Nagpur News: करंभाड में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस सांस्कृतिक कार्यक्रम, नृत्य, भाषण और खोखो मैच के साथ महिला शिक्षिकाओं का सम्मान पारशिवनी, सं. करंभाड के सेक्रेड हार्ट स्कूल अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया. कार्यक्रम की शुरुआत स्कूल की मुख्याध्यापिका सिस्टर स्वाती, सिस्टर जोविटा और सिस्टर वियानी द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ की गई, और फिर केक काटकर महिला दिवस का स्वागत किया गया.
मुख्याध्यापिका सिस्टर स्वाती ने इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला. उन्होंने समाज के विकास में महिलाओं की भूमिका और उनके आत्मसम्मान पर प्रेरणादायक विचार व्यक्त किए. साथ ही, महिला शिक्षिकाओं को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया. महिला दिवस के इस आयोजन में सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया. कक्षा 6वीं के विद्यार्थियों ने अपनी कला का प्रदर्शन करते हुए शानदार नृत्य और भाषण प्रस्तुत किया, जिसे सभी ने सराहा.
कार्यक्रम को और रोमांचक बनाने के लिए महिला शिक्षकों के बीच एक खोखो मैच का आयोजन भी किया गया. इस खेल प्रतियोगिता का कुशल नियोजन विनीत वानखेड़े, दशरथ और प्रीति लकड़कर ने किया. इनका रहा विशेष योगदान इस कार्यक्रम की सफलता में विद्यालय के शिक्षिकाओं और स्टाफ का विशेष योगदान रहा, जिनमें जयश्री अडकने, कीर्ति गुरवे, विशाखा खांडेकर, पल्लवी सावरकर, नाजुका चिचखेड़े, सिस्टर कॅरोलीना, सिस्टर अमृता, विभा, चांदनी, प्रीति कुरील, प्रीति कोलते, प्रियंका लोखंडे, प्रणाली, अश्विनी और अन्य स्टाफ शामिल थे. स्कूल की ओर से महिला शिक्षिकाओं का महिला दिवस के अवसर पर सम्मान भी किया गया