रोहित पवार का बड़ा आरोप, सुनेत्रा और पार्थ पवार को पार्टी में साइडलाइन करने की हो रही साजिश

Rohit Pawar NCP Statement: रोहित पवार का बड़ा बयान, एनसीपी में सुनेत्रा और पार्थ पवार को साइडलाइन करने की चल रही है साजिश। प्रफुल पटेल और अन्य नेताओं पर पार्टी पर कब्जे का लगाया आरोप।
Rohit alleges that Sunetra and Parth are being sidelined
रोहित पवार सुनेत्रा पवार पार्थ सोर्स- सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • सुनेत्रा-पार्थ को साइडलाइन करने का रोहित का आरोप।

  • नेताओं पर पार्टी कब्जाने की कोशिश का आरोप।

  • पार्थ-जय के बीच दूरी की साजिश का दावा।

Maharashtra Politics News: डिप्टी सीएम सुनेत्रा पवार की पार्टी एनसीपी में नेताओं के बीच जारी कलह को लेकर शरद पवार गुट के विधायक रोहित पवार ने सनसनीखेज आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि पहले जिन नेताओं ने दादा (अजीत पवार) को तकलीफ दी, अब वही नेता सुनेत्रा काकी व पार्थ पवार के खिलाफ साजिश रच रहे हैं।

ये नेता एक बार फिर अपना रंग दिखाते हुए पार्टी के अंदर सुनेत्रा और पार्थ को साइड लाइन करने में जुट गए हैं। जिन नेताओं ने दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की, इन सभी को हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद पवार ने मौका दिया और वे बड़े नेता बने लेकिन बाद में इन्हीं ने बड़े पवार को धोखा दिया।

इसके बाद दादा ने इन नेताओं के साथ मिल कर नई पार्टी बनाई लेकिन छगन भुजबल और हसन मुश्रिफ को छोड़ कर बाकी नेताओं ने अजीत पवार को तकलीफ दी। रोहित ने दावा किया कि यह बात खुद अजीत पवार ने उन्हें बताई थी।

रोहित ने कहा कि अगर ये सभी नेता केंद्र से किसानों के लिए आर्थिक मदद लेकर आते तो अच्छा होता लेकिन इन सभी ने मंत्री पद की लालसा व अपने पद को बचाने शाह से मुलाकात की।

Rohit alleges that Sunetra and Parth are being sidelined
नरहरी झिरवल को क्यों रास नहीं आते तुकाराम मुंढे? समझिए FDA कमिश्नर और मंत्री के बीच खटास का पूरा कारण

इन नेताओं का कोई भरोसा नहीं

रोहित पवार ने कहा कि जो नेता शरद पवार और अजीत पवार के नहीं हुए, वे किसी भी कीमत पर पार्थ और सुनेत्रा पवार के विश्वासपात्र नहीं बनेंगे। इन मौकापरस्त नेताओं ने सिर्फ अपने स्वार्थ की राजनीति की है। वह खेल अब अजीत पवार के निधन के बाद किया जा रहा है।

भाजपा करती है पार्टी तोड़ने की राजनीति

रोहित ने कहा कि हाल ही में मेरी पार्थ से बात हुई थी। इस दौरान मैने उन्हें समझाया था कि किस तरह भाजपा, दूसरी पार्टियों को तोड़ कर अपने स्वार्थ की राजनीति करती है। शरद पवार गुट के विधायक ने यह भी कहा कि हाल ही में पार्थ के छोटे भाई जय पवार ने सीएम देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की है। मुझे ऐसा पता चला है कि पार्थ और जय के बीच राजनीतिक दीवार खड़ी करने की साजिश रची जा रही है।

Rohit alleges that Sunetra and Parth are being sidelined
Maharashtra Weather Update: मुंबई में उमस, पुणे में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना, जानें अपने शहर का हाल

पार्टी पर कब्जा करने की कोशिश

रोहित ने प्रफुल पटेल, सुनील तटकरे व धनंजय मुंडे का नाम लिए बिना कहा कि ये सभी नेता सुनेत्रा पवार काकी की पार्टी पर कब्जा करना चाहते हैं। इनमें से एक नेता केंद्र में मंत्री बनना चाहते हैं, जबकि एक महायुति सरकार में वित्त मंत्री बनने की फिराक में हैं।

सामाजिक क्षेत्र में भले ही सुनेत्रा काकी का अनुभव हो लेकिन राजनीति में कम अनुभव की वजह से पार्टी के दूसरे नेता इसका फायदा उठा रहे हैं और उन्हें साइड लाइन करने में जुट गए हैं। जिन नेताओं ने दिल्ली में शाह से मुलाकात की, उन्होंने अजीत पवार के विमान हादसे की जांच सीबीआई से कराए जाने का मुद्दा क्यों नहीं उठाया। अगर वे ऐसा करते तो खुशी होती।