कार में चोरी की गई गाय, कटने से बची: नागपुर में एक आरोपी गिरफ्तार, 2 फरार; CCTV से खुला राज
Nagpur Cow Theft: नागपुर में कार से गाय चोरी करने वाली गैंग के एक आरोपी को कलमना पुलिस ने गिरफ्तार किया। तबेले से चोरी की गई गाय को कसाई को बेचने की तैयारी थी, 2 आरोपी अब भी फरार हैं।
- Written By: अंकिता पटेल
नागपुर गाय चोरी, कलमना पुलिस, (सोर्स: नवभारत फाईल फोटो)
Nagpur Crime News Cow Theft: नागपुर शहर में कार में गाय चोरी करने वाली गैंग के एक आरोपी को कलमना पुलिस ने पकड़ा। आरोपियों ने तबेले से एक गाय चोरी की और उसे कसाई को बेचने की तैयारी थी। फुटेज के जरिए पुलिस आरोपी तक पहुंच गई। एक आरोपी गिरफ्त में है, जबकि 2 फरार बताए जा रहे हैं। पकड़ा गया आरोपी सम्राट अशोकनगर, उप्पलवाड़ी निवासी सोहेल अली कादर अली उर्फ बिल्ला (24) बताया गया।
कपिलनगर परिसर में रहने वाला उसका साथी अभिजीत उर्फ काली ठाकुर और मोमिनपुरा निवासी फैजान फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस ने तुलसी कॉलोनी, शांतीनगर निवासी आनंद कन्हैयालाल खट्टर (38) की शिकायत पर मामला दर्ज किया है। आनंद का कलमना में सुपारी का कारखाना है।
सीसीटीवी से खुला गाय चोरी का मामला, एक आरोपी गिरफ्तार
वहीं पर उन्होंने तबेला बनाया है और 6 गायें पाली हैं। मवेशियों की देखभाल के लिए एक ग्वाले को भी रखा है। गुरुवार को दोपहर में ग्वाले ने चिखली देवस्थान परिसर में मवेशियों को चरने के लिए छोड़ा था। अज्ञात आरोपी ने एक गाय चोरी कर ली। आनंद ने पुलिस से शिकायत की। फुटेज से पता चला कि कार क्र. एम.पी.28-जेड.के.9555 में गाय चोरी की गई थी।
सम्बंधित ख़बरें
सोसाइटी में खेल रही थी मासूम, काल बनकर आई कार; पिंपरी-चिंचवड की सोसाइटी में दिल दहला देने वाला हादसा
ग्राम पंचायत निधि की गड़बड़ी में सिर्फ ग्रामसेवक पर कार्रवाई क्यों? सरपंच-उपसरपंच की जवाबदेही तय करने की मांग
Bhandara News: तुमसर में नशे में धुत कार चालक ने दो वाहनों को मारी टक्कर, कई लोग घायल
बच्चियों ने छाते को बनाया माइक, स्कूल से लौटते वक्त रिपोर्टिंग कर खोली PWD की पोल; देखें वायरल वीडियो
एक के बाद एक पुलिस ने रास्ते पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। आखिर में गाड़ी कपिलनगर परिसर में प्रवेश करती दिखाई दी। पहले पुलिस ने कार खोजी और उसके आधार पर सोहेल को पकड़ा गया।
यह भी पढ़ें:-वेकोलि में बड़ा बदलाव, नए सीएमडी हेमंत पांडे का फोकस अब कोयले से आगे बढ़कर रेयर अर्थ व सोलर पर रहेगा फोकस
उसने ठाकुर और फैजान के साथ मिलकर गाय चोरी करने की कबुली दी। पुलिस ने आरोपी से गाय और वारदात में उपयोग किए गए 2 वाहन जब्त किए। इंस्पेक्टर प्रवीण काले, करीमखां पठान, एपीआई शशिकांत मुसले और उनकी टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया।
