नागपुर में वाट्सएप कॉल से चल रहा था देह व्यापार, पुलिस छापे में बड़ा खुलासा; होटल से युवतियां बरामद
Nagpur Sex Racket: नागपुर क्राइम ब्रांच की एसएसबी ने गणेशपेठ स्थित होटल में छापा मारकर सेक्स रैकेट का खुलासा किया। दिल्ली और यूपी की युवतियां मिलीं, जबकि दलाल फरार हो गया।
- Written By: अंकिता पटेल
नागपुर सेक्स रैकेट,(सोर्स: सोशल मीडिया)
Nagpur Crime Branch Raid Sex Racket: नागपुर क्राइम ब्रांच की सामाजिक सुरक्षा शाखा (एसएसबी) ने गोपनीय जानकारी के आधार पर सेक्स रैकेट चलाने वाले दलाल को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। होटल में छापेमारी करने पर दिल्ली और यूपी की लड़कियां तो मिलों लेकिन दलाल उन्हें छोड़कर भाग चुका था। फरार आरोपी का नाम राज बताया गवा, राज लंबे समय से देह व्यवसाय के धंधे में सक्रिय है।
बुधवार की रात पुलिस को जानकारी मिली कि राज नामक दलाल ऑनलाइन वेबसाइट के जरिए शहर में सेक्स रैकेट चला रहा है। खबर के आधार पर पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए जाल बिछाया, पंटर ग्राहक के जरिए पुलिस ने राज से संपर्क किया। वह केवल वाट्सएप कॉल पर ही बात कर रहा था। सौदा तय करके उसने ग्राहक को गणेशपेठ बस स्टैंड के समीप स्थित फ्लैगशिप होटल कृष्णा में बुलाया।
होटल में देह व्यापार पर छापा, दलाल फरार
यहां पुलिस ने ग्राहक के साथ छापा मार दिया। जांच करने पर होटल में दिल्ली और यूपी की लड़कियां मिली। राज पहले ही उन्हें होटल में छोड़कर भाग निकला था। पुलिस ने मोबाइल और नकद जब्त कर दोनों पीड़िताओं को कब्जे में लिया। राज के खिलाफ गणेशपेठ पुलिस थाने में पीटा एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।
सम्बंधित ख़बरें
महिलाओं के लिए आरक्षित टॉयलेट में घुस रहे पुरुष! APMC मार्केट में बेसिक सुविधाओं की खुली पोल
गिरीश महाजन पर नहीं है भरोसा! कुंभ मेले की तैयारियों पर संतों की नाराजगी, बोले सीएम फडणवीस, खुद करें निगरानी
अच्छे कामों के प्रचार की जरूरत नहीं पड़ती… मोहन भागवत बोले समाज परिवर्तन भाषणों से नहीं कृति से संभव हैं
कोल्हापुर दौरे पर सीएम फडणवीस और सुनेत्रा पवार, स्व. डॉ. DY पाटिल के परिजनों से की मुलाकात, जताया गहरा शोक
यह भी पढ़ें:-नागपुर में बड़ा जमीन घोटाला, गरीबों के लिए दी गई जमीनों की अवैध बिक्री; 67 मामले उजागर
पुलिस अब राज की तलाश में जुट गई है। बताया जाता है कि वह शातिर दलाल है। उसने दोनों पीड़िताओं को आसानी से कम समय में पैसा कमाने का लालच देकर नागपुर बुलाया था।
पुलिस का छापा पड़ने के बाद उसने अपना फोन बंद कर दिया। इंस्पेक्टर राहुल शिरे, कांस्टेबल शेषराव राऊत, अश्विन मांगे, कुष्णाल मसराम, समीर शेख, कुणाल बोड़खे और आरती चौहान ने कार्रवाई को अंजाम दिया।
