डॉक्टर के घर सेंधमारी
- Written By: नवभारत डेस्क
Updated On:
May 28, 2023 | 11:22 PM
नागपुर. बेलतरोड़ी थानांतर्गत न्यू मनीषनगर इलाके में चोरों ने एक डॉक्टर के घर पर सेंध लगाकर आभूषण चुरा लिए. पुलिस ने भालचंद्र प्लाजा निवासी डॉ. रोहित बलवंत मोहरिल (42) की शिकायत पर मामला दर्ज किया है. रोहित लता मंगेशकर अस्पताल के दंत महाविद्यालय में प्राध्यापक हैं. उनकी पत्नी भी डॉक्टर हैं और वे मायके गईं थीं. शुक्रवार की सुबह रोहित घर पर ताला लगाकर काम पर चले गए. इसी बीच अज्ञात आरोपी ने ताला तोड़कर बेडरूम की अलमारी में रखे 50,000 रुपये के चांदी के आभूषण चोरी कर लिए. पड़ोसी को घर का ताला टूटा दिखाई दिया और उन्होंने रोहित को जानकारी दी. रोहित ने घर पहुंचकर जांच की और पुलिस से शिकायत की. बेलतरोड़ी पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है.
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर मनपा आयुक्त को हाई कोर्ट से बड़ी राहत: आदेश के अनुपालन के बाद अवमानना याचिका का निपटारा!
किरायेदारों की बल्ले-बल्ले! बिना दलाल के घर बैठे मिलेगा किराये का घर, नागपुर में लागू होगी म्हाडा की व्यवस्था
पंचमुखी हनुमान मंदिर के लिए राज्य सरकार ने दिया 15 करोड़ का फंड, 12 विकास कार्यों को हरी झंडी
स्ट्रीट लाइट पर उड़ रहे जनता के पैसे! नागपुर मनपा का भारी-भरकम बिजली बिल, प्रशासनिक लापरवाही पर उठे सवाल
Burglary at doctors house
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Published On:
May 28, 2023 | 11:22 PM
