

धम्मचक्र प्रवर्तन दिन पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए विशेष ट्रेनें चलाने का निर्णय।
पुणे- नागपुर-पुणे के बीच 01215/01216 ट्रेनें।
नासिक रोड- नागपुर- नासिक रोड के बीच 01217/01218 विशेष सेवा।
मुंबई- नागपुर रूट पर 01019/01020 और 01219/01220 ट्रेनें।
नागपुर- अकोला के बीच 01131/01132 विशेष ट्रेनें।
नागपुर- भुसावल के बीच 01214/01213 और सोलापुर–नागपुर रूट पर 01029/01030 ट्रेनें।
Dhammachakra Pravartan Din Special Trains: नागपुर जिले में धम्मचक्र प्रवर्तन दिन पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए मध्य रेल के नागपुर मंडल ने पुणे, नासिक, मुंबई, अकोला, भुसावल और सोलापुर के लिए विशेष ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है। पुणे-नागपुर-पुणे के बीच ट्रेन 01215/01216 चार फेरियां करेगी।
ट्रेन 01215 पुणे से 19 व 21 अक्टूबर को 14.50 बजे रवाना होकर अगले दिन 07.30 बजे नागपुर पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन 01216 नागपुर से 20 व 22 अक्टूबर को 23.00 बजे चलकर अगले दिन 16.20 बजे पुणे पहुंचेगी। नासिक रोड-नागपुर- नासिक रोड मेम 01217/01218 भी चलेगी।
ट्रेन 01217 नासिक से 18 व 20 अक्टूबर को 18.00 बजे रवाना होकर अगले दिन 05.00 बजे नागपुर पहुंचेगी। ट्रेन 01218 नागपुर से 19 व 21 अक्टूबर को 22.00 बजे चलकर अगले दिन 10.20 बजे नासिक पहुंचेगी।
मुंबई-नागपुर-मुंबई के बीच ट्रेन 01019/01020 चार फेरियां करेगी। ट्रेन 01019 मुंबई से 19 व 21 अक्टूबर को 14.30 बजे रवाना होकर अगले दिन 06.10 बजे नागपुर जिला पहुंचेगी। ट्रेन 01020 नागपुर से 20 व 22 अक्टूबर को 22.30 बजे चलकर अगले दिन 17.20 बजे मुंबई पहुंचेगी।
ट्रेन 01219 मुंबई से 19 अक्टूबर को 14.30 बजे चलकर अगले दिन 06.10 बजे नागपुर आएगी, जबकि 01220 नागपुर से 19 अक्टूबर को 22.30 बजे रवाना होकर अगले दिन 17.20 बजे मुंबई पहुंचेगी। इस जोड़ी के दो फेरे निर्धारित हैं।
नागपुर-अकोला स्टेशन के बीच ट्रेन 01131/01132 चलेगी। ट्रेन 01131 नागपुर से 20 व 21 अक्टूबर को 18.40 बजे रवाना होकर 23.30 बजे अकोला पहुंचेगी। ट्रेन 01132 अकोला से 21 व 22 अक्टूबर को 00.20 बजे चलकर 04.50 बजे नागपुर पहुंचेगी।
नागपुर-भुसावल के बीच ट्रेन 01214/01213 चार फेरियां करेगी। ट्रेन 01214 नागपुर से 20 व 21 अक्टूबर को 21.30 बजे रवाना होकर अगले दिन 04.00 बजे भुसावल पहुंचेगी। ट्रेन 01213 भुसावल से 21 व 22 अक्टूबर को 05.00 बजे चलकर उसी दिन 12.20 बजे नागपुर पहुंचेगी।
नागपुर-सोलापुर के बीच ट्रेन 01029/01030 की दी सेवाएं होंगी। ट्रेन 01029 सोलापुर से 19 व 20 अक्टूबर को 09.50 बजे रवाना होकर अगले दिन 05.10 बजे नागपुर पहुंचेगी। ट्रेन 01030 नागपुर से 20 व 21 अक्टूबर को 23.30 बजे चलकर अगले दिन 23.45 बजे सोलापुर पहुंचेगी।