Nagpur Violence: 31 मार्च तक बढ़ी फहीम खान की पुलिस हिरासत, नागपुर हिंसा के मास्टर माइंड के बैंक अकाउंट और CDR खंगाले जा रहे
नागपुर में 17 मार्च को हुई हिंसा के मामले गिरफ्तार फहीम खान की मुसीबतें बढ़ती जा रही है। नागपुर हिंसा के मुख्य आरोपी फहीम खान की कस्टडी 31 मार्च तक बढ़ाई गई है।
- Written By: आकाश मसने
नागपुर हिंसा का मुख्य आरोपी फहीम खान (सोर्स: सोशल मीडिया)
नागपुर: नागपुर में 17 मार्च को हुई हिंसा के मामले गिरफ्तार फहीम खान की मुसीबतें बढ़ती जा रही है। नागपुर हिंसा के मुख्य आरोपी फहीम खान की कस्टडी 31 मार्च तक बढ़ाई गई है। पुलिस के मुताबिक फहीम नागपुर हिंसा का मास्टर माइंड है। वहीं फहीम के बैंक एकाउंट्स, सीडीआर की जांच आगे जारी है।
नागपुर हिंसा के में गिरफ्तार 17 आरोपियों को 22 मार्च को कोर्ट ने शनिवार यानी 29 मार्च तक के लिए पुलिस हिरासत में भेजा था। जो आज खत्म हो रही थी। पुलिस ने आरोपियों को आज यानी शनिवार को फिर से कोर्ट ने में पेश और हिरासत बढ़ाने की मांग की। जिस पर कोर्ट ने आरोपियों को 31 मार्च तक के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया।
नागपुर पुलिस कमिश्नर रविंद्र सिंघल ने कहा कि घटना में शामिल लोगों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। घटना के संबंध में 13 मामले दर्ज किए गए हैं और 114 से अधिक आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। कुछ मामलों में आरोपी बाहर से थे और कुछ नागपुर के ही थे।
सम्बंधित ख़बरें
महाराष्ट्र सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत! जमीन बंटवारे पर अब नहीं लगेगा रजिस्ट्रेशन शुल्क
Maharashtra Weather Alert: विदर्भ से कोंकण तक बिगड़ेगा मौसम, अगले 5 दिन रहें सावधान, जारी हुई नई गाइडलाइन
नागपुर में बड़ी ड्रग रेड: निर्माणाधीन इमारत में छिपाया था 85 किलो गांजा, 48 लाख के माल के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार
कोल्हापुर के चंदूर में आधी रात को बवाल! पुलिस पर पथराव और गाड़ियों में तोड़फोड़, ZP सदस्य समेत 10 पर केस
फहीम खान के घर चला था बुलडोजर
बता दें कि नागपुर में 17 मार्च को हुई हिंसा के आरोपी फहीम खान घर 24 मार्च को बुलडोजर एक्शन हुआ था। मिली जानकारी के अनुसार फहीम खान के घर में हुए अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाया गया था।
नागपुर हिंसा का बांग्लादेशी कनेक्शन
गौरतलब है कि पिछले दिनों नागपुर हिंसा के बाद मुंबई भागे एक घुसपैठिए बांग्लादेशी नागरिक को मुंबई अपराध शाखा ने दादर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया है। क्या गिरफ्तार बांग्लादेशी नागरिक का नागपुर हिंसा से कोई संबंध है? अपराध शाखा सूत्रों ने बताया है कि इस संबंध में जांच चल रही है। गिरफ्तार बांग्लादेशी नागरिक की पहचान अजीजुल रहमान के रूप में हुई है।
नागपुर हिंसा से जुड़ी अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
नागपुर में हुई हिंसा बाद में वहां छिपे कई बांग्लादेशी घुसपैठिये नागपुर से भाग गये। मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस बात की जांच शुरू कर दी है कि आरोपियों की नागपुर हिंसा में कोई भूमिका थी या नहीं। गिरफ्तार आरोपियों के अलावा, यह जानकारी सामने आ रही है कि उनके कई बांग्लादेशी साथी नागपुर में अपनी पहचान छिपाकर रह रहे हैं।
