छात्रों की गूंज पर फडणवीस और कांग्रेस आमने-सामने, सतेज पाटिल बोले- भारी समर्थन से BJP बौखलाई

Maharashtra Polities News: पुणे में राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम पर देवेंद्र फडणवीस ने तंज कसा है। सतेज पाटिल ने पलटवार करते हुए इसे बीजेपी की बौखलाहट करार दिया।
Fadnavis and Congress clash over students' outcry; Satej Patil says BJP rattled by massive support
देवेंद्र फडणवीस का तंज, सतेज पाटिलसोर्स- सोशल मीडिया
Updated on

Fadnavis Congress Student Row: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने राहुल गांधी के 22 अगस्त को पुणे में होने वाले 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम पर तंज कसा है। फडणवीस ने दावा किया कि कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं द्वारा संचालित कॉलेजों की छात्राओं को ही बुलाने के निर्देश दिए गए हैं। इसे सिर्फ कांग्रेस माइंडेड लोगों को निमंत्रण करार देते हुए उन्होंने कहा कि यदि राहुल गांधी सभी युवाओं से संवाद करते तो यह सही मायने में छात्रों से बातचीत होती।

फडणवीस ने गुरुवार को नागपुर में कहा कि यह 'छात्रों की गूंज' है या राहुल गांधी के लिए राजनीति में नई जगह तलाशने का प्रयास, यह उन्हें पता नहीं। पुणे के एसएसपीएमएस कॉलेज मैदान में कार्यक्रम शाम 4.30 से रात 9.30 बजे तक होगा। पुलिस ने इसे 30 शर्तों के साथ मंजूरी दी है।

8 से 10 हजार लोगों के पहुंचने की संभावना है। फडणवीस ने कांग्रेस के 'वंदे मातरम' से जुड़े प्रस्ताव को संविधान विरोधी बताया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्र भारत की संसद के फैसले को नहीं मानना कांग्रेस की गुलामी की परंपरा बनाए रखने वाली सोच को दिखाता है।

लाडली बहन की सूची सत्यापित

फडणवीस ने कहा कि लाडली बहन योजना के 1 करोड़ 65 लाख लाभार्थियों की ई-केवाईसी पूरी हो चुकी है। उन्होंने दावा किया कि अब लाभार्थियों की सूची 100 प्रतिशत सत्यापित है। अपात्र लाभ लेने वालों से राशि वसूली और कार्रवाई की जा रही है।

Fadnavis and Congress clash over students' outcry; Satej Patil says BJP rattled by massive support
नासिक: श्रावणी सोमवार पर सिटी लिंक की खास सेवा, 108 बसों से 3 दिनों में 48 हजार श्रद्धालुओं ने की सुगम यात्रा

सतेज पाटिल का पलटवार

देवेंद्र फडणवीस के आरोपों पर पलटवार करते हुए कांग्रेस नेता सतेज पाटिल ने कहा कि बीजेपी और फडणवीस राहुल गांधी के कार्यक्रम को मिल रहे भारी समर्थन से बौखला गए हैं।

उन्होंने स्पष्ट किया कि 'छात्रों, की गूंज' कार्यक्रम सभी आम छात्रों और युवाओं के लिए पूरी तरह से खुला है। बीजेपी सिर्फ राजनीति करने के लिए इस तरह के झूठे दावे कर रही है और युवाओं की आवाज को दबाने की कोशिश कर रही है।

Navbharat Live
navbharatlive.com