

Highlights
कसारा स्टेशन पर 7 से 18 अक्टूबर तक विशेष ट्रैफिक और पावर ब्लॉक।
ट्रेन 12262 हावड़ा-मुंबई दुरंतो 13 अक्टूबर को रद्द बताई गई है।
ट्रेन 12261 मुंबई-हावड़ा दुरंतो की कुछ सेवाएं रद्द या बदले समय से चलेंगी।
12139 मुंबई-नागपुर सेवाग्राम एक्सप्रेस 14 और 15 अक्टूबर को डायवर्ट रूट से चलेगी।
Nagpur Mumbai Duranto Cancelled: मध्य रेल द्वारा कसारा स्टेशन पर 7 अक्टूबर से 18 अक्टूबर तक कुल 12 दिनों के विशेष ट्रैफिक और पावर ब्लॉक परिचालित है।
ये ब्लॉक आसनगांव-कसारा तीसरी रेलवे लाइन परियोजना तथा कसारा यार्ड में इगतपुरी की ओर अप यार्ड लाइन के विस्तार से जुड़े प्री नॉन-इंटरलॉकिंग, नॉन-इंटरलॉकिंग और पोस्ट नॉन-इंटरलॉकिंग कार्यों के लिए किए जा रहे हैं।
रेलवे द्वारा इस मेगा ब्लॉक के कारण 14 अक्टूबर से 16 अक्टूबर तक प्रभावित होने वाली ट्रेनों की सूची जारी की गई जिनमें नागपुर से गुजरने वाली ट्रेनें भी शामिल हैं।
जानकारी के अनुसार, 13 अक्टूबर को ट्रेन 12262 हावड़ा-मुंबई दुरंतो और 14 अक्टूबर को शुरू होने वाली 12261 मुंबई-हावड़ा दुरंतो रद्द रहेगी।
वहीं 15 अक्टूबर को शुरू होने वाली ट्रेन 12261 मुंबई-हावड़ा दुरंतो मुंबई से 16 अक्टूबर को 00.20 बजे यानी 15 व 16 अक्टूबर की मध्य रात्रि रवाना होगी।
12139 मुंबई-नागपुर सेवाग्राम 14 और 15 अक्टूबर को डायवर्ट रूट कल्याण-कर्जत-पुणे-मनमाड रूट से चलाई जायेगी।
ट्रेन 12860 हावड़ा-मुंबई गीतांजलि एक्सप्रेस को भुसावल मंडल में 14, 15 और और 16 अक्टूबर को 1 घंटे के लिए रेगुलेट किया जायेगा। इसके अलावा 12105 मुंबई-गोंदिया विदर्भ और 12151 एलटीटी-शालीमार सुपरफास्ट भी 15 से 25 मिनट की देरी से परिचालित होगी।
रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों से अपील की गई है कि वे यात्रा करने से पहले अपनी ट्रेनों की स्थिति की पूरी जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि असुविधा से बचा जा सके।
इस ब्लॉक के कारण लंबी दूरी के कई यात्रियों को अपनी यात्रा की योजना में बदलाव करना पड़ सकता है, विशेषकर उन लोगों के लिए जो मुंबई, हावड़ा या नागपुर के बीच नियमित सफर करते हैं।