गिरने की कगार पर बुटीबोरी फ्लाईओवर! जॉइंट में फिर आई दरार, लोगों में डर का माहौल
Butibori Flyover: बुटीबोरी स्थित नेशनल हाईवे पर बना फ्लाईओवर मरम्मत के बाद भी सुरक्षित महसूस नहीं हो रहा है। बुटीबोरी नेशनल हाईवे पर फिर से बड़ा क्रैक आ चुका है, जिससे लोगों में डर का माहौल है।
- Written By: प्रिया जैस
बुटीबोरी फ्लाईओवर पर क्रैक (सौजन्य-नवभारत)
Butibori Flyover: बुटीबोरी स्थित नेशनल हाईवे पर बने फ्लाईओवर के जॉइंट में एक बार फिर दरार नजर आने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। कुछ ही दिनों पूर्व इस फ्लाईओवर की मरम्मत कार्य पूर्ण हुआ था। बावजूद इसके अब इसमें दरारें दिखना नागरिकों के लिए चिंता का विषय बन गया है। लोग आशंका जता रहे हैं कि कहीं यह दरार किसी बड़ी दुर्घटना का कारण न बन जाए।
स्थानीय नागरिकों में फ्लाईओवर की स्थिति को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। यह दरार क्यों आई और आगे इसका क्या प्रभाव पड़ेगा? इस संबंध में स्पष्टीकरण केवल नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) ही दे सकती है। गौरतलब है कि 24 दिसंबर 2024 को इसी फ्लाईओवर में बड़ी दरार आई थी और सीमेंट-कंक्रीट का मलबा नीचे गिरने लगा था।
मरम्मत के बाद फिर यातायात के लिए खोला
इस घटना के बाद मरम्मत का कार्य लगभग 5 महीनों तक चला और 24 मई 2025 को फ्लाईओवर की एक दिशा को यातायात के लिए खोला गया था। तब से अब तक केवल एक ही लेन से वाहनों का आवागमन हो रहा है लेकिन दुर्भाग्यवश मरम्मत के कुछ ही समय बाद एक बार फिर फ्लाईओवर के जॉइंट में दरारें उभर आई हैं। इससे न सिर्फ नागरिकों में दहशत का माहौल है बल्कि यातायात बाधित होने की भी आशंका जताई जा रही है। विशेष रूप से बुटीबोरी चौक पर जाम की स्थिति फिर से उत्पन्न होने की संभावना बनी हुई है।
सम्बंधित ख़बरें
Maharashtra Weather Update: महाराष्ट्र में अगले 4 दिन होगी आफत की भारी बारिश! इन जिलों में अलर्ट जारी
वो शरणार्थी नहीं, धर्म के योद्धा थे! भारत-पाक विभाजन पर बोले RSS चीफ मोहन भागवत, सिंधी समाज को लेकर कही ये बात
कोटेदारों ने की मुख्य सचिव से शिकायत, सड़े गले चावल कैसे बांटे साहब, इसे जानवर ही खा सकते हैं, गरीब लोग नहीं
टमाटर के तीखे तेवर हुए नरम! 60 रूपए से घटकर 20 रूपए किलो पर आया दाम; नागपुर के आम उपभोक्ताओं को बड़ी राहत
सावधानी अनिवार्य, नियमित होनी चाहिए जांच
शिवसेना हिंगना विधानसभा प्रमुख तुषार डेरकर ने कहा कि बुटीबोरी का मुख्य चौक होने के कारण यहां दिन-रात महिला, पुरुष और स्कूली बच्चों का आवागमन लगा रहता है। ऐसे में फ्लाईओवर में दरार आना और बीते समय की तरह मटेरियल का गिरना गंभीर दुर्घटना का कारण बन सकता है।एनएचएआई को चाहिए कि वह इस फ्लाईओवर की नियमित जांच सुनिश्चित करे और समय रहते मरम्मत व देखरेख के आवश्यक कदम उठाए।
यह भी पढ़ें – Nagpur News: इंतजार हुआ खत्म, 5 माह बाद शुरू हुआ बुटीबोरी फ्लाईओवर
यह फ्लाईओवर एक नेशनल हाईवे पर स्थित है जिस पर रोजाना भारी वाहनों की आवाजाही होती है। ऐसे में इसके संरचनात्मक सुरक्षा की अनदेखी किसी भी समय बड़ी दुर्घटना में बदल सकती है। समय-समय पर फ्लाईओवर की तकनीकी जांच कराना और आवश्यक उपाय करना, नागरिकों की सुरक्षा की दृष्टि से अत्यंत आवश्यक है।
