Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

BrahMos Missile: आतंकवाद निरोधक दस्ते की पैरवी करेगा जीपी कार्यालय, विधि एवं न्याय विभाग ने दी मंजूरी

ब्रह्मोस मिसाइल की गोपनीय जानकारी पाकिस्तान के आईएसआई एजेंट को देने के मामले में लंबी न्यायिक प्रक्रिया के बाद हाल ही में जिला सत्र न्यायालय ने रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) के वैज्ञानिक रहे निशांत अग्रवाल को उम्र कैद की सजा सुनाई। जिला सत्र न्यायालय के इस आदेश को चुनौती देते हुए सजा रद्द करने की मांग कर अब निशांत ने हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।

  • By शुभम सोनडवले
Updated On: Jul 19, 2024 | 06:00 AM

ब्रह्मोस के पूर्व इंजीनियर निशांत अग्रवाल (फोटो सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

नागपुर. ब्रह्मोस मिसाइल की गोपनीय जानकारी पाकिस्तान के आईएसआई एजेंट को देने के मामले में लंबी न्यायिक प्रक्रिया के बाद हाल ही में जिला सत्र न्यायालय ने रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) के वैज्ञानिक रहे निशांत अग्रवाल को उम्र कैद की सजा सुनाई। जिला सत्र न्यायालय के इस आदेश को चुनौती देते हुए सजा रद्द करने की मांग कर अब निशांत ने हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।

याचिका पर आतंकवाद निरोधक दस्ता की पैरवी करने के लिए विशेष वकील की नियुक्ति की जानी थी किंतु अब राज्य सरकार के विधि एवं न्याय विभाग द्वारा दी गई मंजूरी के अनुसार सरकारी वकील (जीपी) कार्यालय की ओर से ही पैरवी होने की जानकारी हाई कोर्ट को दी गई। इसके बाद जवाब दायर करने के लिए हाई कोर्ट ने 2 सप्ताह का समय प्रदान कर सुनवाई स्थगित कर दी। जिला सत्र न्यायालय ने निशांत को आईटी एक्ट की धारा 66-एफ में 14 वर्ष की सजा सुनाई जिसमें से साढ़े 4 साल तक पहले ही जेल में रहा है जिससे 14 वर्ष की उम्र कैद की सजा में से बचे 10 वर्ष जेल में काटने होंगे।

लैपटॉप में डाल रखा था खुफिया सॉफ्टवेयर

एटीएस की चार्जशीट का हवाला देते हुए बताया गया कि निशांत के लैपटॉप और हार्डडिस्क की गहन जांच की गई। लैपटॉप में खुफिया और प्रतिबंधित रिकॉर्ड पाया गया था। इस तरह की 19 फाइल्स निशांत के लैपटॉप में थीं। आश्चर्यजनक यह है कि उसने लैपटॉप में एक सॉफ्टवेयर डाल रखा था। सॉफ्टवेयर के जरिए लैपटॉप से खुफिया और गंभीर विस्तृत जानकारी विदेशों में बैठे आतंकी संगठनों को मिल जाती थी। प्राथमिक स्तर पर पाया गया कि 4,47,734 कैच फाइल्स इस लैपटॉप और हार्डडिस्क से लीक हुई हैं। इस तरह के कई गंभीर और पुख्ता सबूत उपलब्ध हैं। पूरा मामला देश की सुरक्षा से जुड़ा हुआ है जो काफी गंभीर है।

सम्बंधित ख़बरें

BrahMos Missile: निशांत अग्रवाल को झटका, HC ने सजा रद्द करने से किया इनकार

BrahMos Missile: हाई कोर्ट की शरण में निशांत अग्रवाल, सरकार करेगी विशेष वकील की नियुक्ति

ब्रह्मोस यूनिट में थी पोस्टिंग

अभियोजन पक्ष के अनुसार देश विघातक गतिविधियों में फंसाने के लिए याचिकाकर्ता के खिलाफ हनी ट्रैप लगाकर उसे जाल में फंसाया गया। कुरुक्षेत्र एनआईटी से 2013 की बैच के टॉपर निशांत को डीआरडीओ में वैज्ञानिक के पद पर नियुक्ति मिली थी। अगस्त 2012 को प्लेसमेंट के बाद उसे नागपुर यूनिट में भेजा गया जहां ब्रह्मोस यूनिट में कार्यरत था। सरकारी पक्ष के अनुसार यह देश की सुरक्षा का प्रश्न है जिसे सहजता से नहीं लिया जा सकता है।

Brahmos missile gp office will lobby for anti terrorism squad

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 19, 2024 | 06:00 AM

Topics:  

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.