नागपुर में UP के झांसी से आया युवक बना लूट का शिकार! दमे के बहाने बचाई जान, जानें पूरा मामला

Nagpur Crime News: नागपुर में यूपी के व्यापारी को लाखों के लालच में 5 युवकों ने लूटा। पीड़ित ने दमे के अटैक का बहाना कर जान बचाई। गिट्टीखदान पुलिस ने 4 घंटे में सभी आरोपियों को दबोचा।
Nagpur Gittikhadan Police Station
गिट्टीखदान पुलिस फोटो सोर्स- नवभारत
Published on: 
Updated on: 

Nagpur Gittikhadan Police Station: नागपुर जिले में उत्तर प्रदेश के झांसी से आए एक युवक के पास से लाखों रुपये मिलने की लालच में सिटी के 2 दोस्तों ने अन्य के साथ मिलकर लूट की योजना बनाई। डरा-धमकाकर उससे कुछ रुपये और मोबाइल फोन लूट लिए। चीख-पुकार करने पर आरोपियों को भागना पड़ा।

घटना की जानकारी मिलते ही गिट्टीखदान पुलिस मौके पर पहुंची। 4 घंटे के भीतर पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों में मोहननगर, खलासी लाइन निवासी तारेंद्र उर्फ बिट्टू सनत ठाकुर (23), नारा गांव निवासी निखिल ताराचंद खाकरे (23), गड्डीगोदाम निवासी रतन राजेंद्र बोनगिरी (25), गोरेवाड़ा रोड निवासी शमी उर्फ समीर सलीम शेख (19) और झिंगाबाई टाकली निवासी त्रवेश दीपक कांबले (20) का समावेश है।

पुलिस ने झांसी निवासी शोएब जावेद खान (27) की शिकायत पर मामला दर्ज किया। पुलिस के अनुसार शोएब एसी रिपेयरिंग और फलों का व्यापार करता है।

3 लाख रुपये का माल जब्त

नागपुर जिले में उत्तर प्रदेश के झांसी से आए एक युवक को रास्ते में आरोपियों ने उससे मारपीट की डरा-धमकाकर मोबाइल और नकद लूट ली। उसके एटीएम कार्ड छीनकर आरोपी खाते से रकम निकालना चाहते थे। बोरगाव परिसर में शोएब ने दमे का अटैक आने की जानकारी दी।

मेडिकल स्टोर से दवा लेने के बहाने रुका, वहां नागरिकों की भीड़ देख मदद के लिए चीख-पुकार करने लगा, पकड़े जाने के डर से आरोपी वहां से भाग निकले। सूचना मिलते ही गिट्टीखदान पुलिस मौके पर पहुंची। आरोपियों का एक वाहन पुलिस को घटनास्थल पर मिल गया।

Nagpur Gittikhadan Police Station
OCGC के 10वें स्थापना दिवस पर गडकरी बोले- विदर्भ के कपास से बनें इंटरनेशनल ब्रांड, 6800 महिलाओं को रोजगार

पुलिस की कार्रवाई और माल बरामदगी 

घटना के तुरंत बाद हरकत में आई गिट्टीखदान पुलिस ने तकनीकी निगरानी और गुप्त सूचनाओं के आधार पर जाल बिछाकर महज 4 घंटे में सभी 5 आरोपियों को धर दबोचा।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल वाहन, लूटा गया मोबाइल और नकद सहित कुल 3 लाख रुपये का माल जब्त कर लिया है। पुलिस प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों के खिलाफ लूटपाट और मारपीट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com