Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

क्या बीजेपी व संघ का मनुवादी षड्यंत्र है? बागेश्वर बाबा के बयान पर भड़की कांग्रेस, गिरफ्तारी की मांग

Bageshwar Baba Controversy: धीरेंद्र शास्त्री द्वारा छत्रपति शिवाजी महाराज पर की गई विवादित टिप्पणी के बाद महाराष्ट्र कांग्रेस हमलावर है। विजय वडेट्टीवार और हर्षवर्धन सपकाल ने गिरफ्तारी की मांग की।

  • Written By: गोरक्ष पोफली
Updated On: Apr 25, 2026 | 01:06 PM

हर्षवर्धन सपकाल व विजय वडेट्टीवार (सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Congress Attacks On Bageshwar Baba: नागपुर में बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री द्वारा छत्रपति शिवाजी महाराज को लेकर दिए गए विवादित बयान (Bageshwar Baba Controversy) ने महाराष्ट्र की राजनीति में दावानल पैदा कर दिया है। कांग्रेस पार्टी ने इस मुद्दे पर बेहद आक्रामक रुख अपनाते हुए बागेश्वर बाबा को ‘ढोंगी’ और ‘भोंदू’ करार दिया है और उनके खिलाफ तत्काल FIR दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग की है।

हर्षवर्धन सपकाल का तीखा प्रहार

कांग्रेस नेता हर्षवर्धन सपकाल ने एक ट्वीट के जरिए अपना गुस्सा जाहिर करते हुए कहा कि संघ और बीजेपी द्वारा पोषित ऐसे बाबा महाराष्ट्र धर्म को नष्ट कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि “यह ढोंगी बाबा कहता है कि शिवाजी महाराज युद्ध लड़कर थक गए थे और उन्होंने अपना मुकुट रामदास स्वामी के चरणों में रख दिया। यह न केवल झूठ है, बल्कि हमारे गौरव का अपमान है। ऐसे भोंदू बाबाओं को जनता को चप्पलों से मारकर महाराष्ट्र से खदेड़ देना चाहिए।”

सपकाल ने मंच पर मौजूद मोहन भागवत, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और नितिन गडकरी पर भी निशाना साधा। उन्होंने सवाल किया कि जब यह ‘विकृत’ बाबा महाराज का अपमान कर रहा था, तब इन बड़े नेताओं ने उसे रोका क्यों नहीं? क्या इनके मन में महाराज के प्रति इतना द्वेष भरा है?

सम्बंधित ख़बरें

शिक्षा फैसले पर बवाल, नागपुर महाराष्ट्र में 620 स्कूलों पर संकट; 25 हजार शिक्षकों पर मंडराया खतरा

नागपुर में धीरेंद्र शास्त्री का विवादित दावा, बोले थक गए थे छत्रपती शिवाजी महाराज, गुरु से मांगा था विश्राम

नागपुर में पहली बार एलएसडी ड्रग्स की बड़ी कार्रवाई, अंतरराष्ट्रीय स्तर के नशे की खेप जब्त, 2 आरोपी गिरफ्तार

ठाणे में खौफनाक वारदात: पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर भागा पति, 24 घंटे में पनवेल से गिरफ्तार; जानें पूरा मामला

संघ भाजपने पोसलेले, गायपट्ट्यातून महाराष्ट्रात येत आपला महाराष्ट्र धर्म नासवणाऱ्या या धीरेंद्र शास्त्री सारख्या ढोंगी बाबांना महाराष्ट्रातील जनतेनेच आता चपलांचा मार देत हाकलून लावायला हवे. आज तर या भोंदूने विधान केलेय की, “छत्रपती शिवाजी महाराज युद्ध करून थकले होते आणि थकलेल्या… pic.twitter.com/pp128A9fYt — Harshwardhan Sapkal (@INCHarshsapkal) April 25, 2026

विजय वडेट्टीवार का हमला

विधानसभा में विपक्ष के नेता विजय वडेट्टीवार ने भी धीरेंद्र शास्त्री को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि जिस महाराज के सामने मुगलों, अंग्रेजों और डचों ने घुटने टेक दिए, उन्हें ‘थका हुआ’ बताना उनके पराक्रम का अपमान है। वडेट्टीवार ने गंभीर आरोप लगाते हुए पूछा कि क्या यह महाराष्ट्र धर्म को खत्म करने का बीजेपी-संघ का कोई मनुवादी षड्यंत्र है? मंचासीन नेताओं की चुप्पी कई सवाल खड़े करती है। इस भोंदू बाबा को तुरंत गिरफ्तार किया जाना चाहिए।

छत्रपती शिवाजी महाराजांचा अपमान करणाऱ्या धीरेंद्र शास्त्रीचा जाहीर निषेध! छत्रपती शिवाजी महाराजांनी यांनी स्वराज्य उभे केले होते. स्वराज्य उभारताना आदिलशाही, कुतुबशाही, निजामशाही, बरीदशाही इमादशाही यांच्यासह उत्तरेतील मोगल, प्रदेशातून आलेले इंग्रज, डच, फ्रेंच या सर्वांनी छत्रपती… pic.twitter.com/Ed2vwhil8J — Vijay Wadettiwar (@VijayWadettiwar) April 25, 2026

संजय गायकवाड़ को दी चुनौती

वडेट्टीवार ने शिवसेना (शिंदे गुट) के विधायक संजय गायकवाड़ पर भी तंज कसा, जो अक्सर विरोधियों को ऊपर) पहुंचाने की धमकियां देते रहते हैं। उन्होंने कहा, खुद को छत्रपति का वंशज बताने वाले संजय गायकवाड़ अब कहां छिपे हैं? क्या उनमें हिम्मत है कि वे धीरेंद्र शास्त्री को भी वैसी ही चुनौती दें? अगर वे इस भोंदू बाबा को दबोचते हैं, तो पूरा महाराष्ट्र उनका सत्कार करेगा।

यह भी पढ़ें: नागपुर में धीरेंद्र शास्त्री का विवादित दावा, बोले थक गए थे छत्रपती शिवाजी महाराज, गुरु से मांगा था विश्राम

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर दबाव

कांग्रेस की इस आक्रामकता ने महाराष्ट्र सरकार को रक्षात्मक मुद्रा में ला दिया है। छत्रपति शिवाजी महाराज महाराष्ट्र की अस्मिता का केंद्र हैं, और उनके इतिहास के साथ किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ को यहाँ की जनता बर्दाश्त नहीं करती। अब दबाव मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर है कि वे अपने सहयोगी और श्रद्धेय बाबा के खिलाफ कोई कानूनी कदम उठाते हैं या विपक्ष के इस हमले का राजनीतिक जवाब देते हैं।

Congress protest bageshwar baba controversy shivaji maharaj statement maharashtra

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 25, 2026 | 01:06 PM

Topics:  

  • Dhirendra Krishna Shastri
  • Harshwardhan Sapkal
  • Maharashtra News
  • Nagpur News
  • Vijay Wadettiwar

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.