बावनकुले का शिवाजी महाराज महाराजस्व अभियान: अब 15 सरकारी काम होंगे 1 ही दिन में, दफ्तरों के चक्करों से मुक्ति!
Chandrashekhar Bawankule: राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने 'महाराजस्व अभियान' का किया ऐलान। किसानों और छात्रों को 15 राजस्व सेवाएं एक ही दिन में मिलेंगी। जानें शिविरों का पूरा शेड्यूल।
- Written By: प्रिया जैस
चंद्रशेखर बावनकुले (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Maharajaswa Abhiyan 2026: शिवाजी जयंती के पावन अवसर पर राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने ‘छत्रपति शिवाजी महाराज महाराजस्व अभियान’ की घोषणा की है। यह अभियान राज्य के सभी राजस्व मंडलों तथा नगरपालिका और नगर पंचायत क्षेत्रों में आगामी 2 महीनों के दौरान 6 दिनों तक चलाया जाएगा।
इस अभियान का राज्य स्तरीय कार्यान्वयन प्रति दिन राजस्व मंत्री की निगरानी में होगा। इसके लिए सभी जिलाधिकारियों की अध्यक्षता में समितियां गठित की गई हैं। साथ ही राजस्व मंत्री की अध्यक्षता में राजस्व राज्य मंत्री तथा विधान परिषद के 10 विधायकों को शामिल करते हुए एक राज्य स्तरीय समिति बनाई गई है।
बावनकुले ने बताया कि आम जनता, किसान, खेत मजदूर, विद्यार्थी और महिलाओं के लिए राजस्व विभाग की 15 महत्वपूर्ण सेवाएं एक ही दिन में उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके लिए राज्य के सभी राजस्व मंडलों तथा नगर परिषद और नगर पंचायत स्तर पर भव्य शिविर आयोजित किए जाएंगे।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर के इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगी रफ्तार; नितिन गडकरी की अध्यक्षता में हुई हाई-लेवल बैठक
चोरी के ट्रकों के रजिस्ट्रेशन के बाद अब रोटेशन घोटाला; नागपुर ग्रामीण RTO के खिलाफ विजिलेंस में पहुंची शिकायत
नागपुर में कांग्रेस का भाजपा को अल्टीमेटम, ओबीसी जनगणना पर भाजपा नेता 15 दिन में रुख स्पष्ट करें
नये नागपुर में बिना पानी-सीवरेज लाइन नहीं मिलेगी ले-आउट को मंजूरी; राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले का फैसला
उपलब्ध कराई जाएंगी ये सेवाएं
इस अभियान के अंतर्गत राजस्व विभाग ने 15 से अधिक प्रमुख सेवाएं सीधे शिविर स्थल पर उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा है। इनमें लंबित फेरफार मामलों का निपटारा, सातबारा अभिलेखों में त्रुटि सुधार, डिजिटल हस्ताक्षरयुक्त सातबारा और 8-अ उतारों का वितरण, आय, निवास और जाति प्रमाणपत्र, नॉन-क्रीमीलेयर प्रमाणपत्र, एनए प्रावधानों पर मार्गदर्शन व सुधार, आर्थिक सहायता योजनाओं की स्वीकृति, विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र वितरण, टुकड़ाबंदी कानून उल्लंघन से संबंधित मामलों का निपटारा, पांधन रास्ते, पट्टों का वितरण आदि अनेक सेवाओं का समावेश है।
यह भी पढ़ें – नितिन गडकरी का नाम रील पर लेना पड़ा भारी, इंस्टाग्राम यूजर के खिलाफ बीजेपी IT सेल ने लिया एक्शन, जानें मामला
ऐसे चलेगा अभियान
मंडल स्तर पर पूर्व तैयारी : 18 फरवरी से 5 मार्च
मार्च माह के शिविर : 7 और 14 मार्च
अप्रैल माह के शिविर : 10 और 17 अप्रैल
मई माह में नप-नपं स्तर पर शिविर : 8 और 15 मई
