जलयुक्त शिवार में नागपुर जिला अव्वल, 215 गांवों में काम शुरू
- Written By: नवभारत डेस्क
Updated On:
Jun 17, 2023 | 03:00 AM
नागपुर. डीसीएम देवेन्द्र फडणवीस की महत्वाकांक्षी योजना जलयुक्त शिवार अभियान में नागपुर जिला पूरे राज्य में अव्वल है. अभियान के दूसरे चरण में जिले के 243 गांवों का चयन किया गया जिसमें से 215 गांवों के प्रारूप को मान्यता दी गई. उक्त गांवों में कार्यों की संख्या 3,891 है. सभी 215 गांवों में 649 काम शुरू किये जाने की जानकारी जिलाधिकारी विपिन इटनकर ने दी.
अभियान में जो कार्य शुरू हुए हैं उसमें दूसरे नंबर पर भंडारा, तीसरे नंबर पर सांगली और चौथे नंबर पर औरंगाबाद फिर यवतमाल हैं. भंडारा के 88 गांवों में 539 कार्य शुरू है. जिलाधिकारी गांवों का दौरा कर कार्यों का निरीक्षण कर रहे हैं. जिप सीईओ सौम्या शर्मा के मार्गदर्शन में जिले में अभियान जोरों पर चल रहा है.
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर HC ने राज्य सरकार को लगाई कड़ी फटकार; 1999 की फूड प्रोसेसिंग सब्सिडी योजना रद्द करने पर जताई नाराजगी
बिना मजबूत आधार के LOC जारी करने पर कोर्ट सख्त; नागपुर SBL धमाका मामले में न्यायाधीशों की बेंच ने दिया अहम आदे
नागपुर में ‘आपली बस’ के ठेकेदारों की मनमानी; ड्राइवर करे एक्सीडेंट और हर्जाना भरे मनपा, कैसा है ये एग्रीमेंट?
हादसे के इंतजार में नागपुर महानगर पालिका? व्यस्ततम इलाके में जर्जर इमारत को लेकर प्रशासन ने साध रखी है चुप्पी
District tops in jalyukt shivar work started in 215 villages
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Published On:
Jun 17, 2023 | 03:00 AM
