भाजपा ने ‘दया’ पर खेला दांव, बनाया नया नागपुर शहर अध्यक्ष, पहले से अधिक सीटों का लक्ष्य
Nagpur News: नागपुर में काफी दिनों से भारतीय जनता पार्टी के शहर अध्यक्ष के चुनाव को लेकर चल रही अटकलों पर अब विराम लग गया। भाजपा ने नागपुर शहर अध्यक्ष का चुनाव कर लिया है और अब इनके नेतृत्व में पार्टी मनपा चुनाव लड़ेगी।
- Written By: प्रिया जैस
दयाशंकर तिवारी (सौजन्य-सोशल मीडिया)
नागपुर: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद जहां एक ओर प्रशासन चुनावी तैयारियों में जुट गया है वहीं दूसरी ओर भाजपा ने फिर एक बार मनपा पर भगवा लहराने के लिए शहर अध्यक्ष के रूप में पूर्व महापौर दयाशंकर तिवारी पर दांव खेलकर एक तरह से आगाज कर दिया है। मनपा चुनाव से पहले शहर अध्यक्ष पद में परिवर्तन कर भाजपा ने विपक्षी दलों को चुनावी जंग की चुनौती दे दी है। इसी तरह से भाजपा का नया शहर अध्यक्ष कौन होगा? इसे लेकर गत कुछ दिनों से चल रही अटकलों पर विराम लगा दिया।
राजनीतिक जानकारों की मानें तो भाजपा ने दयाशंकर तिवारी को शहर अध्यक्ष बनाकर राजनीतिक गलियारों में चल रहे तमाम कयासों को पलटकर रख दिया है। बहरहाल उन्हें अध्यक्ष बनाए जाने पर भाजपा के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि घोषणा होते ही बधाई देने के लिए उनके आवास पर कार्यकर्ताओं का तांता लग गया।
मनपा में 2 दशकों के अनुभव का मिलेगा लाभ
राजनीतिक जानकारों के अनुसार वर्ष 1988 में भाजयुमो के अध्यक्ष बनाए जाने के बाद से पार्टी के लिए दयाशंकर का कई मायनों में योगदान रहा है। यहां तक कि वर्ष 1997 में पहली बार पार्षद चुने जाने के बाद लगातार 2 दशकों तक मनपा में उन्होंने भाजपा का प्रतिनिधित्व किया।
सम्बंधित ख़बरें
किताब का शीर्षक ही गलत है -संजय गायकवाड का बड़ा हमला, पानसरे की पुस्तक पर फिर शुरू हुआ विवाद
गोंदिया से गुजरेगी समर स्पेशल ट्रेनें, चर्लपल्ली-मधुपुर के बीच चलेंगी विशेष गाड़ियां, यात्रियों को बड़ी राहत
Amravati Scandal: आरोपी अयान अहमद का निकला जुलूस, पुलिस ने हाथ में रस्सी बांधकर सड़कों पर घुमाया; देखें VIDEO
स्थायी समिति की बैठक में शो-पीस बनी महिला पदाधिकारी? तीन सदस्यों की गैर-मौजूदगी पर उठे सवाल
इस तरह के लंबे अनुभव का मनपा के आगामी चुनाव में भाजपा को फायदा होने से इनकार नहीं किया जा सकता है। इसी दौरान मनपा में महापौर रहते हुए लगभग सभी राजनीतिक दलों के स्थानीय नेताओं से भी उनकी करीबी रही है। इस तरह के कई आयामों का लाभ मनपा चुनाव में उठाने की तैयारी में भाजपा है।
उत्तर भारतीयों को साधने की तैयारी
बताया जाता है कि सिटी में उत्तर भारतीयों की संख्या चुनावों की दृष्टि से निर्णायक है। सिटी के लगभग सभी क्षेत्रों में उत्तर भारतीयों की संख्या अच्छी खासी है। इसी के चलते लंबे समय से दयाशंकर तिवारी को विधानसभा चुनावों में उतारने की मांग समर्थकों द्वारा की जा रही थी। गत चुनावों में पश्चिम नागपुर से चुनाव लड़ाने की लगभग तैयारी भी हो चुकी थी किंतु यह संभव नहीं हो पाया।
लंबा राजनीतिक जीवन, अनुभव और लक्ष्य साधने की क्षमता होने के बावजूद जातीय समीकरणों के कारण पदों से दूर ही रहना पड़ा किंतु अब न केवल उत्तर भारतीय को साधने की तैयारी है बल्कि उनके संबंधों का उपयोग कर विपक्ष में सेंध लगाने का भी भाजपा का इरादा है।
Maharashtra politics: राज करें पहल, उद्धव तैयार! संजय राउत ने मिलन की फिर जलाई मशाल
पहले से अधिक सीटों का लक्ष्य
भाजपा शहर अध्यक्ष दयाशंकर तिवारी ने कहा मनपा में राजनीतिक दल के कार्यकाल का अंतिम महापौर रहा हूं। इसी तरह से अब भारतीय जनता पार्टी ने शहर अध्यक्ष बनाकर दोहरी जिम्मेदारी कंधों पर दी है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर मनपा में अब तक पार्टी को मिली सीटों से अधिक जीतने का लक्ष्य है। समय काफी कम है। लक्ष्य को पाने के लिए अधिक मेहनत करना है।
