महंगाई का नया झटका! नागपुर में कमर्शियल गैस सिलेंडर 3,291 रुपये पहुंचा, ग्राहकों पर भी पड़ सकता है असर
Nagpur Commercial LPG: नागपुर में 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत 43 रुपये बढ़कर 3,291 रुपये हो गई है। बढ़ती लागत से होटल, रेस्तरां और छोटे कारोबारियों की चिंता बढ़ गई है।
- Written By: अंकिता पटेल
कमर्शियल गैस सिलेंडर, एलपीजी कीमत, (सोर्स: सौजन्य AI)
Nagpur LPG Price Hike: नागपुर जिले में आम लोगों और कारोबारियों पर महंगाई का दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है। महीने की शुरुआत के साथ ही तेल कंपनियों ने कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी कर महंगाई की नई किस्त दे दी है। इसके चलते 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 43 रुपये बढ़कर 3,291 रुपये पहुंच गई है। इसके पहले की 1 मई को कीमत बढ़कर 3,248 रुपये पहुंची थी।
किस्तों में बढ़ रही सिलेंडर की कीमत से सबसे अधिक झटका होटल वालों और उद्योजकों को लग रहा है। कीमतों के बढ़ने से होटल, रेस्तरां, ढाबा और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की लागत बढ़ने की आशंका फिर से बढ़ गई है। पहले ही होटल वालों ने खाद्य पदार्थों के साथ ही चाय की कीमत बढ़ाकर महंगाई का झटका ग्राहकों को दे दिया है। बार-बार सिलेंडर, डीजल और पेट्रोल की कीमतें बढ़ने से महंगाई को भड़कती जा रही है।
घरेलू सिलेंडर की बाजार में बढ़ गई कालाबाजारी
कमर्शियल सिलेंडर के लगातार महंगे होने से कई छोटे कारोबारी खर्च कम करने के लिए घरेलू गैस सिलेंडर के उपयोग की ओर रुख कर रहे हैं। इसके चलते घरेलू सिलेंडर की कालाबाजारी बढ़ती जा रही है। कई ढाबा और छोटे-बड़े होटलों में घरेलू सिलेंडर का उपयोग होने के कारण जरूरतमंद लोगों को सिलेंडर नहीं मिल पा रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
सुप्रिया सुले को केंद्र में मंत्री पद या कांग्रेस में बड़ी जिम्मेदारी? शरद पवार के डबल गेम से बढ़ी धड़कनें
छत्रपति संभाजीनगर: एक क्लिक पड़ा भारी, साइबर ठगों ने बैंक अपडेट के नाम पर खाते से निकाले 24.79 लाख रुपये
मन की बात में नीट पर चुप्पी क्यों? भड़के कांग्रेस नेता हर्षवर्धन सपकाल, पीएम मोदी की चुप्पी पर जताया विरोध
महाराष्ट्र में निवेश को रोजगार में बदलने की तैयारी, सीएम फडणवीस ने की उद्योग विभाग की समीक्षा बैठक
इससे परेशानी बढ़ती जा रही है। आज सिटी में जहां देखो वहां चाय की टपरी, होटल या ढाबे में घरेलू सिलेंडर नजर आ ही जायेगा।
व्यावसायिक गतिविधियों में घरेलू एलपीजी सिलेंडर का धड़ल्ले से हो रहे उपयोग को लेकर प्रशासन कुंभकर्णी नींद में सो रहा है।
यहां लोगों को समय पर सिलेंडर नहीं मिल पा रहे हैं। डिलीवरी वाले ग्राहकों से पहले ही ओटीपी पूछकर सिलेंडर को अन्य जगहों पर पलटा रहे हैं।
साल की शुरुआत से चल रहा यह सिलसिला
गैस सिलेंडर के दामों में वृद्धि का यह सिलसिला इस साल की शुरुआत से जारी है। पहले महीने जनवरी में 19 किग्रा। वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम 1,866.50 रुपये थी।
यह भी पढ़ें:-नागपुर सीट पर कांग्रेस में ‘अपनों’ से जंग: अधिकृत उम्मीदवार अतुल लोंढे के सामने दिनेश ढोले ने ठोकी ताल
फरवरी में कंपनियों में इसके दामों में 49 रुपये की बढ़ोतरी की जिससे कीमत 1,915 रुपये पर पहुंच गई थी। इसके बाद कीमतें बढ़ती चली जा रही है। पिछले 5 माह में कमर्शियल सिलेंडर 1,425 रुपये महंगा हो गया है।
