छठ महापर्व: दानापुर के लिए आज स्पेशल ट्रेन, पुणे के लिए 2 स्पेशल ट्रेनें कल

Chhath Mahaparva Special Train: छठ महापर्व के अवसर पर नागपुर से स्पेशल ट्रेनें चलाने की घोषणा की गई है। आज दानापुर के लिए तो कल पुणे के लिए 2 स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएगी।
Chhath Mahaparva Special Train: छठ महापर्व के अवसर पर नागपुर से स्पेशल ट्रेनें चलाने की घोषणा की गई है। आज दानापुर के लिए तो कल पुणे के लिए 2 स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएगी।
छठ महापर्व स्पेशल ट्रेन (फाइल फोटो)
Published on: 
Updated on: 

Nagpur Railways: यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को कम करने के लिए रेलवे ने नागपुर से दानापुर तक एकतरफा विशेष ट्रेन 01203 चलाने का निर्णय लिया है। ट्रेन 01203 नागपुर-दानापुर वनवे स्पेशल 26 अक्टूबर को शाम 16.30 बजे नागपुर से रवाना होगी और 27 अक्टूबर को 16.05 बजे दानापुर पहुंचेगी।

यह ट्रेन आमला, जुन्नारदेव, इटारसी, जबलपुर, कटनी, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिंवकी, न्यू वेस्ट केबिन, दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर और आरा स्टेशन पर रुकेगी। इसमें 6 जनरल, 5 सेकंड क्लास चेयर कार, 5 स्लीपर क्लास, 2 लगेज कम गार्ड ब्रेक वैन होगी। स्पेशल ट्रेनों के लिए बुकिंग सभी कम्प्यूटरीकृत आरक्षण केंद्रों और वेबसाइट www.irctc.co.in पर पहले से ही शुरू हो चुकी है।

पुणे के लिए 2 स्पेशल ट्रेनें कल

मध्य रेल नागपुर मंडल द्वारा दीपावली के बाद नागपुर से पुणे लौटने वाले यात्रियों की परेशानी को ध्यान में रखते हुए पुणे और हडप्सर स्टेशन तक 2 स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की गई है। ये दोनों ट्रेनें 27 अक्टूबर को रवाना होंगी। ट्रेन 01402 नागपुर-पुणे स्पेशल नागपुर से शाम 16.10 बजे प्रस्थान करेगी।

यह ट्रेन वर्धा, धामनगांव, बडनेरा, मुर्तिजापुर, अकोला, शेगांव, मलकापुर, भुसावल, जलगांव, पाचोरा, चालीसगांव, मनमाड, कोपरगांव, बेलापुर, अहिल्यानगर तथा दौंड कॉर्ड लाइन में रुकेगी। ट्रेन में 1 एसी टू-टियर, 1 एसी थ्री-टियर, 13 स्लीपर कोच, 4 सामान्य द्वितीय श्रेणी कोच तथा 2 सामान्य द्वितीय श्रेणी सह गार्ड ब्रेक वैन होगी।

वहीं ट्रेन 01201 नागपुर-हडप्सर स्पेशल नागपुर से रात 19.40 बजे प्रस्थान करेगी जो वर्धा, धामनगांव, बडनेरा, अकोला, शेगांव, मलकापुर, भुसावल, जलगांव, मनमाड, कोपरगांव, बेलापुर, अहिल्यानगर, दौंड कॉर्ड लाइन तथा उरली में रुकेगी। इस ट्रेन में 4 एसी थ्री-टियर, 6 स्लीपर कोच और 6 द्वितीय श्रेणी कोच, जिनमें 2 सामान्य द्वितीय श्रेणी सह गार्ड ब्रेक वैन शामिल हैं। दोनों स्पेशल ट्रेनों के लिए आरक्षण सभी कम्प्यूटरीकृत आरक्षण केंद्रों तथा आईआरसीटीसी की वेबसाइट www.irctc.co.in पर खुला है।