-
रवि, 12 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Cement Road Was Built Digging Was Done Again In Nagpur
मनपा के कुप्रबंधन का सिलसिला जारी, नागरिक फिर से परेशान, सीमेंट रोड बनते ही फिर हो गई खुदाई
- Written By: आंचल लोखंडे
Nagpur Municipal Corporation: वर्धा रोड स्थित न्यू स्नेहनगर में सीमेंट सड़क पर देखने को मिला। पिछले को एक सप्ताह बनकर तैयार हुई सड़क सप्ताह के बाद ही खोद डाला गया।

मनपा के कुप्रबंधन का सिलसिला जारी (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Nagpur Municipal Corporation: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने पिछली कई बैठकों में महानगरपालिका के विभिन्न विभागों को समन्वय से काम करने का निर्देश दिया है। ऐसा लगता है कि महानगरपालिका के विभिन्न विभाग मूकदर्शक बन गए हैं और मंत्री के आदेश की भी अवहेलना करने पर उतारू हो गए हैं। ऐसा ही एक ताजा उदाहरण वर्धा रोड स्थित न्यू स्नेहनगर में सीमेंट सड़क पर देखने को मिला। पिछले को एक सप्ताह बनकर तैयार हुई सड़क सप्ताह के बाद ही खोद डाला गया। 6 महीने से परेशानी झेल रहे इस क्षेत्र के निवासियों को फिर से सिरदर्द से गुजरना पड़ रहा है।
महानगरपालिका के इस अजीबोगरीब प्रबंधन को लेकर कमोबेश शहर के सभी हिस्सों में गुस्सा जताया जा रहा है। हाल ही में काम की घटिया गुणवत्ता को लेकर भी नाराजगी जताई जा रही है क्योंकि स्वावलंबीनगर में एक सप्ताह पहले लगाया गया आई-ब्लॉक जमीन में धंस गया है। पिछले कई वर्षों से शहर में सीमेंट की सड़कों के निर्माण के बाद पानी की पाइप और सीवर के लिए खुदाई की जा रही है।खुदाई के बाद सड़कों को फिर से भरने और उन्हें साफ करने में उपेक्षा बरती जा रही है। इसके कारण कई लोग ऊबड़-खाबड़ सड़कों और गड्डों से गुजरने की कोशिश करते हुए दुर्घटनाग्रस्त हो गए। कई मामूली रूप से घायल हो गए।
एजेंसियों और ठेकेदार कंपनियों के बीच समन्वय की कमी
यह मुख्य रूप से मनपा और इस पर काम कर रही विभिन्न एजेंसियों और ठेकेदार कंपनियों के बीच समन्वय की कमी को दर्शाता है। न्यू स्नेहनगर में सड़क के नवीनीकरण से मनपा के विभिन्न विभागों के बीच समन्वय की कमी स्पष्ट है। मनपा ने इस सड़क के निर्माण में 6 से 8 महीने की अवधि लगाई। इस सड़क के नीचे पानी की पाइप के साथ-साथ ड्रेनेज और सीवेज लाइन भी डाली गई थी। इन कार्यों के कारण सीमेंट सड़क के काम में अधिक समय लगा। इसके कारण यहां के नागरिकों को अपने घरों से वाहन निकालने और फिर से लौटने का दर्द सहना पड़ा। नागरिकों में इस बात की भी खुशी थी कि यह सड़क पिछले 10 दिनों से चालू है।
सम्बंधित ख़बरें
नितिन गडकरी की ब्रिक्स देशों से अपील: टिकाऊ और भविष्य के लिए तैयार परिवहन व्यवस्था के लिए बढ़ाएं आपसी कदम
नागपुर: मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना के तहत 800 बुजुर्ग आज बोधगया के लिए होंगे रवाना, CM फडणवीस करेंगे शुभारंभ
नागपुर स्टेशन फ्लाईओवर विवाद: दुकानदारों को मिली मुआवजे की पहली किस्त, 8 दिनों में जारी होगी अगली अधिसूचना
अमरावती मनपा के 43 करोड़ के सफाई टेंडर पर विधान परिषद में हंगामा, जांच के आदेश
ये भी पढ़े: पूर्व शिक्षाधिकारी डोर्लीकर को हाई कोर्ट का झटका, जालसाजी मामले में खारिज की अग्रिम जमानत याचिका
एक अच्छी सड़कें कैसे बनाई जाएंगी
15 दिन पहले पुलिस आयुक्त डॉ. रवींद्र कुमार सिंगल, मनपा आयुक्त अभिजीत चौधरी, नागपुर महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण आयुक्त संजय मीणा समेत कई प्रमुख अधिकारियों की बैठक में शहर की सड़कों को अच्छी सड़कें बनाने का निर्णय लिया गया था। मनपा आयुक्त ने कहा था कि सड़कों की योजना बनाते समय नागरिकों की सुविधा और स्वास्थ्य का ध्यान रखा जाना चाहिए, जबकि पुलिस आयुक्त ने सड़कों को सुरक्षित और समावेशी बनाने के लिए सभी संबंधित विभागों के समन्वय से काम करने की आवश्यकता पर जोर दिया था। शहर में चल रहे विभिन्न सड़क निर्माण कार्यों और सीवेज लाइन व ड्रेनेज लाइन से जुड़े विभागों के बीच समन्वय न होने से यह सवाल उठ खड़ा हुआ है कि अच्छी सड़कें कैसे बनेंगी।
गणेशोत्सव पर गड्ढे की समस्या
मनपा ने दावा किया था कि इंस्टा पैचर और हॉटमिक्स विभाग ने जून और जुलाई 2 महीनों में 1,187 गड्ढे भरे हैं। हालांकि यह देखा गया है कि शहर की हर डामर सड़क पर गड्ढे अभी भी बने हुए हैं। कहीं गड्ढे हैं तो कहीं चेंबर के ढक्कन गायब हैं। ऐसी सड़कों पर श्रीगणेश की यात्रा खतरनाक साबित हो सकती है। सेंट्रल एवेन्यू की हालत ही खस्ता है। मोक्षधाम, गणेशपेठ भी संकट को न्योता दे रहा है। बैद्यनाथ चौक, अशोक चौक से लोग गुजरने के बारे में भी नहीं सोच सकते हैं।
Cement road was built digging was done again in nagpur
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: रविवार का दिन कई राशियों के लिए शुभ अवसर लेकर आया है, जानें मेष से मीन तक का दैनिक राशिफल
Jul 12, 2026 | 12:05 AMइंग्लैंड ने भारत को 56 रन से हराया, 4-0 से जीता सीरीज, टीम इंडिया से छीना टी20 क्रिकेट में नंबर-1 का ताज
Jul 11, 2026 | 11:22 PMराम मंदिर के चढ़ावे में करोड़ की हुई लूट, SP सांसद अफजाल अंसारी ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप; देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:16 PMमुंबई में स्कूलों के कैंटीन और मिड-डे मील पर FDA की नजर, जंक फूड मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई
Jul 11, 2026 | 11:15 PMMoney Plant: क्या सच में चोरी का मनी प्लांट बनाता है इंसान को अमीर? जानिए इस वायरल मान्यता का पूरा सच
Jul 11, 2026 | 11:14 PMप्रयागराज में भू-माफियाओं का ‘नो रजिस्ट्री’ खेल बेनकाब, किसानों की जमीन पर अवैध प्लॉटिंग; पीडीए ने कसा शिकंजा
Jul 11, 2026 | 11:13 PMIND vs ENG: बटलर-ब्रूक ने 233 रन जोड़कर रचा इतिहास, भारत के खिलाफ टी20 क्रिकेट की दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी
Jul 11, 2026 | 11:02 PMवीडियो गैलरी

चलती ट्रेन से 8 किलोमीटर तक बाहर लटका रहा चोर! यात्रियों ने हाथों से पकड़ा तो निकल गई चीख। देखें वायरल VIDEO
Jul 11, 2026 | 10:56 PM
सुप्रीम कोर्ट के भीतर वकील बने सिरफिरे ने जजों पर उछाले कागजात, मुख्य न्यायाधीश को दी गाली! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:31 PM
ईरान पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, कहा- हमारी एक हरकत से नक्शे से मिट जाएगा पूरा देश! देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:02 PM
सीलबंद पानी की बोतल में था खतरनाक एसिड, घूंट भरते ही लड़की उगलने लगी खून! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 08:44 PM
आगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 04:57 PM
फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM














