Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

नागपुर में बड़ा जमीन घोटाला, गरीबों के लिए दी गई जमीनों की अवैध बिक्री; 67 मामले उजागर

Nagpur Land Scam: नागपुर में भूदान और सीलिंग की जमीनों को अवैध रूप से वर्ग 2 से वर्ग 1 में बदलकर बेचने का मामला सामने आया है। जिले में ऐसे 67 मामलों का खुलासा हुआ है।

  • Written By: अंकिता पटेल
Updated On: May 08, 2026 | 11:30 AM

नागपुर जमीन घोटाला, (सोर्स: सौजन्य AI)

Follow Us
Close
Follow Us:

Nagpur Bhoodan Land Scam: गरीब जरूरतमंदों के लिए दी गई ‘भूदान व सीलिंग’ की जमीनों को शासन की अनुमति के बिना परस्पर वर्ग 2 से वर्ग 1 में हस्तांतरित कर हड़पने का मामला सामने आया है। इतना ही नहीं, कई मामलों में जमीनों की 2 से 3 बार विक्री की जानकारी भी सामने आई है। इसे नागपुर में बड़े जमीन घोटाले के रूप में देखा जा रहा है। नागपुर जिले में इस तरह के जमीन घोटाले के 67 मामलों का खुलासा हुआ है। अब पुनः इन जमीनों को वर्ग 2 में हस्तांतरित किया जाएगा। इसकी प्रक्रिया जल्द ही शुरू की जाएगी।

वर्ग-2 जमीनों को वर्ग-1 दिखाकर बिक्री का रास्ता साफ

आचार्य विनोबा भावे ने भूदान आंदोलन के तहत लोगों से अपनी जमीन गरीबों को देने का आह्वान किया था। उसी के अनुसार इन जमीनों के उपयोग पर सीमा सुनिश्चित करने के लिए सीलिंग का कानून भी लाया गया। इसमें से अतिरिक्त जमीन गरीब और जरूरतमंद लोगों को खेती के लिए दी गई थी। यह जमीनें वर्ग 2 में आती हैं, इसलिए नियम अनुसार इनकी बिक्री नहीं की जा सकती।

लेकिन इसके बावजूद राजस्व विभाग के कुछ अधिकारियों और कर्मचारियों ने इन जमीनों का फेरफार करके वर्ग 1 का पंजीयन सातबारह पर किया। राजस्व विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की इस धांधली से इन जमीनों की बिक्री का रास्ता साफ हो गया।

सम्बंधित ख़बरें

Maharashtra 10th Board Results: वेबसाइट क्रैश हुई तो अपनाएं ये ट्रिक! मां के नाम से ऐसे देखें स्कोरकार्ड

Tiger In Yavatmal: पैनगंगा कोयला खदान में घूमता दिखा बाघ; डंपर ऑपरेटर ने मोबाइल में कैद किया डरावना वीडियो

शक्तिपीठ एक्सप्रेसवे में बड़ा बदलाव! कोल्हापुर के 78 गांवों के लिए नई अधिसूचना जारी, जानें क्या है नया प्लान?

Yavatmal के उमरखेड़ में बिजली गिरने से श्रीनिवास राठौड़ की मौके पर ही मौत; मां-बेटा गंभीर रूप से घायल

नियम के मुताबिक वर्ग 2 की जमीन के लिए शासन की अनुमति जरूरी होती है, जबकि वर्ग 1 की जमीन के लिए किसी अनुमति को जरूरत नहीं होती है, इसीलिए राजस्व विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने वर्ग 2 की इन जमीनों को बेचने के लिए वर्ग में बदला।

67 जमीनों के वर्ग परिवर्तन घोटाले में बड़े खुलासों के संकेत

प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में भूदान और सीलिंग की 67 जमीनों को वर्ग 2 से वर्ग में बदला गया है। इनमें से 8 जमीने भूटान की है। इसमें नागपुर ग्रामीण तहसील में 6 जमीनें शामिल है।

इनमें मौजा खरडा की 3, सुराबडी, आलागोंदी और बोरी की एक-एक जमीन सहित काटोल तहसील के कोतवालबर्डी और मासीद की एक-एक जमीन शामिल है। कुल 59 जमीने सीलिंग की है। इसमें सबसे अधिक मामले नागपुर ग्रामीण क्षेत्र में सामने आए है। इन जमीनों को वर्ग 1 में बदलकर बेचा गया है।

यह भी पढ़ें:-नागपुर में 5 करोड़ की सड़क परियोजना, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के हाथों दाभा रोड परियोजना का शुभारंभ

नागपुर ग्रामीण तहसील में यह गड़बड़ी वर्ष 2019 से 2022 के दौरान अंजाम दी गई है, इसलिए अब नागपुर के इस जमीन घोटाले में तत्कालीन तहसीलदारों पर भी कार्रवाई हो सकती है। कई बड़े आगे कई बड़े खुलासे होने की संभावना व्यक्त की जा रही है। जिलाधिकारी कुमार आशीर्वाद ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कार्रवाई के संकेत दिए है।

Bhoodan ceiling land scam class 2 to class 1 nagpur transfer case

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 08, 2026 | 11:30 AM

Topics:  

  • Land Scam
  • Maharashtra News
  • Today Nagpur News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.