Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

नागपुर में MD ड्रग्स के साथ चाइनीज ठेला संचालक समेत 3 गिरफ्तार; 2.50 लाख का माल जब्त, आरोपी फरार

Nagpur Crime News: नागपुर क्राइम ब्रांच की एनडीपीएस सेल ने इमामवाड़ा में छापेमारी कर 13 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ढाई लाख रुपये का माल जब्त किया गया है।

  • Written By: रूपम सिंह
Updated On: Jun 12, 2026 | 09:45 AM

ड्रग्स के साथ गिरफ्तार (सोर्स - सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Nagpur Crime Branch MD Drugs: क्राइम ब्रांच के नशीले पदार्थ विरोधी दस्ते (एनडीपीएस सेल) ने इमामवाड़ा थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए एमडी ड्रग्स के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 13 ग्राम एमडी ड्रग्स, मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल सहित कुल 2.50 लाख रुपये से अधिक का माल जब्त किया है। मामले का मुख्य आरोपी फिलहाल फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान माटीपुरा, इमामवाड़ा निवासी आरिफ खां बब्बू खां पठान, सिरसपेठ निवासी प्रांजल नरेंद्र गजभिये तथा कुणाल दिलीपराव जीभकाटे के रूप में हुई है। आरिफ इमामवाड़ा क्षेत्र में चाइनीज फूड का ठेला संचालित करता है, जबकि प्रांजल और कुणाल विभिन्न आयोजनों में बैलून डेकोरेशन का काम करते हैं।

नागपुर पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सिरसपेठ स्थित यूनियन बैंक के पीछे कुछ लोग संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त हैं। सूचना के आधार पर एनडीपीएस सेल की टीम ने गुरुवार शाम इलाके में जाल बिछाया और तीनों आरोपियों को हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से 13 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद की गई।

सम्बंधित ख़बरें

गड़चिरोली: अहेरी नगर परिषद अधिकारी पर हमले के बाद कार्रवाई तेज, कामबंद आंदोलन हुआ समाप्त

नीरव मोदी धोखाधड़ी केस में बड़ा मोड़, विशेष सीबीआई अदालत ने मामला मजिस्ट्रेट कोर्ट भेजा

छत्रपति संभाजीनगर मनपा की अनोखी पहल, रीसायकल पानी से सींचे जाएंगे जूलॉजिकल पार्क के हजारों पौधे

चंद्रपूर: गिट्टी से भरा हाइवा नाले में गिरा, चालक और क्लीनर की मौके पर मौत

प्रारंभिक पूछताछ में आरिफ ने पुलिस को बताया कि उसने ताजबाग निवासी शहाबाज पठान उर्फ अमु से एमडी ड्रग्स खरीदी थी। वहीं, प्रांजल और कुणाल ड्रग्स खरीदने के उद्देश्य से उसके संपर्क में आए थे। इस खुलासे के बाद पुलिस ने मामले में शहाबाज पठान को भी आरोपी बनाया है।

यह भी पढ़ें: – छत्रपति संभाजीनगर मनपा की अनोखी पहल, रीसायकल पानी से सींचे जाएंगे जूलॉजिकल पार्क के हजारों पौधे

पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फरार आरोपी शहाबाज पठान की तलाश के लिए विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहन जांच जारी है और ड्रग्स तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है। नागपुर में नशीले पदार्थों के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

Crime nagpur branch ndps cell arrests three with md drugs imamwada

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 12, 2026 | 09:45 AM

Topics:  

  • Crime News
  • Drugs Mafia
  • Drugs Smuggling
  • Maharashtra News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.