Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

कोरोना खत्म, शादियां शुरू, जमकर हंगामा; ध्वनि प्रदूषण के आगे प्रशासन भी लाचार

  • Written By: नवभारत डेस्क
Updated On: Apr 12, 2022 | 12:50 AM

File Photo

Follow Us
Close
Follow Us:

नागपुर. कोरोना काल के तमाम तरह के प्रतिबंधों की वजह से शादियों का पैटर्न बदल गया था. न ही बैंड और न ही ज्यादा बाराती होते थे. मंगल कार्यालयों की बजाय लोगों ने घरों से सामने मंडप डालकर शादियां निपटा ली लेकिन जैसे ही कोरोना प्रतिबंध खत्म हुये, शादियों का शोर भी बढ़ गया. बैंड, डीजे, पटाखों की आवाज से शहरभर ध्वनि प्रदूषण बढ़ गया है. प्रशासन लाचार और बेबस होकर मुक दर्शक भी भूमिका निभा रहा है. इन दिनों शादियों का सीजन चल रहा है. जब भी कोई बारात सड़क से गुजरे तो बैंड और डीजे की आवाज दिमाग को सुन्न कर देती है.

डीजे की कानफाड़ू आवाज परिसर के लोगों के लिए मुसीबत बनने लगी है. लोग सड़क के बीचोंबीच पटाखे जलाते हैं. भयंकर आवाज वाले पटाखों से ध्वनि प्रदूषण भी बढ़ गया है. नियमानुसार रात 10 बजे के बाद पटाखे नहीं जलाए जा सकते. वहीं डीजे का साउंड भी कम होना चाहिए. इसके लिए प्रशासन की ओर से गाइडलाइन भी जारी की गई है लेकिन कोई भी नियमों का पालन करने तैयार नहीं है. रात 10 बजे के बाद भी डीजे बजता रहता है और लोग मस्ती में नाचते रहते हैं.

डीजे, बैंड और पटाखों का शोर 

भले ही सिटी में ध्वनि प्रदूषण बढ़ रहा है लेकिन इसके कारणों पर नियंत्रण करने के लिए प्रशासन भी तैयार नहीं है. दरअसल, यह सब पुलिस और प्रशासन की मिलीभगत से हो रहा है. लगता है पुलिस ने लोगों को सड़कों पर मनमानी करने की खुली छूट दे रही है. वहीं प्रशासन को ध्वनि प्रदूषण से कोई लेना-देना ही नहीं है. सड़कों पर नाचते हुए बारातियों को देखकर लगता है कि पूरी सड़क ही किराये पर ले ली हो. कुछ इलाकों में जहां सड़कें तंग है, वहां जब भी कोई बारात निकलती है तो कई देर तक ट्रैफिक ही जाम हो जाता है. सामने डीजे वाली गाड़ी चलती रहती है. 

सम्बंधित ख़बरें

यवतमाल: लेजर लाइट शो और डीजे बने स्वास्थ्य के दुश्मन, डॉक्टरों ने सौंपा ज्ञापन

लॉन वालों का पैकेज 

लॉन वाले भी इस मनमानी में शामिल है. लॉन के भीतर डीजे बजाने और पटाखे जलाने के लिए वर-वधु पक्ष को खुली छूट दे दी जाती है. लॉन वाले पुलिस और प्रशासन को सेट करने के बदले अतिरिक्त रकम भी लेते हैं. पटाखों की चिंगारी से आसपास कोई दुर्घटना हो जाये तो भी बारातियों को कोई फर्क नहीं पड़ता क्योंकि उन्हें मालूम है कि कोई कार्रवाई नहीं करने वाला है. सभी स्तर पर बरती जा रही मनमानी का ही नतीजा है कि सिटी में ध्वनि के साथ ही वायु प्रदूषण भी बढ़ता जा रहा है. 

Corona ends marriages begin fierce commotion administration is also helpless in front of noise pollution

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 12, 2022 | 12:50 AM

Topics:  

  • Sound Pollution

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.