पहाट में मराठी कलाकारों के साथ सुबह के वातावरण में एक ऐसी अनोखी महफिल सजेगी जिसमें गपशप के साथ गाना, कविता और किस्से भी सुनने मिलेंगे। इसके माध्यम से संगीत की हमारी संस्कृति के एक हिस्से को जीवंत किया जाएगा। ‘नवराष्ट्र’ द्वारा हमेशा ही अपने शहर के लोगों के लिए इस तरह के अनोखे कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है।
कार्यक्रम को लेकर लोगों की इसमें शामिल होने के लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसमें जहां सुगम संगीत का मजा मिलेगा तो वहीं किस्सों- कहानियों के माध्यम से दुनिया की सैर भी होगी। शाम के समय की जाने वाली गपशप इस बार सुबह-सुबह होगी। वहीं एक से बढ़कर मराठी गीतों की झड़ी से सुबह का वातावरण संगीतमय होगा। मराठी संगीत में संस्कृति और परंपरा की झलक देखने मिलेगी।
इस कार्यक्रम के साथ शहर के लोगों की जहां दिवाली विशेष रहेगी वहीं पूरा अक्टूबर ही दिवाली पहाटमय हो जाएगा। कार्यक्रम में प्रवेश निःशुल्क रखा गया है। ‘बुक माय शो’ से अपनी सीट बुक की जा सकती है। तो अब देर न करें, जल्द ही अपनी सीट बुक कर दिवाली पहाट का आनंद उठाएं।
कार्यक्रम के इम्युनिटी पार्टनर वैद्यनाथ हैं। वहीं एसोसिएट स्पांसरर आशीष एनएक्स, आदित्य अनघा. कुलकर्णी बिल्डर्स एंड इंफ्रास्ट्रक्चर्स, एचसीजी, पीपल लिंक, ईवाईसी गारनेट मोटर्स, रॉयल बिल्डकॉन, विको, मुदलियार इलेक्ट्रानिक्स, अम्ब्रोसिया व निलावार साड़ी हैं। अधिक जानकारी के लिए मो.नं. 7709355553 से संपर्क किया जा सकता है।