-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Cyber Criminals Duped Engineer Of Rs 22 Lakh Broke Into House
साइबर ठगों ने इंजीनियर को लगाया 22 लाख का चूना, चोरों ने दिनदहाड़े घर में लगाई सेंध
- Written By: प्रिया जैस
Nagpur Crime News: नागपुर में साइबर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। साइबर ठगों ने एक इंजीनियर को अपने झांसे में लेकर 22 लाख का चूना लगाया।

नागपुर क्राइम (डिजाइन फोटो)
Crime News: नागपुर में शेयर बाजार में पैसा निवेश कर भारी मुनाफा कमाने का लालच देकर साइबर ठगों ने महामेट्रो के अभियंता को 22 लाख रुपये का चूना लगा दिया। साइबर पुलिस ने ड्रीम आवास, बेलतरोड़ी निवासी वसीम राजा मोहम्मद इशाक (42) की शिकायत पर मामला दर्ज किया। आरोपियों में एकता गुप्ता, रवि जेसवानी और विजय शर्मा का समावेश है।
पुलिस के अनुसार वसीम बूटीबोरी स्थित महामेट्रो कार्यालय में निवासी अभियंता हैं। सितंबर 2024 में उन्हें सोशल मीडिया पर शेयर मार्केट ट्रेडिंग संबंधी विज्ञापन दिखाई दिया। उन्होंने विज्ञापन संबंधी दी गई लिंक खोली और अपना रजिस्ट्रेशन किया। इसके बाद उन्हें एकता गुप्ता नामक महिला के फोन नंबर पर संपर्क करने को कहा गया। वसीम ने एकता से बातचीत की।
वन टू वन सर्विस मैनेजमेंट समूह
उसने वसीम को 58 वन टू वन सर्विस मैनेजमेंट नामक समूह में जोड़ लिया। इस समूह में रवि जेसवानी और विजय शर्मा भी थे। बाद में वसीम को आईबीकेआर प्रमो नामक एप्लिकेशन डाउनलोड करने को कहा गया। ट्रेडिंग के नाम पर तीनों आरोपियों ने समय-समय पर वसीम से अलग-अलग खातों में पैसा डालने को कहा। वसीम ने 22 लाख से ज्यादा की राशि जमा कर दी।
सम्बंधित ख़बरें
महिदपुर में हैवानियत की हद: जमीन में हिस्सा मांगने पर महिला के बाल काटे, जूतों की माला पहनाकर गांव में घुमाया
कानपुर में इरशाद का ‘काला खेल’, दो युवतियों को बंधक बनाकर धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव, आरोपी गिरफ्तार
बड़नगर मोहर्रम जुलूस विस्फोट केस में जांच तेज, ATS की एंट्री से खुल सकते हैं खौफनाक राज; 9 आरोपी गिरफ्तार
भंडारा में 245 किलो गांजा जब्त, सेंदूरवाफा टोल प्लाजा पर नारकोटिक्स और पुलिस की बड़ी कार्रवाई
शुरुआत में उन्हें फायदा दिखाकर 66,000 रुपये वापस भी किए गए। जब वसीम ने बाकी रकम विड्रा करनी चाही तो आरोपी टालमटोलकर ने लगे। ठगी का पता चलने पर वसीम ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने धोखाधड़ी और आईटी एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
यह भी पढ़ें – नागपुर के ट्रैफिक का सत्यानाश, बड़े-बड़े दावे, चेकिंग के नाम पर ‘वसूली’, विभाग में GPSI की भरमार
दिनदहाड़े घर में लगाई सेंध
नागपुर के कोराडी थाना क्षेत्र में चोरों ने दिनदहाड़े एक घर में सेंध लगाई। लोहे का दरवाजा तोड़कर चोरों ने घर में प्रवेश किया। इस घटना से पूरे इलाके में खलबली मच गई है। पुलिस ने चक्रधरनगर, बोखारा निवासी निखिल भीमराव रोकड़े (37) की शिकायत पर मामला दर्ज किया है। निखिल और उनकी पत्नी पूनम निजी संस्थानों में काम करते हैं। सुबह 9 बजे के दौरान निखिल अपने काम पर चले गए।
इसके बाद पूनम भी घर पर ताला लगाकर काम पर चली गई। दिनदहाड़े चोरों ने स्टील का दरवाजा तोड़कर घर में प्रवेश किया। अलमारी से 10,000 रुपये नकद, सोने के जेवरात और महंगी घड़ी सहित 1.80 लाख रुपये का माल चोरी कर लिया। शाम 7 बजे के दौरान रोकड़े दंपति घर लौटे तो चोरी का पता चला। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच आरंभ की है।
Cyber criminals duped engineer of rs 22 lakh broke into house
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














