Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

देवेंद्र फडणवीस के दौरे से जलयुक्त अभियान को गति, जिलाधिकारी ने किया ग्रामीण क्षेत्र का मुआयना

  • Written By: नवभारत डेस्क
Updated On: May 24, 2023 | 06:58 AM
Follow Us
Close
Follow Us:

नागपुर. जिला पालक मंत्री और राज्य के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जिले के उपविभागीय स्तर पर जलयुक्त शिवार का जायजा लेने के लिए बैठक बुलाई. इसके पश्चात अभियान को गति मिली है. जिलाधिकारी विपिन इटनकर ने ग्रामीण क्षेत्र का दौरा कर मुआयना किया जिसमें मौदा प्रमुख रहा. राज्य में पानी की कमी न रहे, इसलिए सरकार ने जलयुक्त शिवार अभियान-2.0 के लिए नागपुर 243 गांवों को चुना. इस संदर्भ में गांव का दौरा आयोजित किया गया था. जिले के 243 गावों में 2,875 काम किए जाएंगे.      

फसल को नुकसान से बचाना मकसद

फसल के बढ़ते समय बारिश की अनियमितता और बारिश में देरी से होने वाली पानी की किल्लत न हो इसके लिए यह महत्वाकांक्षी योजना बनाई गई है. चुने हुए गांवों के किसान, रहवासी और विभाग के अधिकारियों के साथ समन्वय बनाकर जलयुक्त शिवार अभियान चलाने की योजना है.

बारिश के पहले पूरे होंगे काम

मई-जून में बारिश के पहले सभी 243 गांवों में काम पूरा करने का आदेश जिला प्रशासन ने दिया है. इस वर्ष कम बारिश का अंदेशा है, इसलिए पानी जमा रहे यह प्रयास सरकार कर रही है. इटनकर ने सभी उपविभागीय अधिकारियों, तहसीलदार, संबंधित सभी यंत्रणा को समय के अंदर सारे काम पूरे करने का आदेश दिया है. जिलाधिकारी कार्यालय रोज काम का जायजा ले रहा है.

सम्बंधित ख़बरें

शिवनेरी और शिवशाही के बाद ST में शामिल होंगी ‘राजमाता जिजाऊ’ बसें; मार्च से यात्रियों को मिलेगा तोहफा!

फडणवीस-गडकरी का शहर बना अंधेर नगरी! गोरेवाड़ा रिंग रोड पर नहीं हुई कार्रवाई; NDS दस्ता बना ‘ईद का चांद’

कोराडी पावर प्लांट: हाइड्रोलिक पंपों की खरीद का रास्ता साफ, हाई कोर्ट ने हस्तक्षेप से किया इनकार

क्या 15 साल पुराने शिक्षक पास कर पाएंगे TET? SC के आदेश ने बदले समीकरण, 15% अंकों की छूट की उठी मांग

Devendra fadnavis visit speeds up jalyukt campaign district magistrate inspects rural areas

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 24, 2023 | 06:58 AM

Topics:  

  • Devendra Fadanvis
  • Jalyukt Shivar
  • Nagpur News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.