Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘नागपुर हिंसा के पीछे सत्ताधारियों का हाथ’, विजय वडेट्टीवार ने भाजपा को लिया आड़े हाथ, कांग्रेस की सद्भावना रैली आज

नागपुर हिंसा को लेकर कांग्रेस आज सद्भावना यात्रा निकाल रही है। विजय वडेट्टीवार ने भाजपा पर दो समुदायों में दूरी पैदा करने का आराेप लगाया। उन्होंने कहा कि इस दूरी को मिटाने के लिए कांग्रेस आज सद्भावना यात्रा निकाल रही है।

  • Written By: आकाश मसने
Updated On: Apr 16, 2025 | 06:49 AM

कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार (सोर्स: एक्स@VijayWadettiwar)

Follow Us
Close
Follow Us:

नागपुर: औरंगजेब की कब्र के विरोध में नागपुर में विहिप व बजरंग दल के आंदोलन के बाद 2 समुदायों के बीच हुए तनाव और दंगे के लिए विधानसभा में कांग्रेस के विरोधी पक्ष नेता विजय वडेट्टीवार ने सीधे सत्ताधारी भाजपा को जिम्मेदार ठहराया है। आज यानी 16 अप्रैल को कांग्रेस लोगों को स्नेह-भाईचारा के साथ रहने की अपील करते हुए दंगाग्रस्त इलाकों में सद्भावना रैली निकालेगी। रैली में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल, प्रदेश प्रभारी रमेश चेन्निथला भी शामिल होने वाले हैं।

रैली के ठीक पहले कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने आरोप लगाया कि औरंगजेब की कब्र के मुद्दे पर विवाद पैदा करने का काम सत्ताधारियों ने किया। नागपुर में दंगा हुआ, यह भी इनका ही पाप है। उन्होंने कहा कि नागपुर में सभी जाति-धर्म के लोग रहते हैं। इसके पूर्व ऐसी परिस्थिति कभी नहीं थी। दो समुदायों में द्वेष नहीं था। दो समाजों के बीच भाजपा ने जो दूरी निर्माण की है, उसे कम करने के लिए कांग्रेस सद्भावना यात्रा निकाल रही है।

नागपूर मधील दोन समाजातील दरी दूर करण्यासाठी उद्या काँग्रेसच्या सदभावना रॅलीचे आयोजन. औरंगजेबाच्या कबीरवरून सत्ताधाऱ्यांनी वाद पेटवला त्यातून नागपूरात दंगल झाली. नागपूर मध्ये सगळे समाज एकत्र नांदत असताना ठरवून वातावरण खराब करण्यात आले. काँग्रेसची भूमिका स्पष्ट आहे, त्यामुळे दोन… pic.twitter.com/BHVrRKZIqm — Vijay Wadettiwar (@VijayWadettiwar) April 15, 2025


बताते दें कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने भी औरंगजेब की कब्र हटाने की मांग को अयोग्य बताते हुए समर्थन नहीं दिया था और उसके बाद आक्रामक हुए संगठन शांत हुए। अब कांग्रेस विधायक विजय वडेट्टीवार ने भाजपा पर सीधे आरोप लगाने से एक बार फिर आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू होने की संभावना है।

सम्बंधित ख़बरें

महाराष्ट्र बजट सत्र: विपक्ष ने किया चाय पार्टी से किनारा, फडणवीस सरकार पर लगाया ‘अहंकार’ का आरोप

‘भारतीय दूसरों की सेवा के लिए हैं…’, सैम पित्रोदा ने फिर दिया ‘बवाली’ बयान, BJP ने बोला हमला और छिड़ा घमासान

कांग्रेस मुझे निकालने की तैयारी में है… मणिशंकर अय्यर का छलका दर्द, ममता बनर्जी को बताया असली कांग्रेस

राहुल गांधी पर मोदी का हमला…पीएम बनना चाहते हो तो लोगों के दिल जीतो, रैपिड मेट्रो रेल का किया उद्घाटन

लाडली बहनों के पैसे में कटौती

कांग्रेस विधायक दल के नेता विजय वडेट्टीवार ने लाडकी बहिन योजना की रकम में कटौती पर भी महायुति सरकार को घेरा। उन्होंने सवाल किया कि योजना की घोषणा करते समय सरकार की बुद्धि भ्रष्ट हुई थी। केन्द्र सरकार की ओर से निधि दी जाती है इसलिए पैसे काटना उचित नहीं है।

निराधार महिलाओं को केन्द्र सरकार की ओर से 1500 रुपये की मदद दी जाती है। इस योजना का लाभ उठाने वाली महिलाओं को अब सिर्फ लाडकी बहिन योजना के तहत 500 रुपये दिये जाएंगे। उन्होंने सवाल किया कि क्या 1500 रुपये में घर खर्च चल सकता है।

गांधी गेट से निकलेगी रैली

कांग्रेस की सद्भभावना शांतियात्रा 16 अप्रैल की सुबह 9.30 बजे गांधी गेट महल से छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर निकलेगी। शहर अध्यक्ष विकास ठाकरे ने बताया कि रैली यहां से नरसिंग टाकीज, कोतवाली चौक, बड़कस चौक, चिटनीस पार्क चौक, गंजीपेठ गांधी पुतला होते हुए रजवाड़ा पैलेस पहुंचेगी।

महाराष्ट्र की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

उन्होंने सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं के साथ नागरिकों से अपील की है कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की शांति, समता, बंधुभाव व मानवता के विचारों व संदेश को लोगों तक पहुंचाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में शामिल हों।

Congress will hold a sadbhavna rally today regarding nagpur violence

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 16, 2025 | 06:49 AM

Topics:  

  • Congress
  • Harshwardhan Sapkal
  • Nagpur News
  • Nagpur Violence
  • Vijay Wadettiwar

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.