नागपुर में डिलीवरी बॉय बनकर घर में घुसे लुटेरे, भीड़ की पिटाई से नहीं, हार्ट अटैक से हुई लुटेरे की मौत

Nagpur Crime News: नागपुर के बेलतरोड़ी में महिला से लूटपाट के बाद पकड़े गए आरोपी की मौत मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस फुटेज के मुताबिक मौत हार्ट अटैक से हुई है।
Beltarodi Nagpur Swiggy Robbery
आरोपी की मौत हार्ट अटैक से हुई प्रतीकात्मक तस्वीर, सोर्स: AI
Published on: 
Updated on: 

Beltarodi Nagpur Swiggy Robbery: नागपुर जिले के बेलतरोड़ी थानांतर्गत पृथ्वीराजनगर में लूट के बाद भीड़ द्वारा कथित रूप से की गई मारपीट के बाद हुई लुटेरे की मौत के मामले से पूरे पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है।

इस मामले में अब पुलिस को राहत मिली है क्योंकि पोस्टमार्टम के बाद डॉक्टर द्वारा दी गई प्राथमिक जानकारी के अनुसार आरोपी की मौत हार्ट अटैक से हुई थी। डीसीपी रश्मिता राव ने स्पष्ट किया कि लूट की वारदात तो निश्चित हुई है लेकिन लुटेरे की मौत हो जाए इस प्रकार मारपीट होने के कोई सबूत परिसर में नहीं मिले हैं।

ज्ञात हो कि मंगलवार की दोपहर पृथ्वीराजनगर निवासी उषा धार्मिक के घर पर 2 लुटेरे स्विगी डिलीवरी की टी-शर्ट पहनकर पार्सल देने के बहाने घुसे थे। आरोपियों ने बड़ा चाकू उषा की गर्दन पर लगा दिया और सोने के जेवर निकालकर देने को कहा।

बहू को भी धमकाया गया लेकिन दरवाजा बंद कर लि

इसी दौरान उनकी बहू को भी धमकाया गया लेकिन वह बच्चों का हवाला देकर कमरे में चली गई और दरवाजा बंद कर लिया। अपने पति को घटना की जानकारी दी। आरोपियों ने उषा का मंगलसूत्र झपटा। आधा हिस्सा उनके हाथ लगा और दोनों फरार हो गए।

उषा के बेटे घर पहुंचे और परिसर के नागरिकों के साथ आरोपियों की खोज शुरू की। परिसर में ही सुमेध राजेंद्र गजभिए (28) और दीपक पाटिल को पकड़ा गया। बताया जाता है कि कुछ लोगों ने उनके साथ मारपीट भी की।

नागपुर जिले के बेलतरोड़ी थानांतर्गत पृथ्वीराजनगर में लूट के बाद दीपक फरार हो गया लेकिन सुमेध घिर गया। पुलिस मौके पर पहुंची और उसे पकड़कर थाने ले गई। डीसीपी राव ने बताया कि खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच चुकी थी। आरोपी सुमेध को थाने ले जाया गया और उस समय उसके शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं थे।

Beltarodi Nagpur Swiggy Robbery
झांसी रानी चौक पर नागपुर मनपा की बड़ी कार्रवाई, भारी पुलिस बल देख भागे अतिक्रमणकारी, कई पर दर्ज हुए FIR

थाने की एंट्री-एग्जिट और भीतर की फुटेज भी जांची गई

उसे मेडिकल के लिए भेजा गया और रास्ते में तबीयत बिगड़ी, करीब 4.20 बजे के दौरान डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया, परिसर और थाने में लगे सभी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई लेकिन कहीं भी सुमेध के साथ मारपीट होने के सबूत नहीं मिले हैं।

बेलतरोड़ी थाने की एंट्री-एग्जिट और भीतर की फुटेज भी जांची गई। उसे थानेदार के चैंबर में भी ले जाया गया, तब तक वह बिल्कुल सामान्य था। घटनास्थल का जायजा लेने के तुरंत बाद उन्होंने सुमेध के शव की जांच की। कहीं कोई चोट के निशान नहीं थे। अब डॉक्टर ने हार्ट अटैक से मौत होने की जानकारी दी है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com