Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ आंदोलन का होगा आगाज, नागपुर की सड़कों पर उतरेगी कांग्रेस, ‘तंत्र-मंत्र’ तैयार

Congress Protest: देश भर में कांग्रेस ने चुनाव आयोग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कांग्रेस के नेता राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा के बाद अब राज्य में भी वोट चोरी को लेकर पार्टी सड़कों पर उतरेगी।

  • Written By: प्रिया जैस
Updated On: Aug 31, 2025 | 07:49 AM

कांग्रेस का विरोध मेला (कंसेप्ट फोटो IANS)

Follow Us
Close
Follow Us:

Congress: नागपुर में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने वोट चोरी का मुद्दा देश के सामने रखकर बड़ी हलचल मचा दी है। उन्होंने महाराष्ट्र के कामठी क्षेत्र की वोट चोरी की घटना का उल्लेख भी किया है। इसी मतदाता क्षेत्र से 3 सितंबर को राज्यस्तरीय विरोध मेला आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम के समन्वयक एवं पार्टी के महासचिव रविंद्र दरेकर ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि दोपहर 12 बजे डॉ. बाबासाहेब आम्बेडकर की प्रतिमा से पदयात्रा प्रारंभ होगी जो कामठी कृषि उत्पन्न बाजार समिति के मैदान तक जाएगी और वहीं सभा में परिवर्तित होगी।

चुनाव आयोग ने स्पष्ट उत्तर नहीं दिया

इस मेले में पूर्व विदर्भ के कांग्रेसजन बड़ी संख्या में शामिल होंगे। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल, कांग्रेस के विधि मंडल नेता विजय वडेट्टीवार, पूर्व मंत्री बालासाहेब थोरात, परिषद के पक्षनेता सतेज पाटिल, प्रदेश सह प्रभारी कुणाल चौधरी, ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी सदस्य एडवोकेट यशोमती ठाकुर, विदर्भ के सभी कांग्रेसी सांसद, विधायक और प्रदेश पदाधिकारी शामिल होंगे।

सम्बंधित ख़बरें

मांगरूड में अवैध उत्खनन का बड़ा खुलासा, केजीएन स्टोन क्रशर पर रॉयल्टी चोरी का आरोप

Vande Bharat में सांसद इमरान मसूद का सरप्राइज एक्शन, ट्रेन से किसे मिलाया फोन और क्यों मचा हड़कंप- VIDEO

थरूर को अपने साथ लाने की तैयारी में वामपंथी! कांग्रेस हाईकमान अलर्ट, क्या हाथ से निकलेगा तिरुवनंतपुरम का किला?

कर्तव्य पथ पर राहुल का अपमान? कांग्रेस सांसद ने दिखाई 2014 की फोटो, सोनिया के साथ पहली लाइन में बैठे थे आडवाणी

राहुल गांधी द्वारा वोट चोरी का मुद्दा उठाने के बाद मोदी सरकार और चुनाव आयोग पर सवाल उठे हैं। दरेकर ने कहा कि आयोग ने अब तक स्पष्ट उत्तर नहीं दिया है। इसका अर्थ है कि वोट चोरी हुई है। कांग्रेस ने देश के हर नागरिक के मताधिकार की रक्षा करने का बीड़ा उठाया है। इसी तरह के विरोध मेले न केवल राज्य में बल्कि देश भर में किए जाएंगे।

देशभर में गूंज रहा मुद्दा – केदार

पूर्व मंत्री सुनील केदार ने कहा कि जब 300 सांसद लोकतांत्रिक और अहिंसक मार्ग पर सड़कों पर उतरे हैं तब भी चुनाव आयोग चुप है। यह मुद्दा देश भर में गूंजेगा और आयोग को जवाब देना ही होगा। वहीं कांग्रेस सचिव प्रफुल्ल गुडधे ने स्थानीय स्वराज्य संस्थाओं के चुनाव में ईवीएम के साथ वीवीपैट का इस्तेमाल न करने को लेकर राज्य चुनाव आयोग से जानकारी मांगी।

यह भी पढ़ें – आरक्षण में होगी हिस्सेदारी? संविधान चौक पर होगा फैसला! मुंबई में डटे जरांगे, नागपुर में OBC आक्रामक

उन्होंने आरोप लगाया कि जब यह जानकारी आनी बाकी थी तभी पालक मंत्री ने यह दावा कर दिया कि वे कितनी सीटें जीतेंगे। इससे साफ है कि उनका ‘तंत्र-मंत्र’ पहले से तैयार है। इस दौरान सांसद श्यामकुमार बरवे, पूर्व राज्य मंत्री राजेंद्र मुलक, महासचिव सुरेश भोयर, शकूर नागानी, याज्ञवल्क्य जिचकार, किशोर कन्हेरे, कुंदा राऊत, जिलाध्यक्ष अश्विन बैस, प्रकाश वसू, प्रसन्ना तिडके, युवक कांग्रेस नेता अनुराग भोयर और मिथिलेश कन्हेरे सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Congress protest kamathi 3rd september vote chor gaddi chhod movement launched

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 31, 2025 | 07:49 AM

Topics:  

  • Congress
  • Nagpur
  • Nagpur News
  • Sunil Kedar
  • Today Nagpur News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.